• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • डेली 3GB डेटा 28 दिनों तक! अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का बेस्ट प्लान! जानें कीमत

डेली 3GB डेटा 28 दिनों तक! अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का बेस्ट प्लान! जानें कीमत

इस जियो प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

डेली 3GB डेटा 28 दिनों तक! अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ Jio का बेस्ट प्लान! जानें कीमत

Jio जल्द ही भारत में अपनी 5G सर्विसेज भी लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है।
  • इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं।
  • JioCloud ऐप आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है।
विज्ञापन
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने हाल ही में अपने कस्टमर बेस में बढ़ोत्तरी की है और कंपनी लगातार देश की नम्बर 1 टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के तमगे के साथ आगे बढ़ रही है। Jio जल्द ही भारत में अपनी 5G सर्विसेज भी लॉन्च करने जा रही है। कहा जा रहा है कि 5G प्लान्स भी Jio 4G प्लान्स से बहुत अधिक कीमत में नहीं लॉन्च होंगे। फिलहाल जियो के 4G प्लान्स भी कम में ज्यादा का फायदा दे रहे हैं। आज हम आपको जियो के ऐसे प्रीपेड प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो न केवल अन्य कंपनियों से ज्यादा डेटा बेनिफिट देता है, बल्कि साथ में अनलिमिटिड कॉलिंग भी देता है। इस प्लान की पूरी जानकारी के लिए इस आर्टिकल को आखिर तक पढ़ें। 

रिलायंस जियो Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan): टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ग्राहकों के लिए बेहद  सस्ते और फायदेमंद डेटा प्लान्स लेकर आती है। 419 रुपये के प्लान में मिलने वाले बेनिफिट वाकई कमाल के हैं। जियो का Rs 419 प्रीपेड प्लान (Reliance Jio Rs. 419 Recharge Plan) आपको 28 दिनों की वैधता देता है। इसकी खास बात इसका डेटा बेनिफिट है। प्लान में आपको डेली 3GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। 28 दिनों में आपको 84GB कुल डेटा मिलता है। हाई स्पीड इंटरनेट की डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी फ्री हैं। यह प्लान अनलिमिटिड वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है जो 28 दिन तक वैध होती है। 

इसके अलावा इस जियो प्रीपेड प्लान से रिचार्ज करवाने पर ग्राहक को JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। JioTV के माध्यम से आप 28 दिनों तक ऐप पर कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ मिलता है जो 28 दिनों तक मान्य होगा। JioSecurity ऐप आपके संवेदनशील डेटा जैसे फोन नम्बर, ईमेल एड्रेस, बैंक अकाउंट नम्बर, ओटीपी आदि की सुरक्षा सुनिश्चित करता है। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। प्लान की और अधिक जानकारी के लिए आप रिलायंस जियो की अधिकारिक वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »