विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट मिलना शुरू

विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट मिलना शुरू
ख़ास बातें
  • विंडोज़ 10 पर चलने वाली सभी डिवाइस के लिए यह अपडेट मुफ्त है
  • विॆडोज़ 10 मोबाइल एनिवर्सरी अपडेट को 'आने वाले समय' में रिलीज़ किया जाएगा
  • इस अपडेट से एज़ ब्राउज़र में एक्सटेंशन सपोर्ट मिलेगा
विज्ञापन
उम्मीद के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने विंडोज़ 10 पर चलने वाले कंप्यूटर और टैबलेट के लिए विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट जारी कर दिया है। ज़ून तक, दुनियाभर में अपनी मशीन पर विंडोज़ 10 इस्तेमाल करने वालों की संख्या करीब 300 मिलियन के करीब थी। अब इन सभी मशीन पर विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट मिलेगा।

विंडोज़ 10 के एनिवर्सरी अपडेट को कई चरणों में जारी किया जाएगा, इसलिए हो सकता है कि आप तक यह अपडेट पहुंचने में थोड़ा समय लगे। विंडोज़ 10 मोबाइल एनिवर्सरी अपडेट के भी इसी के साथ जारी होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि नए अपडेट 'आने वाले हफ्तों' में जारी किए जाएंगे और फिलहाल इस बारे में हम इतना ही बता सकते हैं।

विंडोज़ 10 का इस्तेमाल कर रहे सभी यूज़र के लिए यह अपडेट मुफ्त है। लेकिन विंडोज़ के पुराने वर्जन से विंडोज़ 10 पर अपग्रेड करने वाले यूज़र को इसके लिए 119 डॉलर (करीब 8,000 रुपये) चुकाने होंगे। माइक्रसॉफ्ट ने विंडोज़ 7 और विंडोज़ 8.1 यूज़र के लिए अपने 29 जुलाई को अपने मुफ्त अपग्रेड प्रोग्राम को आधिकारिक तौर पर बंद किया था। लेकिन अभी भी कुछ ट्रिक अपना कर यूज़र मुफ्त अपग्रेड पा सकते हैं।

सभी पर्सनल विंडोज़ 10 यूज़र इस अपडेट को इन स्टेप के जरिए मैनुअली इंस्टॉल कर सकते हैं। लेकिन ऑफिस में विंडोज़ 10 पीसी का इस्तेमाल कर रहे यूज़र को अपने एडमिनिस्ट्रेशन से इस अपडेट के बारे में जानकारी लेनी होगी।

कंपनी ने मार्च में अपनी एनुअल बिल्ड कॉन्फ्रेंस में विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट का ऐलान किया था। नए अपडेट से विंडोज़ इंक साथ स्टायलस के लिए और माइक्रोसॉफ्ट के एज़ ब्राउज़र के लिए एक्सटेंशन समेत कई दूसरे फीचर शामिल होंगे। इन अपडेट से हैलो और कोरटाना में भी नए सुधार देखने को मिलेंगे।

विंडोज़ 10 एनिवर्सरी अपडेट से कोरटाना पूरे दिन यूज़र को सुझाव दे सकेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  2. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  3. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  4. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
  5. दिवाली के लिए रेल टिकट क्यों नहीं बुक कर पा रहे लोग, IRCTC पर सुबह 8 बजे से ही आ रही दिक्कत
  6. Samsung Galaxy A07s हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. SIR में वोटर लिस्ट से नाम कट गया? घबराएं नहीं, ऐसे दोबारा जुड़वा सकते हैं अपना नाम
  8. Zebronics Juke Bar 11000 घर को बना देगा सिनेमा, एक्शन सीन लगेगा सामने हो रहा, जानें फीचर्स और कीमत
  9. Huawei FreeBuds 7 लॉन्च; कॉलिंग के लिए इसमें हैं कई AI फीचर्स, 42 घंटे चलेगी बैटरी!
  10. Huawei Watch 6, Watch 6 Pro लॉन्च, 11 दिनों तक चलेगी बैटरी, दमदार हेल्थ फीचर्स से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »