Tablet Price

Tablet Price - ख़बरें

  • Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में OnePlus, Xiaomi और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट 
    एमेजॉन की सेल में Samsung Galaxy Tab S10 Lite को 57,999 रुपये के लिस्टेड प्राइस के बजाय 28,249 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस टैबलेट में 10.9 इंच डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 8 GB तक RAM और 256 GB तक की स्टोरेज है। इस सेल में Lenovo Idea Tab को 52,000 रुपये के वास्तविक प्राइस से भारी डिस्काउंट पर 32,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है।
  • Moto Pad 70 भारत में लॉन्च, 10,200mAh बैटरी, Moto Pen के साथ जानें टैबलेट की कीमत
    Moto Pad 70 टैबलेट को कंपनी ने भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी का लेटेस्ट टैबलेट 2.5K डिस्प्ले रिजॉल्यूशन के साथ आता है। इसमें मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6400 प्रोसेसर लगा है। टैबलेट में 10,200mAh बैटरी लगी है।
  • HP OmniPad 12 टैबलेट 13MP कैमरा, Snapdragon 6 Gen 3 के साथ लॉन्च, कितनी है कीमत
    HP का नया टैबलेट HP OmniPad 12 भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। OmniPad 12 के 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹48,999 और 256GBस्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹54,999 है। यह टैबलेट  डेनिम ब्लू और मीटियोर सिल्वर कलर में उपलब्ध है। इस टैबलेट की बिक्री HP ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स साइट अमेजन, फ्लिपकार्ट के साथ-साथ रिलायंस डिजिटल, क्रोमा, विजय सेल्स और HP वर्ल्ड स्टोर्स पर शुरू होगी।
  • Asus Pad की भारत में शुरू हुई बिक्री, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    इस टैबलेट में 12.2 इंच 2.8K (1,840x2,800 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया गया है। इस टैबलेट के रियर में 13 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • Moto Pad 70 Groove टैबलेट 10200mAh बैटरी, 13 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Motorola का नया टैबलेट Moto Pad 70 Groove भारतीय बाजार में लॉन्च हो गया है। Pad 70 Groove में 12.1 इंच की 2.5K LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स ब्राइटनेस है। इस टैबलेट में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 10,200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W टर्बोपावर चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 16 के साथ आता है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • Asus Pad T3201 का भारत में लॉन्च, 144Hz OLED स्क्रीन, 8GB रैम, 9000mAh बैटरी, जानें कीमत
    Asus Pad T3201 भारत में लॉन्च हो गया है। Asus का लेटेस्ट टैबलेट 12.2 इंच के OLED डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 144Hz का रिफ्रेश रेट है जिससे कि इसमें मल्टीमीडिया कंटेंट के साथ-साथ गेमिंग का भी लुत्फ बेहतर तरीके से लिया जा सकता है। इसमें 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिल जाती है।
  • 6 अगस्त को भारत आ रहा है Asus का OLED डिस्प्ले वाला गेमिंग टैबलेट, लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा
    Asus ने भारत में अपने नए प्रीमियम Android टैबलेट Asus Pad की कीमत की घोषणा कर दी है। यह टैबलेट 8GB RAM के साथ 128GB और 256GB स्टोरेज विकल्पों में आएगा, जिनकी कीमत क्रमशः ₹45,990 और ₹49,990 है। इसमें 12.2-इंच 2.8K OLED डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, MediaTek D8300 प्रोसेसर, 9,000mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। Asus Pad की बिक्री 6 अगस्त 2026 से Flipkart, ASUS eShop, ASUS व ROG Stores, Reliance Digital और अधिकृत रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी 12 महीने तक की No Cost EMI का विकल्प भी दे रही है।
  • Moto Pad 70 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Moto Pad 70 के लिए एक लैंडिंग पेज पब्लिश किया गया है। देश में इस टैबलेट को आठ अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। Moto Pad 70 में 12.1 इंच डिस्प्ले 2.5K रिजॉल्यूशन, 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और DCI-P3 के 96 प्रतिशत कलर गैमुट के साथ होगा। इस टैबलेट में MediaTek Dimensity 6400 चिपसेट दिया जाएगा।
  • 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
    Honor ने अपना नया टैबलेट मार्केट में उतारा है जिसे कंपनी ने Pad X9 Max के नाम से पेश किया है। इस टैबलेट में कंपनी ने 13 इंच का डिस्प्ले लगाया है। यह बड़ी बैटरी से लैस होकर आता है। टैबलेट आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 पर रन करता है।
  • Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
    इस टैबलेट को जल्द ही Xiaomi 18 सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ पेश किया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 9,720 mAh की बैटरी हो सकती है। इस टैबलेट में ऑक्टाकोर Snapdragon 8 सीरीज का चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Pad 9 में 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। हालांकि, शाओमी ने इस टैबलेट की पुष्टि नहीं की है।
  • Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
    ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर Moto Pad 70 Groove के लिए एक अलग माइक्रोसाइट बनाई गई है। देश में इस टैबलेट को 31 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। इसके रियर पैनल के सेंटर में JBL ब्रांडिंग के साथ सर्कुलर मेश ग्रिल है। इसमें बिल्ट-इन सर्कुलर फोल्ड-आउट स्टैंड है जो पोट्रेट, लैंडस्केप, स्टैंड, हैंगिंग और थिएटर मोड्स को सपोर्ट करता है।
  • REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
    REDMAGIC Astra 2 धांसू गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च हो गया है। टैबलेट में कंपनी ने 9.06 इंच का OLED पैनल लगाया है। यह 2.4K रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। टैबलेट में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट लगा है जिसके साथ में 16 जीबी तक रैम दी गई है। इसमें 8300mAh की बड़ी बैटरी मिलती है।
  • Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
    Asus Pad T3201 में 12.2 इंच 2.8K (2,800 × 1,840 पिक्सल्स) डुअल-लेयर OLED स्क्रीन 144 Hz, 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल और 100 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमुट कवरेज के साथ होगी। इस टैबलेट में TÜV सर्टिफाइड Low Blue Light और Low Flicker टेक्नोलॉजी भी होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8300 दिया जाएगा।
  • 13MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ Asus Pad T3201 पेश, अगस्त में देगा दस्तक
    Asus ने भारत में नया टैबलेट Asus Pad T3201 पेश कर दिया है। Pad T3201 में 12.2 इंच की 2.8K ड्यूल लेयर OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1840 पिक्सल और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी D8300 चिपसेट दिया गया है। यह टैबलेट बिक्री के लिए Asus eShop, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ASUS & ROG स्टोर्स, रिलायंस डिजिटल और ऑथोराइज्ड आसुस रिटेल पार्टनर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • OnePlus ने बढ़ा दी इन 2 टैबलेट्स की कीमत, अब खरीदने के लिए खर्चने होंगे ₹3 हजार ज्यादा
    OnePlus ने भारत में OnePlus Pad Go 2 और OnePlus Pad Lite की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लागू हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Pad Go 2 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जबकि Pad Lite के टॉप वेरिएंट की कीमत 2,000 रुपये तक बढ़ी है। दोनों टैबलेट्स अब अपनी लॉन्च कीमत के मुकाबले 3,000 रुपये तक महंगे हो चुके हैं। माना जा रहा है कि RAM और स्टोरेज कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत की वजह से कंपनियां कीमतों में बदलाव कर रही हैं।

Tablet Price - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »