₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक

BSNL ने ग्रामीण इलाकों के लिए 1099 रुपये का फाइबर WiFi प्लान पेश किया है, जिसमें 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है।

₹1099 में 3 महीने का BSNL WiFi, मिलेगा 1400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग! ऐसे करें बुक

Photo Credit: BSNL

ख़ास बातें
  • 1099 रुपये में तीन महीनों तक हर महीने 1400GB डेटा मिलेगा
  • 40Mbps स्पीड और लैंडलाइन के जरिए अनलिमिटेड कॉलिंग शामिल
  • तीन महीने एडवांस पेमेंट पर 98 रुपये का कैशबैक ऑफर मिलेगा
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में अक्सर अच्छी इंटरनेट कनेक्टिविटी मिलना आसान नहीं होता, खासकर जब बात Wi-Fi या फाइबर ब्रॉडबैंड की हो। इसी गैप को ध्यान में रखते हुए BSNL ने एक नया किफायती WiFi प्लान पेश किया है, जो खासतौर पर गांव और छोटे शहरों के यूजर्स को टारगेट करता है। इस प्लान में कंपनी के मुताबिक 1,099 रुपये में तीन महीनों तक हर महीने 1,400GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। साथ ही यह फाइबर कनेक्शन होने की वजह से बेहतर और स्टेबल स्पीड देने का दावा करता है।

BSNL ने इस ऑफर की जानकारी अपने सोशल प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। BSNL के अनुसार, अगर यूजर तीन महीने का एडवांस पेमेंट करता है तो उसे 98 रुपये का कैशबैक भी दिया जाएगा। इस तरह यह प्लान और भी ज्यादा वैल्यू फॉर मनी बन जाता है, खासकर उन इलाकों के लिए जहां प्राइवेट टेलीकॉम ऑप्शन सीमित होते हैं।

इस प्लान की डिटेल्स देखें तो इसमें 40Mbps तक की स्पीड के साथ हर महीने 1400GB डेटा दिया जा रहा है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का भी फायदा मिलता है, हालांकि कॉलिंग सर्विस लैंडलाइन के जरिए उपलब्ध होगी। कंपनी के मुताबिक, फाइबर कनेक्शन होने की वजह से नेटवर्क ज्यादा स्टेबल रहेगा और इंटरनेट एक्सपीरियंस बेहतर मिलेगा।

यह प्लान खासतौर पर ग्रामीण इलाकों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जहां हाई-स्पीड इंटरनेट अभी भी सीमित है। ऐसे में कम कीमत में ज्यादा डेटा और फिक्स्ड स्पीड देने वाला यह प्लान कई यूजर्स के लिए एक ऑप्शन बन सकता है।

अगर आप BSNL का यह Wi-Fi कनेक्शन लेना चाहते हैं, तो इसके लिए कई तरीके दिए गए हैं। सबसे आसान तरीका BSNL Selfcare ऐप के जरिए बुकिंग करना है, जहां लॉगइन करके आप नया कनेक्शन रिक्वेस्ट डाल सकते हैं और अपने एरिया की उपलब्धता चेक कर सकते हैं।

इसके अलावा यूजर्स WhatsApp के जरिए भी रिक्वेस्ट भेज सकते हैं। इसके लिए 18004444 नंबर पर “Hi” या “Book WiFi” मैसेज करना होता है, जिसके बाद चैटबॉट जरूरी जानकारी लेकर रिक्वेस्ट रजिस्टर कर देता है। वहीं, सीधे कॉल करके भी नया कनेक्शन बुक किया जा सकता है, जहां कस्टमर केयर आपके एरिया में सर्विस की उपलब्धता चेक करके आगे का प्रोसेस शुरू करता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Meta Muse AI की भारतीय प्राइसिंग लीक, ₹1799 से शुरू होंगे प्लान!
  3. OnePlus 17 में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, महंगा हो सकता है प्राइस
  4. iPhone 17 Pro Max मिल रहा ₹20,000 से ज्यादा सस्ता, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
  5. Oppo ला रही 12000mAh बैटरी वाला नया फोन, 2 रियर कैमरा, फ्लैट डिस्प्ले फीचर्स!
  6. Infinix GT 50 Pro vs Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16: ₹70000 में कौन सा है बेस्ट?
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं डुअल Sony LYT-L910 कैमरा 
  8. URBAN लाया नया फिटनेस बैंड, 45 घंटे चलेगी बैटरी, साथ में ईयरबड्स भी
  9. Instagram पर AI करेगा आयु की पहचान, फिर दिखाएगा कंटेंट, झूठ होने पर करेगा अकाउंट ब्लॉक
  10. ₹30000 एमआरपी वाला Ai+ Nova 2 Power 5G खरीदें ₹17,999 में! 48MP AI डुअल कैमरा फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »