एचपी एलीट एक्स3 की कीमत का खुलासा

एचपी एलीट एक्स3 की कीमत का खुलासा
विज्ञापन
एचपी ने सोमवार को एलीट एक्स3 स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया है। इसके साथ ही जुलाई के अंत तक इस स्मार्टफोन दुनियाभर में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने विंडोज़ 10 मोबाइल स्मार्टफोन को एमडब्ल्यूसी 2016 में सबसे पहले पेश किया था। इस स्मार्टफोन का 64 जीबी अनब्लॉक वेरिएंट अमेरिका में 699 डॉलर जबकि यूरोप में 699 यूरो में उपलब्ध होगा।

कंप्यूटर बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज कंपनी ने यह भी बताया (वाया विंडोज़ सेंट्रल) कि एचपी एलीट एक्स3 स्मार्टफोन को भारत सहित 47 देशों में लॉन्च किया जाएगा। अलग-अलग बाजारों के हिसाब से इस स्मार्टफोन के सिंगल व डुअल सिम वेरिएंट उपलब्ध होंगे।

विंडोज़ सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, एचपी एलीट एक्स3 के साथ 799 डॉलर की कीमत में एक प्रीमियम हेडसेट और एचपी एलीट एक्स डेस्क डॉक भी मिलेगा। हालांकि, एलीट एक्स3 के साथ आने वाला यह बंडल 29 अगस्त से उपलब्ध होगा।


इसके अलावा एचपी एलीट एक्स3, एचपी एलीट एक्स3 डेस्क डॉक और एचपी एलीट एक्स3 लैप डॉक बंडल को बाद में उपलब्ध होंगे। लेकिन फिलहाल इनकी कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। साथ आने वाले लैप डॉक की वजह से ही एलीट एक्स3 को एक शानदार डिवाइस कहा जा रहा है।

हमने जब इस फोन को सबसे पहले कुछ देर के लिए इस्तेमाल किया था तब हमने आपको बताया था कि हम इस स्मार्टफोन में क्रोम, गूगल अर्थ और एक्सेल जैसे मल्टीपल विंडो एप्लिकेशन आसानी से खोल सके थे। इसके अलावा हम किसी विंडोज पीसी की तरह ही इन ऐप के बीच स्विच कर पाने में भी सक्षम थे।

एलीट एक्स 3 में (1440x2560 पिक्सल) गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन के साथ 5.96 इंच का क्यूएचडी एमोलेड डिस्प्ले है। एचपी एलीट एक्स 3 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में रैम 4 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के साथ बढ़ाया जा सकताहै। फोन के कैमरे की बात करें तो एचपी एलीट एक्स 3 में 15 मेगापिक्सल का रियर और मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में वाई-फाई मीमो 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, एलटीई, 3जी और दूसरे स्टैंडर्ड कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं। एचपी एलीट एक्स3 में फिंगरप्रिंट सेंसर है। वायरलेस चार्जिंग के साथ 4150 एमएएच की दमदार बैटरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , HP Elite x3, HP Elite x3 US Price, Mobiles, Windows 10 Phone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  2. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  3. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  4. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  5. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  7. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  8. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  9. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  10. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »