• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Jio का यह प्लान 84 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा के साथ देता है अनलिमिटिड कॉलिंग, अनलिमिटिड 5G और बहुत कुछ! मात्र इतने रुपये में!

Jio का यह प्लान 84 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा के साथ देता है अनलिमिटिड कॉलिंग, अनलिमिटिड 5G और बहुत कुछ! मात्र इतने रुपये में!

बात जब किफायती इंटरनेट प्लान्स की आती है तो Jio बाकी टेलीकॉम कंपनियों से आगे निकल जाती है।

Jio का यह प्लान 84 दिनों तक डेली 1.5GB डेटा के साथ देता है अनलिमिटिड कॉलिंग, अनलिमिटिड 5G और बहुत कुछ! मात्र इतने रुपये में!

Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज को तेजी से फैला रही है।

ख़ास बातें
  • इस प्लान में योग्य यूजर्स को अनलिमिटिड 5G डेटा भी मिल रहा है।
  • JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं
  • प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है
विज्ञापन
Reliance Jio अपनी 5G सर्विसेज को तेजी से फैला रही है। यूजर्स अब 5G इंटरनेट वाले प्लान लेना पसंद कर रहे हैं, क्योंकि इनके लिए अभी कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लिया जाता है। मौजूदा प्लान्स में ही कंपनी 5G डेटा की सुविधा दे रही है। जियो के प्लान समय समय पर अपडेट होते रहते हैं। लेकिन कुछ प्लान ऐसे हैं जो इतने पॉपुलर हैं कि इनका कोई तोड़ नहीं है। रिलायंस जियो के एक ऐसे ही प्रीपेड प्लान की जानकारी हम आपको आज देने जा रहे हैं। यह प्लान लगभग 3 महीने की वैधता के साथ आता है। किफायती दाम में 5G इंटरनेट और अनलिमिटिड कॉलिंग के अलावा इसमें काफी कुछ शामिल है। आइए जानते हैं इसके डिटेल्स। 

बात जब किफायती इंटरनेट प्लान्स की आती है तो Jio बाकी टेलीकॉम कंपनियों से आगे निकल जाती है। इंटरनेट डेटा के मामले में कंपनी के प्लान्स काफी पॉपुलर हैं जो काफी किफायती हैं। जियो का एक प्लान ऐसा है जो आपको डेली डेटा बेनिफिट में 1.5 जीबी तक हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा देता है। इंटरनेट के अलावा इस प्लान में अनलिमिटिड कॉलिंग के साथ और भी कई बेनिफिट मिलते हैं। रिलायंस जियो 666 रुपये का प्लान काफी समय से उपलब्ध करवा रही है। यह बहुत ही पॉपुलर प्लान है और हमेशा ट्रेंडिंग में रहता है। 

यह अनलिमिटिड कॉलिंग वाला प्लान है। इस जियो प्रीपेड पैक में आपको लोकल के साथ साथ एसटीडी कॉल्स भी अनलिमिटिड मिलती हैं। इसकी खास बात इसकी वैलिडिटी है। जियो का यह प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है। प्लान के तहत डेली बेसिस पर आपको 1.5GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा मिलता है। यानि कि वैधता तक आपको 126GB डेटा मिल जाता है। इस प्लान में योग्य यूजर्स को अनलिमिटिड 5G डेटा भी मिल रहा है। डेली लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इसके अलावा इस प्लान के साथ रोजाना 100 SMS भी आपको फ्री मिलते हैं। 

यह जियो बेस्ट प्रीपेड प्लान आपको JioTV, JioCinema JioSecurity, JioCloud जैसी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन भी देता है। JioTV पर कई तरह के टीवी प्रोग्राम देख सकते हैं। प्लान आपको JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी देता है जिससे आप अपने मोबाइल पर मूवी का मजा भी ले सकते हैं। JioSecurity ऐप आपके पर्सनल डेटा की सुरक्षा करता है, जो कि आजकल डिजिटल फ्रॉड के चलते बहुत जरूरी हो गया है। इसके अलावा प्लान में आपको JioCloud सर्विस मिलती है जो कम इंटरनल स्टोरेज वाले स्मार्टफोन में काफी काम आती है। 

यह प्लान जियो के बेस्ट रिचार्ज प्लान्स में शामिल है और उन यूजर्स के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो डेली डेटा बेनिफिट के साथ लम्बी वैलिडिटी वाला प्लान चाहते हैं। इस प्लान और अधिक जानकारी के लिए आप Jio की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  2. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  3. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  4. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  5. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  6. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  7. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  8. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  9. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  10. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »