• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 365 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का बेहद सस्ता प्लान, जानें कीमत

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का बेहद सस्ता प्लान, जानें कीमत

365 दिनों तक आपको 2GB डेटा मिलता है यानि कि प्लान की वैधता तक आप इसमें 730GB इंटरनेट डेटा का लाभ पाते हैं।

365 दिनों तक डेली 2GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ BSNL का बेहद सस्ता प्लान, जानें कीमत

BSNL अपने किफायती रिचार्ज प्लान के दम पर ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं है।

ख़ास बातें
  • प्लान में लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स अनलिमिटिड तौर पर मिलती हैं
  • वैधता तक कुल 730GB डेटा का मिलता है लाभ
  • फ्री SMS भी शामिल, लेकिन 60 दिनों तक वैध
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के बाद बीएसएनएल (BSNL) भारत की सबसे पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी मानी जाती है। यूं तो जियो भारत की टॉप टेलीकॉम कंपनी है लेकिन BSNL भी अपने किफायती रिचार्ज प्लान के दम पर ग्राहकों को लुभाने में पीछे नहीं है। आज के समय में जब महंगाई की मार हर तरफ लगती दिखाई दे रही है, BSNL एक किफायती रिचार्ज प्लान पेश करती है, जो अन्य कंपनियों के मुकाबले बेहद सस्ता होने के साथ ज्यादा फायदे वाला भी है। कंपनी के रिचार्ज प्लान्स की एक खास बात इनकी वैधता होती है जो अन्य ऑपरेटरों की तुलना में अक्सर ज्यादा होती है। आज हम आपको भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) के ऐसे ही प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो बाकी कंपनियों की तुलना में न केवल सस्ता है, बल्कि वैलिडिटी भी ज्यादा देता है। 

BSNL प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स (BSNL prepaid recharge plans) में कंपनी 797 रुपये का रिचार्ज प्लान पेश करती है। इसमें ग्राहक को रोजाना 2GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। इस प्लान की वैधता जानकर आप हैरान हो जाएंगे। यह पूरे एक साल यानि कि 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं (ध्यान दें कि फ्री बेनिफिट्स पहले 60 दिनों के लिए ही वैध हैं)। डेली 2GB इंटरनेट लिमिट खत्म होने जाने पर इंटरनेट स्पीड घटकर 80Kbps रह जाती है।

797 रुपये के BSNL प्रीपेड प्लान में आपको अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स भी की जा सकती हैं। ये कॉल्स आप ऑन नेट यानि बीएसएनएल से बीएसएनएल और ऑफ नेट यानि बीएसएनएल से दूसरे किसी नेटवर्क पर भी कर सकते हैं। 365 दिनों तक आपको 2GB डेटा मिलता है यानि कि प्लान की वैधता तक आप इसमें 730GB इंटरनेट डेटा का लाभ पाते हैं। इतनी कम कीमत में इतना डेटा कोई दूसरी कंपनी वर्तमान में नहीं देती है। इसलिए ये प्लान लम्बी वैलिडिटी और अधिक डेटा चाहने वालों के लिए बेहद किफायती साबित होता है। इस प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप BSNL की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BSNL, BSNL 797 Plan, BSNL 797 plan details in hindi
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »