एचपी अगले साल लॉन्च कर सकती है एक और विंडोज़ स्मार्टफोन

एचपी अगले साल लॉन्च कर सकती है एक और विंडोज़ स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • एचपी का नया स्मार्टफोन ज्यादा यूज़र फ्रेंडली होगा
  • इस फोन को माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से बनाया जाएगा
  • नए विडोज़ फोन को आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है
विज्ञापन
एचपी ने इस साल फरवरी में हुए एमडब्ल्यूसी इवेंट में विंडोज़ 10 ओएस वाला एलीट एक्स3 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन विंडोज़ 10 के कॉन्टिनम फ़ीचर को भी सपोर्ट करता है। एलीट एक्स3 को मिले कम रिस्पॉन्स के बावज़ूद ऐसा लगता है कि कंपनी 2017 में एक और विंडोज़ फोन को लॉन्च करने की योजना बना रही है।

सूत्रों के हवाले से फोन अरीना ने खबर दी कि, कंपनी ने फरवरी 2017 में एक ज्यादा बेहतर कस्टमर फोकस विंडोज़ स्मार्टफोन बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी की है। यह रिपोर्ट पहले आई ख़बरों की पुष्टि करती है।

ख़बरों में कहा गया है कि एचपी स्मार्टफोन बनाएगी और बेचेगी जबकि माइक्रोसॉफ्ट वित्तीय तौर पर मदद करेगी। माइक्रोसॉफ्ट द्वारा अपने लूमिया स्मार्टफोन में इस्तेमाल की गई टेक्नोलॉजी की मदद से एचपी के फोन में ग्लांस, क्लियरब्लैक डिस्प्ले, डबल टैप टू वेक और एडवांस्ड कैमरा फंक्शन दिए जा सकते हैं।


याद दिला दें, कि एलीट एक्स3 में 5.96 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है और सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास दिया गया है। इस डिवाइस में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है जो 2.15 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। इस फोन में 4 जीबी रैम है जबकि स्टोरेज 64 जीबी है।

बात करें कैमरे की तो एलीट एक्स3 में एक 15 मेगापिक्सल रियर व 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन को बिज़नेस उद्देश्य के लिए डिज़ाइन किया गया था और यह एचपी वर्कस्पेस के साथ-साथ दूसरे सिक्योरिटी फ़ीचर से लैस है।

इसके अलावा इस रिपोर्ट में बताया गया है कि माइक्रोसॉफ्ट ने आंतरिक तौर पर रेडमंड में एक नया विंडोज़ 10 मोबाइल हैंडसेट भी लॉन्च किया है जिसे आधिकारिक तौर पर फरवरी 2017 में लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »