797 रुपये के BSNL प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी की जा सकती हैं। ये कॉल्स आप ऑन नेट यानि बीएसएनएल से बीएसएनएल और ऑफ नेट यानि बीएसएनएल से दूसरे किसी नेटवर्क पर भी कर सकते हैं।
BSNL ने एक नोट में यूज़र्स को खातों को रिचार्ज करने के लिए 'डिजिटल' होने का अनुरोध किया है और अपने खातों का रीचार्ज ऑनलाइन MyBSNL मोबाइल ऐप, बीएसएनएल वेबसाइट और अन्य लोकप्रिय वॉलेट सेवाओं के माध्यम से करने के लिए कहा है।
BSNL के 999 रुपये के प्रीपेड प्लान में पहले 240 दिनों की वैधता मिलती थी, जिसे अब बढ़ा कर 270 दिन कर दिया गया है। यह एक प्रोमोशनल ऑफर है, जो लिमिटेड समय के लिए उपलब्ध है।
BSNL के 1,188 रुपये के प्रीपेड प्लान को शुरुआत में 23 अक्टूबर 2019 तक पेश किया था, जिसके बाद इस पैक की उपलब्धता को 90 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया था। बाद में कंपनी ने एक बार फिर उपलब्धता को जनवरी 2020 तक बढ़ाया और आखिर में अब इस प्रोमोशनल पैक की समय सीमा को 31 मार्च कर दिया गया है।
BSNL का 1,999 रुपये का प्लान 2018 में जून महीने में लॉन्च किया गया था। शुरुआती समय में इस प्लान में केवल 2 जीबी डेटा प्रति दिन मिलता था। इस प्लान में एक साल के लिए मुफ्त रिंग बैक टोन मिलती है।
बीएसएनएल ने अपने अनलिमिटेड कॉल और डेटा वाले प्रीपेड रीचार्ज पैक की वैधता बढ़ दी है। इन पैक में 186 रुपये, 187 रुपये, 349 रुपये , 429 रुपये, 485 रुपये और 666 रुपये वाले पैक शामिल हैं।