• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • व्हाट्सऐप का स्टेटस अब होगा और मज़ेदार, इसके बारे में जानें सब कुछ

व्हाट्सऐप का स्टेटस अब होगा और मज़ेदार, इसके बारे में जानें सब कुछ

व्हाट्सऐप का स्टेटस अब होगा और मज़ेदार, इसके बारे में जानें सब कुछ
ख़ास बातें
  • व्हाट्सऐप स्टेटस फ़ीचर यूरोप के बाद अलग-अलग देशों में जारी किया जाएगा
  • यह फ़ीचर एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज़ फोन के लिए उपलब्ध होगा
  • यूज़र अब तस्वीरों, वीडियो और जिफ़ को स्टेटस के तौर पर इस्तेमाल कर पाएंगे
विज्ञापन
अपने आठवें जन्मदिन से पहले, व्हाट्सऐप शायद अपने सबसे बड़े शुरुआती फ़ीचर में से एक व्हाट्सऐप स्टेटस को बदल रहा है। 'Hey there, I'm using WhatsApp' जैसे बोरियत वाले स्टेटस, जो कि अधिकतर लोगों का डिफॉल्ट स्टेटस होता है। फेसबुक के स्वामित्व वाला मैसेजिंग ऐप चाहता है कि लोग अपने व्हाट्सऐप स्टेटस को दिन में कई बार बदलें।

और लोगों को स्टेटस बदलने के लिए प्रोत्साहित करने के इरादे से अब आपका व्हाट्सऐप मैसेज पहले की तरह एक बोरिंग टेक्स्ट मैसेज नहीं होगा। बल्कि इसकी जगह आप खुद को व्यक्त करने के लिए एक छोटे वीडियो (इंस्टाग्राम स्टोरीज़) का इस्तेमाल कर पाएंगे। इंस्टाग्राम स्टोरीज़ की शुरुआत भी स्नैपचैट के स्टोरीज़ फ़ीचर के बाद ही हुई थी। अब यूज़र अपने स्टेटस के तौर पर तस्वीरें, वीडियो और जिफ़ लगा सके हैं, जो कि आपके सभी व्हाट्सऐप कॉन्टेक्ट को डिफॉल्ट तौर पर दिखेगा। व्हाट्सऐप स्टेटस अब अपडेट करने के 24 घंटे बाद गायब हो जाएगा।


व्हाट्सऐप प्रोडक्ट मैनेजर रैंडेल सराफा ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि नया व्हाट्सऐप स्टेटस मौज़ूदा फ़ीचर ब्रॉडकास्ट लिस्ट, मीडिया शेयरिंग और स्टेटस का मिश्रण है।

नए व्हाट्सऐप स्टेटस के आने के बाद अब ट्रेडिशनल मैसेजिंग ऐप एक कदम आगे बढ़ गया है। व्हाट्सऐप की कोशिश ज्यादा सोशल नेटवर्किंग को बढ़ावा देना है जहां आप अपने दोस्तों के लिएरेगुलर अपडेट ब्रॉडकास्ट कर सकें और इसके बाद अपने कमेंट और रिएक्शन साझा कर सकें। एक फर्क जो यहां दिखेगा, वो है कि स्टेटस अपडेट पर आपके दोस्तों द्वारा भेजे गए जवाब सिर्फ यूज़र को ही दिखेंगे। जिस स्टेटस पर जवाब दिया गया है, आपके दोस्त के साथ चैट विंडो में वह मैसेज के तौर पर दिखेगा.

व्हाट्सऐप यूआई को नए फ़ीचरर के हिसाब से अपेडट कर दिया गया है। वीडियो का मतलब है कि अब स्टेटस अपडेट करना व्हाट्सऐप में एक नया अनुभव होगा। अप बिल्ट-इन कैमरा एक जरूरी आइकन बन गया है। इस बदलाव के पीछे की वजह बताते हुए सराफा कहती हैं कि अब यूज़र को कुछ भी शेयर करने से पहले यह नहीं सोचना होगा कि किस चैट विंडो में जाकर अपने विचार साझा करें। इसलिए, किसी चैट में जाकर और कैमरा ऑन करने की जगह, अब आपको पहले शूट करने के लिए प्रोत्साहित कर उसके बाद दूसरों के साथ शेयर करने का विकल्प होगा।

जैसे कि उम्मीद थी, स्टेटस के लिए अब एक अलग टैब है जो कि चैट और कॉल के बीच में दिया गया है। स्टेटस मैसेज बनाना अब पहले से ज्यादा आसान है, ख़ासकर अगर आपने स्नैपचैट या इंस्टाग्राम स्टोरीज़ का इस्तेमाल किया है। व्हाट्सऐप स्टेटस अपडेट अब आपके कॉन्टेक्ट को डिफॉल्ट दिखेगा। हालांकि आप इसे माय कॉन्टेक्ट... या ओनली शेयर विद...के साथ बदल सकते हैं।

स्टेटस टैब में आपको विभिन्न ग्रुप दिखेंगे: इनमें माय स्टेटस जिसमें आपको अपने पछले व्हाट्सऐप स्टेटस दिखेंगे (आप मैसेज की तरह ही देख सकते हैं कि आपके स्टेटस को किसने देखा है)। रीसेंट अपडेट्स में दिखाएगा कि पिछले 24 घंटो में आपके किस दोस्त ने नया व्हाट्सऐप स्टेटस मैसेज भेजे हैं। व्यूड अपडेट्स में उन अपडेट की लिस्ट होगी जिन्हें आपने म्यूट किया है। अगर आपने अपने किसी व्हाट्सऐप स्टेटस को डिलीट किया है तो यह आपके सभी कॉन्टेक्ट के फोन से डिलीट हो जाएगा। उनके फोन से भी जिन्होंने आपका स्टेटस पहले देख लिया हो।

नया व्हाटट्सऐप स्टेटस फ़ीचर सबसे पहले यूरोप में जारी किया जा रहा है। सराफा ने कहा कि इसके बाद दूसरे बाजारों में इस फ़ीचर को जारी किया जाएगा। यह फ़ीचर एंड्रॉयड, आईफोन और सभी विंडोज़ व्हाट्सऐप यूज़र के लिए उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  5. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  6. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  8. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  9. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  10. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »