विंडोज 10 मोबाइल में जल्द मिलेगा फिंगरप्रिंट सपोर्ट

विंडोज 10 मोबाइल में जल्द मिलेगा फिंगरप्रिंट सपोर्ट
विज्ञापन
माइक्रोसॉफ्ट अपने विंडोज 10 मोबाइल के लिए फिंगरप्रिंट सपोर्ट जारी करेगी। जुलाई में विंडोज 10 की पहली एनिवर्सरी के मौके पर माइक्रोसॉफ्ट द्वारा इस सपोर्ट को जारी किए जाने की उम्मीद है।

विंडोज 10 मोबाइल में फिलहाल विंडोज हैलो नाम से एक फीचर है जिससे फेसियल रिकग्नाइजेशन से डिवाइस को अनलॉक किया जा सकता है। लेकिन यह फिंगरप्रिंट री़डर सपोर्ट नहीं करता है। विंडोज 10 पर चलने वाले स्मार्टफोन एचपी एलीट एक्स3 में सबसे पहले यह सपोर्ट दिया जाएगा। इसके बाद दूसरी डिवाइस में भी माइक्रोसॉफ्ट फिंगरप्रिंट सपोर्ट जारी करेगी।

विंडोज 10 एनिवर्सरी अपडेट के मौके पर दूसरे नए फीचर भी आने की उम्मीद है। डिजिटल इंक में लिखने के लिए ऐप में सबसे ऊपर विंडोज इंक, स्मार्टर कोरटाना और पहले से बेहतक यूडब्ल्यूपी ऐप को मल्टी-जीपीयू के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा वी-सिंक फीचर भी विंडोज 10 मेंशामिल हो सकता है।

माइक्रोसॉफ्ट फिलहाल विंडोज 10 एनिवर्सरी अपडेट को टेस्ट कर रही है। कंपनी द्वारा डेस्कटॉप व मोबाइल के लिए जुलाई के अंत तक अपडेट जारी करने की उम्मीद है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Microsoft, Windows, Windows 10 mobile, Windows 10
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »