Vivo X200 Ultra कैमरा फीचर्स का खुलासा एक ऑनलाइन लीक में हो गया है। Vivo X200 Ultra कंपनी का फ्लैगशिप फोन होने वाला है जो रियर में ट्रिपल कैमरा के साथ आएगा जिसमें 50MP मेन शूटर होगा। मेन कैमरा में बड़ा अपर्चर आने की बात कही गई है। साथ में सेकंडरी लेंस के तौर पर 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा और तीसरे सेंसर के तौर पर 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस इसमें मिलेगा।
एक लीक में दावा किया गया है कि X200 Ultra में 50-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जिसका साइज 1/1.3″ के करीब होगा। बता दें कि X100 Ultra में मौजूद 1-इंच का सेंसर शामिल है। फिलहाल यह नहीं बताया गया है कि यदि यह सच है, तो कंपनी आखिर पिछले मॉडल की तुलना में नए फ्लैगशिप में सेंसर साइज को छोटा क्यों कर रही है।
Vivo X100 Pro+ में 50 मेगापिक्सल LYT-900 प्राइमरी कैमरा, 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, एक टेलीफोटो कैमरा और एक अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलने की उम्मीद है।