Whatsapp Fraud

Whatsapp Fraud - ख़बरें

  • WhatsApp Username फीचर लॉन्च से पहले फंसा! सरकार को क्यों सता रही है बड़ी चिंता?
    WhatsApp इस साल के आखिर तक Username फीचर लॉन्च करने की तैयारी में है, लेकिन इससे पहले भारत सरकार इसके रोलआउट को लेकर कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। ET की रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार को चिंता है कि इस फीचर की मदद से फर्जी पहचान (Impersonation) और साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ सकते हैं। अगर जरूरत पड़ी तो डिजिटल फ्रॉड रोकने के लिए नया कानून भी लाया जा सकता है। दूसरी ओर, एक्सपर्ट्स का कहना है कि Username फीचर से मोबाइल नंबर शेयर करने की जरूरत कम होगी, लेकिन इससे Name Squatting और फर्जी अकाउंट्स का जोखिम भी बढ़ सकता है।
  • WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
    WhatsApp अकाउंट हैक होने के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कई बार यूजर्स अचानक अपने अकाउंट से लॉगआउट हो जाते हैं और उनका WhatsApp किसी दूसरे डिवाइस पर इस्तेमाल होने लगता है। ऐसे में सबसे पहले कॉल और मैसेज फॉरवर्डिंग को बंद करना जरूरी माना जाता है। इसके लिए ##21# USSD कोड डायल किया जा सकता है। इसके बाद Meta के आधिकारिक शिकायत फॉर्म के जरिए अकाउंट रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है। सही जानकारी देने और जांच पूरी होने के बाद यूजर अपने नंबर और OTP की मदद से दोबारा अकाउंट एक्सेस कर सकता है।
  • WhatsApp Web से करोड़ों की ठगी, CEOs के नाम पर बड़ा साइबर स्कैम!
    हैदराबाद में साइबर ठगों ने एक नया और खतरनाक फ्रॉड तरीका अपनाया है, जिसमें बड़ी कंपनियों के CEO और CFO के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, इस स्कैम की शुरुआत फिशिंग ईमेल से होती है, जिसमें दिए गए लिंक पर क्लिक करते ही सिस्टम हैक हो जाता है। इसके बाद हैकर्स WhatsApp Web के जरिए अधिकारियों के अकाउंट से मैसेज भेजकर अकाउंटेंट्स को तुरंत पैसे ट्रांसफर करने के लिए कहते हैं। चूंकि मैसेज असली अकाउंट से आते हैं, कर्मचारी उन्हें सही मान लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं।
  • YouTube वीडियो से शुरू हुआ खेल, नकली ऐप और WhatsApp ग्रुप ने कराई 11.8 लाख की ठगी
    एक महिला ऑनलाइन ट्रेडिंग स्कैम का शिकार हो गई, जिसमें उससे 11.8 लाख रुपये ठग लिए गए। शिकायत के मुताबिक उसने YouTube पर एक ट्रेडिंग वीडियो देखा, जिसके बाद उसे WhatsApp ग्रुप में जोड़ लिया गया। यहां उसे निवेश के लिए प्रेरित किया गया और अलग-अलग बैंक अकाउंट्स में पैसे ट्रांसफर करवाए गए। महिला ने 6 मार्च से 14 मार्च के बीच कई किश्तों में रकम जमा की, लेकिन उसे कोई रिटर्न नहीं मिला। मामले में IT Act और BNS के तहत केस दर्ज किया गया है।
  • SIM बदली तो WhatsApp एक्सेस हो जाएगा बंद? नए फीचर को टेस्ट कर रहा है प्लेटफॉर्म
    WhatsApp भारत में SIM बाइंडिंग फीचर जोड़ने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह बदलाव DoT के नवंबर 2025 के निर्देश के तहत किया जा रहा है, जिसमें मैसेजिंग ऐप्स के लिए SIM आधारित लॉगइन वेरिफिकेशन अनिवार्य करने की बात कही गई है। बीटा वर्जन में दिखे संकेतों के अनुसार WhatsApp समय समय पर यह जांच करेगा कि अकाउंट से जुड़ा SIM फोन में मौजूद है या नहीं। वेरिफिकेशन फेल होने पर ऐप एक्सेस सीमित हो सकता है, हालांकि चैट सुरक्षित रहेंगी।
  • WhatsApp पर 96% यूजर्स रोज करते हैं स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना, सर्वे में हुआ खुलासा
    WhatsApp पर लगभग हर यूजर स्पैम और प्रमोशनल मैसेज का सामना करता है। अब LocalCircles के नए सर्वे में सामने आया है कि 96 प्रतिशत वॉट्सऐप यूजर्स को रोजाना परेशान करने वाले या प्रमोशनल मैसेज प्राप्त होते हैं। वॉट्सऐप पर यूजर्स की प्राइवेसी, डाटा के गलत इस्तेमाल और स्पैम की संभावना बढ़ती है। सर्वे में भारत के 324 जिलों के 42 हजार से ज्यादा वॉट्सऐप यूजर्स से रिस्पॉन्स लिए गए हैं।
  • WhatsApp पर FREE 'क्रिसमस गिफ्ट'! मिले ऐसा मैसेज तो हो जाएं सावधान
    Christmas 2025 पर आपको जरा सावधान रहने की जरूरत है। आपकी खुशियों में हैकर्स ठगी की सेंध लगा सकते हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक क्रिसमस 2025 पर एक दूसरे को बधाई संदेश भेजते और रिसीव करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। हैकर्स और साइबर ठग क्रिसमस के मौके पर गिफ्ट के रूप में झांसेदार लिंक आपको भेजकर आपके साथ धोखाधड़ी कर सकते हैं। मेलिशियस या फेक गिफ्ट लिंक (Fake Gift Link) लिंक भेजकर आपके अकाउंट को मिनटों में खाली किया जा सकता है।
  • Digtal Arrest Case: पुलिस इंस्पेक्टर बनकर 85 वर्ष के बुजुर्ग से ठगे 9 करोड़, इस तरह के स्कैम से सावधान!
    मुंबई से सामने आए एक चौंकाने वाले साइबर फ्रॉड मामले में 85 वर्षीय बुजुर्ग को “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर करीब 9 करोड़ रुपये की ठगी की गई। ठगों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर मनी लॉन्ड्रिंग और आतंकी फंडिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए। WhatsApp वीडियो कॉल, फर्जी कोर्ट और RBI दस्तावेजों के जरिए पीड़ित पर मानसिक दबाव बनाया गया। डर के चलते बुजुर्ग ने अपनी सेविंग्स, म्यूचुअल फंड और FD तोड़कर अलग-अलग खातों में रकम ट्रांसफर कर दी। बैंक कर्मचारी की सतर्कता से मामला उजागर हुआ।
  • क्या है WhatsApp लव स्कैम, प्रीति से मिलने के बहाने लूटे 32 लाख रुपये
    बेंगलुरु में होरामावु के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति के साथ वॉट्सऐप पर एक डेटिंग स्कैम हुआ, जिसमें उसे 32 लाख रुपये गंवाने पड़े। स्कैम एक महीने से भी ज्यादा समय तक चला, जिसके बाद जाकर उस व्यक्ति को एहसास हुआ कि फ्रॉड हो रहा है। 5 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच हुई इस घटना की जानकारी 23 अक्टूबर को पूर्वी बेंगलुरु अपराध पुलिस को दी गई।
  • WhatsApp Screen Share Scam: अनजाने में भी न करें ये गलती, नहीं तो खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट
    WhatsApp Screen Share Scam: डिजिटल पेमेंट्स की दुनिया में अब नया खतरा सामने आया है - WhatsApp Screen Share Scam। हाल ही में Canara Bank ने अपने ग्राहकों को चेतावनी दी है कि स्कैमर्स WhatsApp वीडियो कॉल पर स्क्रीन शेयरिंग के बहाने अकाउंट डिटेल्स और OTP तक चुरा लेते हैं। बैंक ने साफ कहा है कि किसी भी हाल में स्क्रीन शेयरिंग न करें और किसी भी अनजान कॉलर पर भरोसा न करें। साथ ही, साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल और 1930 हेल्पलाइन नंबर पर तुरंत शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।
  • इस फेक चालान मैसेज से चुटकी में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट, जानिए कैसे बचें इस स्कैम से
    भारत में आए दिन नए और अनोखे स्कैम देखने को मिल रहे हैं और इनमें से एक है ई-चालान स्कैम (E-Challan Scam), जो वाहन मालिकों के बीच तेजी से फैल रहा है। इसमें WhatsApp या SMS के जरिए “MParivahan” या “RTO” के नाम पर एक ई‑चालान भेजा जाता है। मैसेज खोलते ही जो जानकारी और लिखने का फॉर्मेट आप देखेंगे, वो आपको बिल्कुल वैध चालान महसूस कराएगा, लेकिन यह असल में स्कैमर्स द्वारा भेजा गया मैसेज होता है, जो आपका बैंक अकाउंट पूरी तरह से खाली कर सकता है।
  • 100 मिलीसेकंड में स्कैम पकड़ ले, ऐसा नेटवर्क देखा है?
    भारत में आज हर हाथ में इंटरनेट है। WhatsApp से लेकर Instagram तक, लोग जागते ही फोन चेक करते हैं और सोने से पहले तक स्क्रॉल करते हैं। हम खाना ऑर्डर करते हैं, बिल भरते हैं, ऑफर चेक करते हैं... और हर उस स्क्रीन टैप के साथ अनजाने में एक रिस्क भी उठा रहे होते हैं। क्योंकि खतरा अब कॉल से नहीं आता, ये लिंक बनकर आता है। और यही वो गेम है, जिसमें Airtel अब आपकी तरफ से खेलने उतरा है।
  • Bharti Airtel ने 1.80 लाख जाली लिंक्स को किया ब्लॉक, लाखों यूजर्स को किया सुरक्षित
    भारती एयरटेल के सभी मोबाइल और ब्रॉडबैंड कस्टमर्स के लिए ऑटोमैटिक तरीके से एडवांस्ड सिस्टम स्कैन्स और फिल्टर्स को SMS, WhatsApp, Telegram, Instagram, ईमेल और अन्य ब्राउजर्स पर एनेबल किया गया है। इससे प्रति दिन एक अरब से अधिक URLs की पड़ताल के लिए रियल-टाइम थ्रेट इंटेलिजेंस का इस्तेमाल किया जाता है। इससे नुकसानदायक साइट्स का एक्सेस 100 मिलिसेकेंड्स से कम में ब्लॉक किया जाता है।
  • WhatsApp पर फोटो भेज पूछा- 'इसे जानते हो?' खोला तो अकाउंट से उड़ गए Rs 2 लाख!
    WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड का अजब मामला सामने आया है। ठगों ने एक शख्स के फोन पर फोटो भेजकर उसकी पहचान करने को कहा। जैसे ही शख्स ने उस फोटो को फोन में डाउनलोड किया, उसके अकाउंट से Rs 2 लाख से ज्यादा की रकम चोरी हो गई। हैकर्स ने शख्स की आवाज में बैंक से भी बात कर ली! इसे लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी स्कैम कहा जाता है।
  • डिजिटल फ्रॉड और स्कैम से निपटने के लिए WhatsApp का टेलीकॉम डिपार्टमेंट से टाई-अप
    इस मैसेजिंग ऐप के यूजर्स को ऑनलाइन स्कैम और स्पैम की पहचान करने में मदद के लिए कंटेंट उपलब्ध कराया जाएगा। यह कंटेंट आठ क्षेत्रीय भाषाओं में होगा। पिछले वर्ष वॉट्सऐप ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर 'स्कैम से बचो' कैम्पेन शुरू किया था। वॉट्सऐप का कंट्रोल अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी Meta के पास है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »