• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 200MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Vivo X100 Ultra लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन का करेगा सपोर्ट

200MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Vivo X100 Ultra लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन का करेगा सपोर्ट

Vivo x100 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 74,991 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,299 (लगभग 84,261 रुपये) है।

200MP कैमरा, 16GB RAM के साथ Vivo X100 Ultra लॉन्च, सैटेलाइट कम्युनिकेशन का करेगा सपोर्ट

Photo Credit: Vivo China

Vivo X100 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

ख़ास बातें
  • Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo X100 Ultra में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।
  • Vivo X100 Ultra में 200 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Vivo ने Vivo X100 सीरीज में तीन नए स्मार्टफोन को पेश किया है, जिसमें Vivo X100 Ultra फ्लैगशिप मॉडल है। X100 Ultra में 6.78 इंच की कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5,500mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Vivo X100 Ultra के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Vivo X100 Ultra की कीमत


Vivo x100 Ultra के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत CNY 6,499 (लगभग 74,991 रुपये), 16GB+512GB वेरिएंट की कीमत CNY 7,299 (लगभग 84,261 रुपये) और 16GB+1TB वेरिएंट की कीमत CNY 7,999 (लगभग 92,278 रुपये) है। यह स्मार्टफोन टाइटेनियम, व्हाइट और स्पेस ग्रे कलर्स में उपलब्ध है।


Vivo X100 Ultra के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स


Vivo X100 Ultra में 6.78 इंच की कर्व्ड E7 AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3200 × 1440 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस और डॉल्बी विजन सपोर्ट है। सिक्योरिटी के लिए फोन अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। X100 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 14 पर बेस्ड OriginOS 4 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Vivo X100 Ultra में ट्रिपल Zeiss-ब्रांडेड रियर कैमरे हैं, जिसमें 50 मेगापिक्सल प्राइमरी सोनी LYT-900 एक इंच सेंसर, दूसरा 14 मिमी फोकल लैंग्थ और 116-डिग्री FoV के साथ 50 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 85mm फोकल लैंग्थ के साथ 200 मेगापिक्सल 1/1.14-इंच HP9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। Vivo X100 Ultra में कंपनी का V3 इमेजिंग चिपसेट भी है। यह HDR डॉल्बी विजन इनेबल्ड के साथ 120fps पर 4K वीडियो और 60fps पर 4K वीडियो रिकॉर्ड करने की सुविधा देता है। वहीं फ्रंट में 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

इस स्मार्टफोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड और 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। Vivo X100 Ultra टू-वे सैटेलाइट कम्युनिकेशन के साथ भी आता है। इसमें एक्स-एक्सिस लीनियर मोटर, स्टूडियो-ग्रेड माइक्रोफोन, स्टीरियो डबल स्पीकर और बहुत कुछ शामिल है।  स्मार्टफोन में धूल और पानी से प्रतिरोध के लिए IP69 और IP68 रेटिंग है। हीट डिसिपेशन के लिए स्मार्टफोन में एक 3D VC कूलिंग सिस्टम है।
   
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरस्नैपड्रैगन 8 जेन 3
फ्रंट कैमरा50-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 200-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन1440x3200 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »