क्या है WhatsApp लव स्कैम, प्रीति से मिलने के बहाने लूटे 32 लाख रुपये

WhatsApp पर एक नया लव स्कैम सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगाया गया।

क्या है WhatsApp लव स्कैम, प्रीति से मिलने के बहाने लूटे 32 लाख रुपये

Photo Credit: Pexels/RDNE Stock project

Love Scam

ख़ास बातें
  • WhatsApp पर एक नया लव स्कैम सामने आया है।
  • बेंगलुरु के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति के साथ वॉट्सऐप पर स्कैम हुआ।
  • व्यक्ति को डेटिंग स्कैम में 32 लाख रुपये गंवाने पड़े।
विज्ञापन

WhatsApp पर एक नया लव स्कैम सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगाया गया। हाल ही में बेंगलुरु में होरामावु के रहने वाले 63 वर्षीय व्यक्ति के साथ वॉट्सऐप पर एक डेटिंग स्कैम हुआ, जिसमें उसे 32 लाख रुपये गंवाने पड़े। स्कैम एक महीने से भी ज्यादा समय तक चला, जिसके बाद जाकर उस व्यक्ति को एहसास हुआ कि फ्रॉड हो रहा है। 5 सितंबर से 18 अक्टूबर के बीच हुई इस घटना की जानकारी 23 अक्टूबर को पूर्वी बेंगलुरु अपराध पुलिस को दी गई। आइए इस मामले के बारे में विस्तार से जानते हैं।

कैसे हुआ स्कैम का खुलासा

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु निवासी को एक फोन आया, जिसमें एक निजी डेटिंग एजेंसी का प्रतिनिधि होने का दावा किया। वो महिला एक हाई-प्रोफाइल नेटवर्क की महिलाओं के साथ मीटिंग आयोजित करवाती थी। मेंबरशिप एक्टिव करने के लिए 1,950 रुपये का रजिस्ट्रेशन चार्ज देने के लिए कहा गया। उस व्यक्ति ने सब ठीक समझते हुए ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर दिया। पेमेंट के बाद वॉट्सऐप के जरिए 3 महिलाओं की फोटो भेजी गई, जिसमें से एक को चुनने के लिए कहा गया। उस व्यक्ति ने एक महिला को चुना जिसने खुद को रितिका बताया। वह उससे अक्सर चैट करने लगी और कुछ दिनों तक बातचीत के बाद भरोसा बना।

दशहरा फेस्टिवल से पहले रितिका ने उसे बताया कि वह अपने घर जा रही है और उसने उसे प्रीति नाम की एक अन्य महिला से मिलवाया, जिससे मुलाकात की बात हुई। अगले कई हफ्तों तक उस व्यक्ति से प्रोसेसिंग फीस, सर्विस चार्ज और कोर्डिनेशन एक्सपेंस जैसे कई चार्ज का भुगतान करने के लिए कहा गया। हर बार जब वह पैसे ट्रांसफर करता तो उसे बताया जाता कि तो बाकि की चीजों के लिए अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

कुल मिलाकर उस व्यक्ति ने रितिका से मिलने की उम्मीद में कई बैंक अकाउंट में 32 लाख रुपये से ज्यादा का भुगतान कर दिया। जब ​​उसने और पैसे भेजने से इनकार कर दिया तो फ्रॉड ने उसे कानूनी कार्रवाई की धमकी देनी शुरू कर दी। जब उसे एहसास हुआ कि उसके साथ फ्रॉड हुआ है तो उसने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की धारा 318 (धोखाधड़ी) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। 

ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से कैसे करें बचाव

कभी भी अगर आप ऑनलाइन डेटिंग प्लेटफॉर्म पर जा रहे हैं तो इसकी ठीक से जांच करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी साझा करने से बचना चाहिए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करनी चाहिए। साइबर अपराधी अक्सर इस प्रकार के स्कैम करने के लिए भावनात्मक संबंधों का फायदा उठाते हैं। ऐसे में लोगों को ऑनलाइन मिलने वाले अंजान लोगों के साथ बातचीत करते समय सतर्क रहना चाहिए।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  2. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  3. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  5. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  6. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  7. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  8. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  10. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »