Tesla China

Tesla China - ख़बरें

  • भारत में Model Y का नया वर्जन लॉन्च कर सकती है Tesla
    देश में Model Y के लिए दो वेरिएंट्स - रियर व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव को उपलब्ध कराया गया है। मॉडल Y का शुरुआती प्राइस 59.89 लाख रुपये का है। इसके लॉन्ग-रेंज रियर व्हील ड्राइव वेरिएंट का प्राइस 67.89 लाख रुपये है। कंपनी ने इनवेंटरी को घटाने के लिए इस इलेक्ट्रिक SUV पर दो लाख रुपये के डिस्काउंट की पेशकश की थी।
  • VinFast ने भारत में लॉन्च की VF MPV 7, जानें प्राइस, रेंज
    इस इलेक्ट्रिक MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm की है। इसमें लगभग 1,240 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। हाल ही में VF MPV 7 के लिए 21,000 रुपये के भुगतान पर बुकिंग शुरू की गई थी। वियतनाम की इस EV कंपनी का देश में यह तीसरा मॉडल है। VF MPV 7 में 60.1 kWh की बैटरी है। इसकी सिंगल चार्ज में रेंज लगभग 517 किलोमीटर होने का दावा किया गया है।
  • भारत में अगले सप्ताह नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है Tesla
    भारत में टेस्ला 22 अप्रैल को नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है। यह कंपनी का मॉडल 3 हो सकता है। इंटरनेशनल मार्केट में मॉडल Y से मॉडल 3 की पोजिशन नीचे है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी के अन्य मॉडल्स को देश में लाने की कम संभावना है क्योंकि इंटरनेशनल मार्केट में कंपनी इन्हें हटाने की योजना बना रही है। टेस्ला का Cybertruck भी देश में लाया जा सकता है।
  • Tesla की कॉम्पैक्ट SUV लाने की तैयारी, कम हो सकता है प्राइस
    कम कॉस्ट वाली इलेक्ट्रिक SUV में स्मॉल बैटरी पैक और सिंगल मोटर सेटअप दिया जा सकता है। इसका प्राइस टेस्ला के मॉडल 3 से कम रखा जा सकता है। कंपनी के मॉडल 3 का अमेरिका में शुरुआती प्राइस लगभग 37,000 (लगभग 35 लाख रुपये) का है। पिछली कुछ तिमाहियों से टेस्ला की सेल्स में कमी हुई है। इसका कारण चीन जैसे बड़े मार्केट्स में कॉम्पिटिशन का बढ़ना है।
  • Tesla को लगा झटका, चीन की BYD ने सेल्स में दी मात 
    पिछले कुछ वर्षों में BYD ने यूरोप और लैटिन अमेरिका में एक्सपैंशन किया है। हालांकि, कंपनी के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है। इसने टेक्नोलॉजी के लिहाज से कुछ बड़े कदम उठाए हैं। हाल ही में कंपनी ने फास्ट चार्जिंग वाली एक पावरफुल बैटरी को पेश किया था। पिछले वर्ष BYD की लगभग 22.6 लाख EVs की बिक्री की है। टेस्ला की बिक्री लगभग 16.4 लाख यूनिट्स की है।
  • BYD की नई Blade बैटरी से सिर्फ 5 मिनट में EV होगा 70 प्रतिशत चार्ज
    BYD ने नई बैटरी को लगभग छह वर्ष के रिसर्च एंड डिवेलपमेंट के बाद तैयार किया है। कंपनी ने बताया है कि उसने Blade बैटरी के नए वर्जन में एनर्जी डेंसिटी को पिछले वर्जन की तुलना में लगभग पांच प्रतिशत बढ़ाया है। इसमें लिथियम-आयन हाई-स्पीड चैनल और अपडेटेड थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी ने नया हाई पावर चार्जिंग सिस्टम FLASH भी पेश किया है।
  • BYD ने बड़ी बैटरी के साथ पेश की Atto 3 Evo, 500 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
    इस इलेक्ट्रिक SUV का रियर-व्हील ड्राइव वेरिएंट 313 hp का पावर आउटपुट और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट कर सकता है। Atto 3 Evo का समान बैटरी पैक के साथ ऑल-व्हील ड्राइव वेरिएंट 449 hp का पावर आउटपुट और 560 Nm का टॉर्क उपलब्ध करा सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV की टॉप स्पीड 180 km/h की है। यह सिर्फ 3.9 सेकेंड्स में 0-100 की स्पीड पकड़ सकती है।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में सबसे आगे निकला नॉर्वे, कारों की बिक्री में 96 प्रतिशत EV
    पिछले वर्ष नई कारों की कुल बिक्री में EV की संख्या के लिहाज से नॉर्वे का पहला स्थान रहा है। यह उन चुनिंदा मार्केट्स में शामिल हैं जिनमें Tesla की बिक्री मजबूत बनी हुई है। पिछले वर्ष नॉर्वे में रजिस्टर्ड हुई नई कारों में से 95.9 प्रतिशत EV थी। नॉर्वे में सबसे अधिक बिकने वाली EV टेस्ला की मॉडल Y रही है।
  • Tesla ने बनाया रिकॉर्ड, चीन की फैक्टरी में 40 लाख EV की मैन्युफैक्चरिंग
    टेस्ला ने बताया कि शंघाई की गीगाफैक्टरी की अधिक मैन्युफैक्चरिंग एफिशिएंसी से कंपनी को अफोर्डेबल प्राइसेज पर कस्टमर्स को हाई-क्वालिटी व्हीकल्स की पेशकश करने में मदद मिलती है। यह कंपनी का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट सेंटर भी है। हालांकि, टेस्ला ने अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग वाले अपने EVs में चीन में बने कंपोनेंट्स का इस्तेमाल नहीं करने का फैसला किया है।
  • Tesla के अमेरिकी EV में नहीं होगा चाइनीज पार्ट्स का इस्तेमाल
    इस महीने की शुरुआत में चाइना पैसेंजर कार एसोसिएशन के डेटा से पता चला है कि टेस्ला के चीन में बने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स वर्ष-दर-वर्ष आधार पर अक्टूबर में 9.9 प्रतिशत घटकर 61,497 यूनिट्स की रही है। चीन के शंघाई में कंपनी की बड़ी फैक्टरी है। इस फैक्टरी में सितंबर में मॉडल 3 और मॉडल Y का एक्सपोर्ट्स सहित आउटपुट 32.3 प्रतिशत कम रहा है।
  • भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स और बैटरी पर सब्सिडी के खिलाफ चीन ने की WTO में शिकायत
    दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटोमोबाइल मार्केट भारत में इमिशन से जुड़े नॉर्म्स को सख्त किया जा रहा है। केंद्र सरकार की योजना 2030 तक कारों की कुल बिक्री में EVs की हिस्सेदारी बढ़ाकर लगभग 30 प्रतिशत करने की है। इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स के मार्केट में Tata Motors की बड़ी हिस्सेदारी है। हाल ही में देश में बिलिनेयर Elon Musk की Tesla ने अपना बिजनेस शुरू किया है।
  • Tesla जल्द शुरू करेगी दिल्ली में शोरूम, जानें लोकेशन
    पिछले महीने कंपनी ने मुंबई के BKC में अपना पहला शोरूम खोला था। टेस्ला का दूसरा शोरूम नई दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास एयरोसिटी में है। बिलिनेयर Elon Musk की इस कंपनी ने देश में अपने Model Y की बिक्री शुरू की है। इसके लिए ऑनलाइन ऑर्डर लिए जा रहे हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV की राजधानी दिल्ली के अलावा मुंबई, गुरूग्राम और पुणे में प्रायरिटी डिलीवरी की जाएगी।
  • Tesla के लिए AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी Samsung, 1.4 लाख करोड़ रुपये की हुई डील
    दक्षिण कोरिया की सैमसंग की फाउंड्री डिविजन अमेरिका के टेक्सस में अपनी फैक्टरी में AI6 चिप्स की मैन्युफैक्चरिंग करेगी। इन चिप्स का इस्तेमाल बिलिनेयर Elon Musk की टेस्ला के EVs में फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और अन्य सिस्टम्स में किया जाएगा। टेस्ला के लिए सैमसंग पहले से AI4 चिप्स बना रही है। दोनों कंपनियों केे बीच यह डील सात वर्षों के लिए है।
  • Elon Musk की टेस्ला को लगा बड़ा झटका, कंपनी के EV की सेल्स में भारी गिरावट
    इस वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने EV की 3,84,122 यूनिट्स की सेल्स की है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 13 प्रतिशत से अधिक की गिरावट है। टेस्ला को चीन की BYD और अन्य EV मेकर्स से कड़ी टक्कर मिल रही है। टेस्ला के बड़े मार्केट्स में शामिल अमेरिका में टैरिफ को लेकर चिंता और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर टैक्स क्रेडिट समाप्त होने की आशंका से EVs की डिमांड घटी है।
  • EV होंगे 5 मिनटों में चार्ज, BYD ने पेश किया नया चार्जिंग सिस्टम
    EV की बिक्री में तेजी से बढ़ोतरी नहीं हो रही। इसका बड़ा कारण इन व्हीकल्स की बैटरी की चार्जिंग में लगने वाला अधिक समय है। इस समस्या का जल्द समाधान हो सकता है। चाइनीज EV मेकर BYD ने एक नया बैटरी और चार्जिंग सिस्टम पेश किया है जिससे EV की चार्जिंग में लगभग उतना ही समय लगेगा जिसमें कम्बश्चन इंजन वाली कार में फ्यूल भरवाया जा सकता है।

Tesla China - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »