इस ऑपरेटिंग सिस्टम को 1 जनवरी 2020 से नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट

भले ही इन फोन के लिए सपोर्ट नहीं उपलब्ध रहे, लेकिन WhatsApp विंडोज फोन पर काम करता रहेगा। गौर करने वाली बात है कि भविष्य में इन फोन पर ऐप को कोई अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स नहीं मिलेगा।

इस ऑपरेटिंग सिस्टम को 1 जनवरी 2020 से नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 2.3.7 या उससे पुराने वर्ज़न पर भी WhatsApp नहीं करेगा काम
  • आईओएस 8 या उससे पुराने वर्ज़न पर भी इस ऐप के लिए सपोर्ट होगा खत्म
  • इस साल जुलाई से WhatsApp माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं
विज्ञापन
WhatsApp ने आज आधिकारिक तौर पर Windows Phone को सपोर्ट देना बंद कर दिया है। फेसबुक के इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने विंडोज फोन से 31 दिसंबर 2019 से पूरी तरह से सपोर्ट वापस लेने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि आपके पास कोई भी Windows Phone हो, आज से इसे WhatsApp का आधिकारिक सपोर्ट नहीं मिलेगा। इस इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप के दुनिया में 1.5 बिलियन से ज़्यादा यूज़र्स हैं और सिर्फ भारत में 400 मिलियन यूज़र्स हैं। व्हाट्सऐप 1 फरवरी 2020 से एंड्रॉयड 2.3.7  या उससे पुराने वर्ज़न और आईओएस 8 या उससे पुराने वर्ज़न वाले आईफोन को भी सपोर्ट करना बंद कर देगा।

भले ही इन फोन के लिए सपोर्ट नहीं उपलब्ध रहे, लेकिन WhatsApp विंडोज फोन पर काम करता रहेगा। गौर करने वाली बात है कि भविष्य में इन फोन पर ऐप को कोई अपडेट या सिक्योरिटी फिक्स नहीं मिलेगा।

व्हाट्सऐप ने विंडोज फोन वर्ज़न के लिए सपोर्ट बंद करने पर कहा, "अब हम इस ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए कोई डेवलपमेंट नहीं करते हैं, ऐसे में कुछ फीचर्स कभी भी काम करना बंद कर देंगे।"

इस साल जुलाई से ही WhatsApp माइक्रोसॉफ्ट स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं है। विंडोज फोन के अपग्रेड Windows 10 Mobile पर भी यह सेवा 14 जनवरी 2020 से बंद हो जाएगी। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म को अगले महीने की शुरुआत से कोई सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगा।

Windows Phone के अलावा व्हाट्सऐप 1 फरवरी 2020 से एंड्रॉयड 2.3.7 या उससे पुराने  और आईओएस 8 या उससे पुराने वर्ज़न पर चलने वाले आईफोन मॉडल पर भी काम नहीं करेगा। अनुमान है कि कंपनी के इस फैसले से दुनियाभर के लाखों हैंडसेट यूज़र्स प्रभावित होंगे।

गौर करने वाली बात है कि एंड्रॉयड 2.3.7 या उससे पुराने और आईओएस 8 या उससे पुराने वर्ज़न पर चलने वाले आईफोन मॉडल पर पहले से ही नया व्हाट्सऐप अकाउंट खोलने की सुविधा खत्म कर दी गई है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »