• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • अल्काटेल आइडल 4एस का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

अल्काटेल आइडल 4एस का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर

अल्काटेल आइडल 4एस का नया वेरिएंट लॉन्च, इसमें है स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • नए वेरिएंट में 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है
  • अल्काटेल आइडल 4एस (विंडोज़ 10 मोबाइल) में 4 जीबी रैम है
  • यह फोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर पर चलता है
विज्ञापन
अल्काटेल ने इसी साल एमडब्ल्यूसी इवेंट में एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित आइडल 4एस स्मार्टफोन लॉन्च किया था। अब अल्काटेल ने आइडल 4एस नया वेरिएंट लॉन्च किया है जो विंडोज़ 10 मोबाइल पर चलता है। यह स्मार्टफोन एक्सक्लूसिव तौर पर टी-मोबाइल पर चलता है और इसकी कीमत 469.99 डॉलर (करीब 31,500 रुपये) है। टी-मोबाइल पर इसकी बिक्री 10 नवंबर से शुरू होगी और इसके साथ बॉक्स में आइडल 4एस वीआर गॉगल भी मिलेंगे।

अल्काटेल आइडल 4एस (विंडोज़ 10) ग्राहकों को हूलू प्लस के लिए 45 दिनों का ट्रायल भी मुफ्त मिलेगा। इसके अलावा 30 दिन के लिए माइक्रोसॉफ्ट ग्रूव म्यूज़िक सर्विस के लिए 30 दिन का मुफ्त ट्रायल मिलेगा। उन्हें विंडोज़ 10 मोबाइल गेम हैलो: स्पार्टन असॉल्ट की मुफ्त कॉपी भी मिलेगी।

अल्काटेल आइडल 4एस (विंडोज़ 10) वेरिएंट भी दिखने में एंड्रॉयड वेरिएंट की तरह ही है। लेकिन स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों काफी फर्क है। इस फोन में 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल) एचडी एमोलेड डिस्प्ले है जबकि एंड्रॉयड वर्जन में क्वाडएचडी डिस्प्ले दिया गया था। नए स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू है। फोन में 4 जीबी रैम है। जबकि एंड्रॉयड पर चलने वाले आइडल 4एस में स्नैपड्रैगन 652 चिपसेट और एड्रेनो 510 जीपीयू है जबकि रैम 3 जीबी दिया गया था।

डुअल सिम वाला विंडोज़ 10 अल्काटेल आइडल 4एस में टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 21 मेगापिक्सल का ज्यादा बेहतर कैमरा दिया गया है। याद दिला दें कि एंड्रॉयड वेरिएंट में 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा दिया गया था। फ्रंट की बात करें तो दोनों वेरिएंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो फेस ब्यूटिफिकेशन और एलईडी फ्लैश के साथ आता है।

इसके अलावा नए वेरिएंट में 64 जीबी स्टोरेज दी गई है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में डुअल फायरिंग स्टीरियो स्पीकर भी है।

आइडल 4एस (विंडोज़ 10) स्मार्टफोनव का डाइमेंशन 153.9x75.4x6.99 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। इस फोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। कंपनी का दावा है क्विक चार्ज 2.0 के साथ फोन 95 मिनट में पूरा चार्ज हो जाता है।

बात करें कनेक्टिविटी की तो इस फोन में 4जी एलटीई के अलावा वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी (ओटीजी के साथ) जैसे फ़ीचर हैं। आइडल 4एस (विंडोज़ 10) एक ऑल ग्लास ब्लैक कलर की बॉडी से लैस हौ जिसके किनारे गोल्ड मैटल के बने हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा21-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसWindows 10
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »