WhatsApp पर फोटो भेज पूछा- 'इसे जानते हो?' खोला तो अकाउंट से उड़ गए Rs 2 लाख!

हैकर्स ने शख्स की आवाज में बैंक से भी बात कर ली जिससे पीड़ित तक बैंक का मैसेज भी नहीं पहुंच सका।

WhatsApp पर फोटो भेज पूछा- 'इसे जानते हो?' खोला तो अकाउंट से उड़ गए Rs 2 लाख!

WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए और अजीब-ओ-गरीब मामले सामने आ रहे हैं।

ख़ास बातें
  • ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए और अजीब-ओ-गरीब मामले सामने आ रहे हैं।
  • लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी के माध्यम से फ्रॉड।
  • नुकसानरहित दिखने वाली मीडिया फाइलों के अंदर मैलवेयर भेजा जाता है।
विज्ञापन
WhatsApp के माध्यम से ऑनलाइन फ्रॉड के नए-नए और अजीब-ओ-गरीब मामले सामने आ रहे हैं। फ्रॉड करने वाले ठग ऐसे-ऐसे तरीके अपना रहे हैं कि सुनकर किसी का भी सिर चकरा जाए! ऐसा ही एक मामला हैदराबाद से सामने आया है जहां पर ऑनलाइन फ्रॉड करने वालों ने एक शख्स के फोन पर फोटो भेजकर उसकी पहचान करने को कहा। जैसे ही शख्स ने उस फोटो को फोन में डाउनलोड किया, उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। उसके अकाउंट से Rs 2 लाख से ज्यादा की रकम चोरी की जा चुकी थी। आइए जानते हैं पूरा मामला। 

WhatsApp पर ऑनलाइन फ्रॉड का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यह मामला हैदराबाद का बताया जा रहा है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदीप जैन (28) को सुबह के वक्त एक अनजान नम्बर से वॉट्सऐप कॉल (WhatsApp Call) आने लगी। कुछ ही मिनट बाद उसी नम्बर से एक मैसेज उसे रिसीव हुआ। मैसेज में एक बुजुर्ग व्यक्ति का फोटो लगा था। प्रदीप जैन से कॉल करने वाले ने पूछा, 'क्या आप इसे जानते हो?' 

शुरुआत में शख्स ने इस मैसेज को इग्नोर किया। लेकिन उसके बाद फिर उनके वॉट्सऐप पर कॉल पर कॉल आने लगी। आखिर में हारकर प्रदीप जैन ने वो फोटो अपने फोन में डाउनलोड करके देखा। बस इतना करना था कि हैकर्स को प्रदीप के फोन का एक्सेस मिल गया। कुछ ही मिनटों में उनके अकाउंट से Rs 2 लाख 10 हजार की रकम उड़ गई। यह रकम हैदराबाद के ATM से निकाली गई थी। जब Canara Bank ने प्रदीप को फोन कर इसकी जानकारी दी तो हैकर्स ने उनकी आवाज में बैंक से भी बात कर ली! इसे लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी स्कैम कहा जाता है। 

क्या होता है LSB स्टेग्नोग्राफी स्कैम?
लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट (LSB) स्टेग्नोग्राफी एक ऐसी तकनीक है जो मीडिया फाइल्स में डेटा छिपाकर रख सकती है। मसलन फोटो, या ऑडियो फाइल में डेटा छिपाकर आपके फोन में भेजा जा सकता है। इसमें डेटा यूनिट्स के लीस्ट सिग्निफिकेंट बिट्स को मॉडिफाई कर दिया जाता है। वहीं, स्टेग्नोग्राफी एक ग्रीक शब्द है जिसका मतलब होता है हिडन राइटिंग (hidden writing) यानी 'छिपी हुई लिखावट।' साइबर क्राइम में इस तकनीक का इस्तेमाल नुकसानरहित दिखने वाली मीडिया फाइलों के अंदर मैलवेयर या गुप्त निर्देश डालने के लिए किया जाता है।

आमतौर पर पारंपरिक फिशिंग अटैक या मैलवेयर अटैक में नकली लॉगिन पेज या संदिग्ध अटैचमेंट्स का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन इसके उलट, स्टेग्नोग्राफ़ी में साफ-सुथरी दिखने वाली फ़ाइलों के अंदर कोड छिपा दिया जाता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि स्टेग्नोग्राफ़ी AI-आधारित इमेज पहचान के एडवांस्ड टूल्स को भी धोखा दे सकती है। इसलिए डिजिटल जमाने में यूजर्स को बहुत सावधान रहने की जरूरत है। एक छोटी सी लापरवाही यूजर्स के लिए बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  3. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  4. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  6. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  7. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  8. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51,000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »