• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • भारत में Tesla की सबसे सस्ती कार भी मिलेगी कम से कम Rs 40 लाख में! जानें वजह

भारत में Tesla की सबसे सस्ती कार भी मिलेगी कम से कम Rs 40 लाख में! जानें वजह

टेस्ला आने वाले महीनों में दिल्ली और मुंबई में अपने मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में दिख रही है।

भारत में Tesla की सबसे सस्ती कार भी मिलेगी कम से कम Rs 40 लाख में! जानें वजह

दुनिया सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर कंपनियों में शामिल Tesla की कारें जल्द ही भारत में भी दिखाई दे सकती हैं।

ख़ास बातें
  • Tesla की सबसे सस्ती कार भारत में 35 लाख से 40 लाख रुपये में आएगी
  • ग्लोबल कैपिटल मार्केट कंपनी CLSA ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है
  • Tesla एंट्री से भारतीय EV मार्केट में खास बदलाव आने की संभावना नहीं है
विज्ञापन
Elon Musk अब भारत में भी अपनी Tesla कारें लाने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर कंपनियों में शामिल Tesla की कारें जल्द ही भारत में भी दिखाई दे सकती हैं। लेकिन कितनी होगी भारत में Tesla कारों की कीमत? एक लेटेस्ट रिपोर्ट में इस बारे में बताया गया है। रिपोर्ट कहती है कि अगर इम्पोर्ट ड्यूटी को 20 प्रतिशत तक घटा भी दिया जाता है तो Tesla की सबसे सस्ती कार भारत में 35 लाख से 40 लाख रुपये तक की कीमत में आएगी। 

भारत में Tesla कारों की कीमत को लेकर सबके मन में सवाल चल रहे हैं। अब ग्लोबल कैपिटल मार्केट कंपनी CLSA ने अपनी रिपोर्ट में इस बारे में विस्तार से बताया है। टेस्ला की सबसे सस्ती कार भी भारत में Rs 40 लाख के लगभग कीमत की होगी। रिपोर्ट कहती है कि अमेरिका में इस वक्त टेस्ला के सबसे सस्ते मॉडल Model 3 की कीमत 35,000 डॉलर (लगभग 30.4 लाख रुपये) है। यह कीमत फैक्ट्री स्तर की है। 

अगर भारत में टेस्ला की कारों पर 15 से 20 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी घटा दी जाती है तो रोड टैक्स, इंश्योरेंस आदि के साथ कार का ऑन रोड प्राइस 40,000 डॉलर (लगभग 35-40 लाख रुपये) होगा। लेकिन रिपोर्ट कहती है कि अगर टेस्ला अपने मॉडल 3 को Mahindra XEV 9e, Hyundai e-Creta, और Maruti Suzuki e-Vitara जैसे घरेलू EV मॉडल की तुलना में 20-50 फीसदी अधिक कीमत पर रखती है तो इससे भारतीय EV मार्केट में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है। 

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्ला को अपनी कारों को अधिक किफायती बनाने और अपने ऑपरेशंस को बढ़ाने के लिए भारत में एक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी स्थापित करने की आवश्यकता होगी, भले ही इम्पोर्ट ड्यूटी 20 प्रतिशत से कम कर दी जाए। टेस्ला आने वाले महीनों में दिल्ली और मुंबई में अपने मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में दिख रही है। टेस्ला ने आधिकारिक तौर पर भारत में अपनी भर्ती प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। 18 फरवरी को EV मेकर ने LinkedIn पर मुंबई महानगर क्षेत्र में कंज्यूमर एंगेजमेंट मैनेजर के पद के लिए एक जॉब लिस्टिंग पोस्ट की थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! इस कंपनी ने लगाई चश्मों की सेल पर रोक
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  4. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  5. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  7. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »