• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo X100s में होगी 5000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा समेत ढेरों खूबियां, लॉन्‍चिंग जल्‍द!

Vivo X100s में होगी 5000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा समेत ढेरों खूबियां, लॉन्‍चिंग जल्‍द!

Vivo X100s में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा।

Vivo X100s में होगी 5000mAh बैटरी, 50MP के 2 कैमरा समेत ढेरों खूबियां, लॉन्‍चिंग जल्‍द!

कंपनी X100 Pro+ को भी ला सकती है, जो इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा।

ख़ास बातें
  • वीवो लॉन्‍च कर सकती है नया स्‍मार्टफोन
  • Vivo X100s को लॉन्‍च किया जा सकता है
  • ट्र‍िपल कैमरा सेटअप से लैस होगा फोन
विज्ञापन
Vivo X100 और X100 Pro स्‍मार्टफोन्‍स को पिछले महीने चीन में लॉन्‍च किया गया था। दोनों ही फोन्‍स को कई फ्लैगशिप फीचर्स से पैक किया गया है और इन्‍हें अच्‍छी सेल मिली है। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि कंपनी एक और किफायती डिवाइस पर काम कर रही है, जो एक्‍स सीरीज में Vivo X100s के नाम से आएगी। चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर अपकमिंग स्‍मार्टफोन्‍स से जुड़े लीक शेयर करने वाले टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने नए वीवो फोन के बारे में जानकारी दी है। 

बताया है कि Vivo X100s में 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले होगा, जिसका रेजॉलूशन 1.5K होगा और यह 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस फोन में भी मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 9300 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो Vivo X100 में है। फोन में 5 हजार एमएएच की बैटरी मिल सकती है। इसे सपोर्ट करने के लिए 80 वॉट या 120 वॉट की चार्जिंग होगी। 

ऐसी अफवाहें हैं कि X100s में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का Sony IMX920 हो सकता है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करेगा। साथ ही 50 मेगापिक्‍सल का एक अल्‍ट्रा वाइड लेंस फोन में होगा। तीसरे कैमरे में रूप में X100s में 64 मेगापिक्‍सल का पेरिस्‍कोप टेल‍िफोटो लेंस होगा, जो 3एक्‍स ऑप्टिकल जूम को सपोर्ट करेगा। सेल्‍फी कैमरा को लेकर अभी जानकारी नहीं है, पर वह 32 मेगापिक्‍सल का हो सकता है। 

ऐसी भी अफवाहें हैं कि कंपनी X100 Pro+ को ला सकती है, जो इस सीरीज का सबसे टॉप मॉडल होगा और 200 मेगापिक्‍सल पेरिस्‍कोप टेलीफोटो लेंस के साथ आएगा। इन बातों में कितनी सच्‍चाई है यह जानने के लिए हमें वीवो के ऑफ‍िशियल स्‍टेटमेंट का इंतजार करना चाहिए। 
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design, IP68 rating
  • Bright LTPO display
  • Good quality cameras
  • Quality video recording
  • Great for gaming
  • Good battery life
  • Very fast wired and wireless charging
  • कमियां
  • Ultra-wide camera could have been better
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 9300
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 64-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5400 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1260x2800 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nothing का चार 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन मिल रहा ₹29,000 से ज्यादा सस्ता, जानें कहां
  2. OnePlus 13s का 16GB के RAM वाला वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. MIVI One 5G: लॉन्च से पहले कंपनी ने MIVI Care+ किया जारी, बिक्री के बाद कैसे मिलेगी वारंटी
  4. आपकी UPI पेमेंट रहेगी बिल्कुल फ्री! P2P ट्रांजैक्शन पर नहीं है कोई चार्ज, सरकार ने किया साफ
  5. Redmi Note 17 Pro 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार के बजट में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  6. iPhone 18 Pro हुआ Blinkit पर उपलब्ध, मिनटों में आएगा घर
  7. ₹1 में BSNL दे रही फ्री SIM, 24GB डेटा, अनलिमिटिड कॉलिंग और बहुत कुछ
  8. Lava ने लॉन्च किया 6000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला बजट स्मार्टफोन, कीमत ₹15 हजार से कम!
  9. iPhone Duo से मालामाल होगा Samsung! सैमसंग की जेब में क्यों जा रहे ₹20,000 प्रति फोन?
  10. UBON ने भारत में नया ब्लूटूथ स्पीकर SP-50 Sound Pro किया लॉन्च, कीमत ₹4,999
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »