Tesla India

Tesla India - ख़बरें

  • भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
    BYD Atto 3, BYD Seal और BYD Sealion 7 के चुनिंदा वेरिएंट्स के प्राइसेज को बढाया गया है। BYD ने बताया है कि इनपुट कॉस्ट में बढ़ोतरी, इनफ्लेशन के प्रेशर और देश में अपने नेटवर्क और टेक्नोलॉजी में इनवेस्टमेंट जारी रखने की वजह से उसे प्राइसेज को बढ़ाना पड़ा है। भारत में कंपनी ने eMAX 7 के नए वेरिएंट को भी पेश किया है।
  • Mercedes ने भारत में लॉन्च की CLA EV, 700 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    CLA 200 वेरिएंट की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 542 किलोमीटर और CLA 250+ वेरिएंट की लगभग 792 किलोमीटर की है। इस इलेक्ट्रिक सेडान में 85 kWh की बैटरी और रियर माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर है। यह लगभग 268 hp की पावर और 335 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकती है। यह बैटरी 240 kW DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसे सिर्फ 20 मिनटों तक चार्ज कर लगभग 400 किलोमीटर की रेंज मिल सकती है।
  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
    भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है।
  • भारत में मौजूदगी बढ़ाएगी Tesla, बेंगलुरु में खुलेगा कंपनी का तीसरा शोरूम
    देश में कंपनी जल्द ही ऑटोनॉमस ड्राइविंग की भी पेशकश कर सकती है। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को अतिरिक्त चार्ज देना होगा। भारत में टेस्ला की सेल्स अनुमान से कम रही है। देश में पिछले वर्ष कंपनी की सेल्स 225 यूनिट्स की थी। भारत में टैरिफ अधिक होने से मॉडल Y के प्राइसेज अन्य इंटरनेशनल मार्केट्स की तुलना में ज्यादा हैं। इसका असर कंपनी की सेल्स पर भी पड़ा है।
  • भारत में Tesla का कमजोर परफॉर्मेंस, VinFast ने बेचे 6 गुना ज्यादा EV
    VinFast की नवंबर में बिक्री 291 यूनिट्स की रही है। वियतनाम की इस कंपनी की तमिलनाडु में फैक्टरी है। हाल ही में VinFast ने भारत में अपनी इलेक्ट्रिक SUVs - VF 6 और VF 7 की डिलीवरी शुरू की थी। कंपनी की VF 6 की सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 468 किलोमीटर और VF 7 की लगभग 500 किलोमीटर की है। इन इलेक्ट्रिक SUV के शुरुआती प्राइस क्रमशः 16.49 लाख रुपये और 20.89 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के हैं।
  • भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी पर सब्सिडी के खिलाफ चीन ने की WTO में शिकायत
    दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को सख्त किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में देश में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla ने अपना बिजनेस शुरू किया है।
  • Tesla ने भारत में इंस्टॉल किया पहला Supercharger स्टेशन, चार्जिंग की कीमत 14 रुपये से शुरू
    Tesla ने भारत में अपनी पहला Supercharger स्टेशन इंस्टॉल कर दिया है और इसे मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में लगाया गया है। यह स्टेप सिलिकॉन वैली स्थित कंपनी की भारत में EV इन्फ्रास्ट्रक्चर रणनीति का दूसरा बड़ा कदम है, जो कुछ हफ्ते पहले मुंबई में कंपनी के पहले शो-रूम के साथ शुरू हुई थी। Supercharger से जुड़ी यह खबर जुलाई-अगस्त की सबसे बड़ी EV शुरुआत मानी जा रही है।
  • Tesla की राइवल VinFast ने चेन्नई में खोला सबसे बड़ा शोरूम, जल्द शुरू करेगी EVs की बिक्री
    इस वर्ष के अंत तक VinFast की योजना भारत में 27 शहरों में 35 शोरूम खोलने की है। देश में कंपनी का पहला शोरूम गुजरात के सूरत में शुरू किया गया था। विनफास्ट ने अपने EVs के लिए एक मजबूत चार्जिंग नेटवर्क भी बनाने की तैयारी की है। इसके लिए कंपनी ने RoadGrid और myTVS के साथ टाई-अप किया है। यह कंपनी नॉर्थ अमेरिका और यूरोप में एक्सपैंशन के बजाय एशियाई देशों में अपनी बिक्री बढ़ाने की कोशिश कर रही है।
  • भारत में एंट्री के लिए तैयार Elon Musk की टेस्ला, 15 जुलाई को मुंबई में खुलेगा शोरूम!
    कंपनी का पहला शोरूम मुंबई में 15 जुलाई को शुरू होगा। देश में पिछले कुछ वर्षों से टेस्ला अपनी इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू करने का प्रयास कर रही थी। कंपनी का अगला शोरूम राजधानी दिल्ली में शुरू किया जा सकता है। देश में टेस्ला के Model Y की शुरुआत में बिक्री की जा सकती है। इस इलेक्ट्रिक कार का इम्पोर्ट टेस्ला की चीन में शंघाई की गीगाफैक्टरी से किया जाएगा।
  • भारत में Tesla की सबसे सस्ती कार भी मिलेगी कम से कम Rs 40 लाख में! जानें वजह
    भारत में Tesla कारों की कीमत को लेकर सबके मन में सवाल चल रहे हैं। अब ग्लोबल कैपिटल मार्केट कंपनी CLSA ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार से बताया है। टेस्ला की सबसे सस्ती कार भी भारत में Rs 40 लाख के लगभग कीमत की होगी। रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में इस वक्त टेस्ला के सबसे सस्ते मॉडल Model 3 की कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 30.4 लाख रुपये) है।
  • Tesla भारत में बेचेगा सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, नौकरी की वैकेंसी हुईं शुरू
    Tesla ने भारत में अपनी बिक्री शुरू करने के लिए BKC मुंबई और एयरोसिटी को शॉर्टलिस्ट किया है। ईवी निर्माता 25 हजार अमेरिकी डॉलर (लगभग 21 लाख रुपये) की कीमत वाली सस्ती इलेक्ट्रिक कारों को पेश करने का प्लान बना रहा है। कंपनी ने इस हफ्ते भारत में 13 मिड लेवल रोल के लिए जॉब के ऐड भी पोस्ट किए थे, जिनमें कुछ स्टोर और कस्टमर रिलेशन मैनेजर भी शामिल हैं।
  • Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई
    यूं तो Elon Musk घर से काम करने के खिलाफ दिखाई देते हैं। हालांकि, उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla रिमोट जॉब ऑफर कर रही है, जिसमें घर से काम करने की सुविधा मिलेगी। इस नौकरी में कंपनी स्थाई कर्मचारियों को मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स भी दे रही है। इस रिमोट जॉब में 2.7 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) सालाना तक की सैलरी मिल सकती है। कंपनी ने नौकरी के लिए अप्लाई करने की योग्यता और अन्य जानकारियों को भी शेयर किया है।
  • Elon Musk के विजिट से पहले भारत की नई EV पॉलिसी पर मीटिंग में शामिल हुई Tesla  
    पिछले वर्ष जून में प्रधानमंत्री मोदी और मस्क की अमेरिका के न्यूयॉर्क में मीटिंग हुई थी। टेस्ला ने देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर इम्पोर्ट टैक्स लगाने के लिए लॉबीइंग की थी
  • टेस्ला के फायदे के लिए पॉलिसी में बदलाव नहीं करेगी सरकार
    इस वर्ष जनवरी में पहली बार इलेक्ट्रिक कारों की इंटरनेशनल सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 69 प्रतिशत बढ़कर 10 लाख यूनिट्स से अधिक पर पहुंच गई थी

Tesla India - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »