• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता इंटरनेट रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता इंटरनेट रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।

84GB डेटा और अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का सबसे सस्ता इंटरनेट रिचार्ज प्लान, जानें कीमत

इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटिड कॉलिंग और 84GB कुल डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं।

ख़ास बातें
  • यह प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है।
  • अनलिमिटिड कॉलिंग में लोकल और एसटीडी कॉलिंग शामिल है।
  • 3 जीबी डेटा के साथ जियो का यह सबसे सस्ता प्लान है।
विज्ञापन
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने सस्ते और बेहतरीन डेटा प्लान्स के लिए जानी जाती है। जियो प्रीपेड प्लान्स (Jio Prepaid Plans) में कुछ डेटा रिचार्ज प्लान ऐसे हैं जो वाकई वैल्यू फॉर मनी हैं। आज हम आपको जियो के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको अन्य कंपनियों के मुकाबले रोजाना 3 जीबी डेटा देता है और उसके साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और कई तरह के दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस प्लान की कीमत 420 रुपये से भी कम है। इस प्लान के डेटा बेनिफिट्स को देखें तो यह जियो का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान है जो सबसे ज्यादा इंटरनेट डेटा बेनिफिट के साथ आता है। 

जिया का 419 रुपये का प्रीपेड प्लान (Jio Rs. 419 Plan) आपको हर रोज 3GB हाई स्पीड इंटनेट डेटा उपलब्ध करवाता है। यानि इस प्लान के साथ आपको 84GB कुल डेटा बेनिफिट्स मिलते हैं। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें आपको 28 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग की सुविधा मिलती है जिसमें लोकल और एसटीडी कॉलिंग शामिल है। साथ ही अगर आप SMS का इस्तेमाल अधिक करते हैं तो इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। इसकी डेली डेटा लिमिट यानि कि रोजाना 3 जीबी हाई स्पीड डेटा की समाप्ति पर इंटरनेट स्पीड 64kbps हो जाती है। 

लगभग सभी निजी टेलीकॉम कंपनियों ने रीचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है और रिलायंस जियो भी इसमें शामिल है। लेकिन जियो का यह प्लान एक ऐसा प्लान है जो किसी भी अन्य टेलीकॉम कंपनी से अधिक सस्ता और ज्यादा बेनिफिट्स देने वाला है। अगर एयरटेल का 3GB डेटा प्लान देखें तो यह 599 रुपये में आता है यानि कि एयरटेल 3जीबी डेटा बेनिफिट् 28 दिन के लिए लगभग 600 रुपये में देती है। उसके मुकाबले में जियो का यह प्लान लगभग 200 रुपये सस्ता है। 

इसके अलावा जियो के इस प्लान के साथ ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। यानि आपके लिए इस प्लान में मनोरंजन भी दिया गया है। हालांकि, एयरटेल के 599 रुपये के प्लान में भी आपको डिज्नी प्लस हॉटस्टार और अमेजॉन वीडियो का सब्सक्रिप्शन एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के तौर पर मिलता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »