• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • कोरोनावायरस लॉकडाउन: BSNL ग्राहकों को मिली मुफ्त अतिरिक्त वैधता और 10 रुपये का बैलेंस

कोरोनावायरस लॉकडाउन: BSNL ग्राहकों को मिली मुफ्त अतिरिक्त वैधता और 10 रुपये का बैलेंस

BSNL का कहना है कि कंपनी के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा और आउटगोइंग कॉल के लिए ग्राहकों को 10 रुपये का बैलेंस भी दिया गया है।

कोरोनावायरस लॉकडाउन: BSNL ग्राहकों को मिली मुफ्त अतिरिक्त वैधता और 10 रुपये का बैलेंस

BSNL ने मुफ्त "वर्क @ होम" प्रोमोशनल ब्रॉडबैंड भी पेश किया है

ख़ास बातें
  • BSNL का यह कदम कोरोनावायरस लॉकडाउन से राहत के लिए
  • ग्राहकों को मुफ्त में मिलेगा 10 रुपये का टॉक टाइम
  • बीएसएनएल ने ग्राहकों की वैधता को भी 20 अप्रैल तक बढ़ाया
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सोमवार को घोषणा करते हुए जानकारी दी कि कंपनी 20 अप्रैल तक मोबाइल ग्राहकों की वैधता बढ़ा रही है ताकि यूज़र्स को "इनकमिंग कॉल बिना किसी बाधा के मिलती रहे"। ग्राहकों को यह फायदा बिना किसी शुल्क के मिलेगा। यह उन यूज़र्स के लिए हैं, जिनकी वैधता 22 मार्च के बाद समाप्त हो गई थी। इस फैसले की घोषणा कोरोनावायरस महामारी की वजह से लॉकडाउन झेल रहे बीएसएनएल ग्राहकोंको राहत देने के लिए की गई है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि सभी प्रीपेड ग्राहकों को 10 रुपये का मुफ्त टॉक टाइम भी दिया जा रहा है। यह फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जिनका बैलेंस लॉकडाउन पीरियड के दौरान शून्य पर पहुंच गया था।

इसकी घोषणा सोमवार को ANI के बातचीत के दौरान केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद द्वारा भी की गई थी। अपनी बातचीत के दौरान, केंद्रीय मंत्री ने कहा: "बीएसएनएल के प्रीपेड सिम को 20 अप्रैल तक बंद नहीं किया जाएगा। आउटगोइंग कॉल के लिए आज से ग्राहकों को 10 रुपये का बैलेंस भी दिया गया है, ताकि गरीब लोगों और जरूरतमंद लोगों के कनेक्शन जारी रहें।

पिछले सप्ताह, कई तकनीकी दिग्गज और दूरसंचार कंपनियों ने अपने यूज़र्स के लिए उपायों की घोषणा की। सरकार ने कोरोनवायरस के प्रसार को रोकने के लिए पूरे भारत में 14 अप्रैल तक लॉकडाउन की घोषणा की है। ऐसे में कई प्राइवेट कंपनियां भी अपनी तरफ से ग्राहकों को सुविधाएं पहुंचा रही हैं। उदाहरण के लिए OnePlus, Realme और Huawei जैसी कंपनियों ने अपने ग्राहक सेवा को आसान बनाने के लिए वारंटी अवधि बढ़ाने की घोषणा की। इसी तरह, रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी टेलीकॉम कंपनियों ने COVID-19 के खतरे से बचाव के लिए नए डिवाइस भी लॉन्च किए हैं।

(पढ़े: कोरोनावायरस अपडेट: BSNL ने लॉन्च किया फ्री 10Mbps ब्रॉडबैंड प्लान)

इस बीच बीएसएनएल ने एक नोट में यूज़र्स को खातों को रिचार्ज करने के लिए 'डिजिटल' होने का अनुरोध किया है। बीएसएनएल के सीएमडी प्रवीण कुमार पुरवार ने ग्राहकों से अनुरोध कर उन्हें अपने खातों का रीचार्ज ऑनलाइन MyBSNL मोबाइल ऐप, बीएसएनएल वेबसाइट और अन्य लोकप्रिय वॉलेट सेवाओं के माध्यम से करने के लिए कहा है। साथ ही यह भी कहा है कि बीएसएनएल ग्राहकों के साथ इस संकट की घड़ी में मजबूती से खड़ी है।  उपयोग कर सकते हैं।

लॉकडाउन की घोषणा से पहले, बीएसएनएल ने अपने लैंडलाइन ग्राहकों को मुफ्त में इंटरनेट का उपयोग करने के लिए "वर्क @ होम" प्रोमोशनल ब्रॉडबैंड योजना भी शुरू की थी। ग्राहकों को घर से काम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए इस योजना को फिर से लागू किया गया है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , BSNL, BSNL News, BSNL Update
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »