Tesla Motors

Tesla Motors - ख़बरें

  • इंटरनेशनल EV एफिशिएंसी रेटिंग्स में Tata Motors को मिला पहला रैंक, Tesla को दी मात
    इंटरनेशनल काउंसिल ऑन क्लीन ट्रांसपोर्टेशन (ICCT) की ओर से जारी की गई इस रैंकिंग में इंटरनेशनल मार्केट की 22 सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनियों का आकलन किया गया था। इसमें जिस ब्रांड की इलेक्ट्रिक कारों ने जितनी कम इलेक्ट्रिसिटी की खपत की है, उसे उतनी अधिक रैंकिंग दी गई है। इस रैंकिंग में टाटा मोटर्स को पहला स्थान मिला है। इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा है।
  • Tata Punch EV को भारत NCAP रेटिंग में मिले 5-स्टार
    Punch EV को इस टेस्ट में एडल्ट ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 32 प्वाइंट में से 31.09 प्वाइंट और चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन में 49 प्वाइंट में से 45 प्वाइंट मिले हैं। इससे पता चलता है कि टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सुरक्षा पर काफी जोर दिया है। Punch EV के सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
  • Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
    टेस्ला के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर ( CEO), Elon Musk ने ऑटोनॉमस ड्राइविंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर फोकस बढ़ाया है। इससे टेस्ला की मार्केट वैल्यू में भी बढ़ोतरी हुई है। यूरोप में कंपनी की सेल्स बढ़ने के पीछे फ्यूल महंगा होना, EV के लिए सरकार की ओर से दिए जा रहे इंसेंटिव और पिछले वर्ष राजनीति में मस्क की विवादास्पद भूमिका को लेकर कस्टमर्स की नाराजगी कम होना प्रमुख कारण हैं।
  • भारत में अगले वर्ष तक दोगुनी हो सकती है इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स
    अगले फाइनेंशियल ईयर तक इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स लगभग 2.2 लाख यूनिट्स की थी। यह अगले फाइनेंशियल ईयर तक बढ़कर लगभग पांच लाख यूनिट्स पर पहुंच सकती है। पिछले कुछ महीनों में इलेक्ट्रिक कारों की औसत मासिक सेल्स लगभग 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ लगभग 26,000 यूनिट्स की रही है
  • Tesla ने भारत में लॉन्च किया मॉडल Y का प्रीमियम RWD वेरिएंट, जानें प्राइस, रेंज
    इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y के रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट में 64 kWh का बैटरी पैक और रियर-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। भारत में इस वेरिएंट की WLTP रेंज लगभग 500 किलोमीटर की है। यह सिर्फ 5.9 सेकेंड्स में 0 से 100 kmph की स्पीड पर पहुंच सकती है। इसकी अधिकतम स्पीड लगभग 201 kmph की है। इसमें नई 16 इंच मेन टचस्क्रीन के साथ रियर सीट के पैसेंजर्स के लिए 8 इंच का टच स्क्रीन दी गई है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
    टाटा मोटर्स की EV की बिक्री में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट हुई है। M&M की बिक्री लगभग 4.5 प्रतिशत घटी है। इस मार्केट में MG Motor की बिक्री में लगभग 10.3 प्रतिशत की कमी हुई है। हालांकि, MG Motor की Windsor EV ने सबसे अधिक बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार की अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। हाल ही में इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर ने लॉन्च के बाद से 65,000 यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स की उपलब्धि हासिल की थी।
  • BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
    बीजिंग ऑटो शो में पेश किए गए इस इलेक्ट्रिक SUV के अपडेटेड वर्जन को BYD के नए फ्लैश चार्जिंग सिस्टम से लगभग नौ मिनटों में 10 से 97 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। इसके रियर में फ्लोटिंग रूफ ग्राफिक के साथ नई टेल-लाइट्स हैं। इसके रियर में BYD का इल्युमिनिटेड लोगो है। इससे Atto 3 को प्रीमियम और मॉडर्न लुक मिलता है। इस कॉम्पैक्ट SUV की लंबाई 4,665 mm, चौड़ाई 1,895 mm और ऊंचाई 1,675 mm की है।
  • भारत में महंगी हुई VinFast की VF 6, VF 7 इलेक्ट्रिक SUVs, जानें नए प्राइसेज
    VF 7 एक प्रीमियम SUV है। यह मिड-साइज इलेक्ट्रिक SUV सेगमेंट में Tata Motors और MG Motor जैसी कंपनियों को टक्कर दे रही है। इस इलेक्ट्रिक SUV के प्राइसेज में 1.30 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। VF 7 का शुरुआती प्राइस बढ़कर 21.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) का हो गया है। VinFast की फैक्टरी तमिलनाडु के तूतिकोरिन में है।
  • Elon Musk की Tesla को लगा बड़ा झटका, ग्लोबल मार्केट में टॉप EV सेलर बनी चीन की BYD
    पिछले वर्ष टेस्ला को पीछे छोड़कर BYD ने ग्लोबल मार्केट में सबसे अधिक EV बेचने की उपलब्धि हासिल की है। पिछले कुछ वर्षों में चाइनीज EV मेकर्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इन कंपनियों से टेस्ला को कड़ी टक्कर मिल रही है। BYD के अलावा चीन की Geely और MG के EV के प्राइसेज कम होने से भी टेस्ला को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
  • Tata Motors ने बनाया रिकॉर्ड, बेचे 2.5 लाख से ज्यादा इलेक्ट्रिक व्हीकल्स 
    इस सेगमेंट में Tata Motors की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। कंपनी ने बताया है कि उसकी EV की कुल सेल्स 2.5 लाख यूनिट्स से अधिक हो गई है। इसके साथ ही उसकी Nexon.ev ने एक लाख यूनिट्स की सेल्स को पार कर लिया है। अगले पांच वर्षों में टाटा मोटर्स ने EV के सेगमेंट में लगभग 35,000 करोड़ रुपये का इनवेस्टमेंट करने की योजना बनाई है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक बसों और ई-स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी VinFast
    कंपनी की फैक्टरी में इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली और टेस्टिंग शुरू की जाएगी। इस फैक्टरी की शुरुआती कैपेसिटी 50,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की है। इस कैपेसिटी को बढ़ाकर 1,50,000 यूनिट्स किया जाएगा। हाल ही में विनफास्ट ने इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की है।
  • Mahindra ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए लॉन्च किया अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग नेटवर्क
    कंपनी के Charge_IN नेटवर्क में 180 Kw डुअल गन चार्जर्स का इस्तेमाल किया जाएगा जिनसे EVs के लिए फास्ट, अधिक सुविधा वाली और विश्वसनीय चार्जिंग उपलब्ध होगी। इन चार्जिंग स्टेशंस के साथ रेस्टोरेंट भी मौजूद होंगे। कंपनी की XEV 9e, BE6 इलेक्ट्रिक SUVs पर 1.55 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर दिया जा रहा है।
  • टेस्ला जल्द गुरूग्राम में शुरू करेगी पहला फुल सेंटर, सेल्स बढ़ाने की तैयारी
    देश में कंपनी के सिर्फ Model Y को उपलब्ध कराया गया है। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में पेश किया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये का है। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं।
  • मारूति सुजुकी की e Vitara अगले महीने होगी लॉन्च, 400 किलोमीटर से ज्यादा हो सकती है रेंज
    मारूति सुजुकी की e Vitara का मॉडर्न डिजाइन LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, Y शेप वाली LED डेटाइम रनिंग लाइट्स और फ्रंट में फॉग लैम्प्स के साथ है। इस इलेक्ट्रिक SUV में डुअल-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और डुअल-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड दिया गया है। इसमें 10.1 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है।
  • भारत में Tesla को मिल रहा कमजोर रिस्पॉन्स, सेल्स में 37 प्रतिशत की गिरावट 
    कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक SUV के लिए जुलाई में बुकिंग्स शुरू की थी। इसे मॉडल Y के लिए 600 से अधिक यूनिट्स के ऑर्डर मिले हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV को दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव में उपलब्ध कराया गया है। इसका शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »