• होम
  • टैबलेट
  • ख़बरें
  • चीनी कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, एंड्रॉयड और विंडोज दोनों पर करेगा काम

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, एंड्रॉयड और विंडोज दोनों पर करेगा काम

चीनी टेलीकॉम कंपनी चाइना यूनिकॉम ने एक नया टैबलेट Cloud AI Pad टैबलेट लॉन्च कर दिया है।

चीनी कंपनी ने लॉन्च किया अनोखा टैबलेट, एंड्रॉयड और विंडोज दोनों पर करेगा काम

Photo Credit: Unsplash/Tyler Franta

टैबलेट का उपयोग ऑफिस और एजुकेशन दोनों के लिए हो सकता है।

विज्ञापन

चीनी टेलीकॉम कंपनी चाइना यूनिकॉम ने एक नया Cloud AI Pad टैबलेट लॉन्च कर दिया है। यह एक 5G टैबलेट है जो एंड्रॉयड और विंडोज दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस टैबलेट में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। AI Pad में 12.2 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Cloud AI Pad के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Cloud AI Pad Price

कीमत की बात की जाए तो Cloud AI Pad की कीमत 1,799 युआन (लगभग 22,916 रुपये) है। यह टैबलेट बिक्री के लिए JD.com पर उपलब्ध है।

Cloud AI Pad Specifications

Cloud AI Pad में 12.2 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2160 × 1440 पिक्सल है। इस टैबलेट में यूनिसोक T9100 प्रोसेसर दिया गया है। T9100 प्रोसेसर TSMC की 6nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है और इसमें 1+3+4 ट्राई-क्लस्टर लेआउट वाला 8-कोर CPU है। इसमें एक 2.7GHz कॉर्टेक्स-A76 कोर, तीन 2.3GHz A76 कोर और चार 2.1GHz कॉर्टेक्स-A55 कोर शामिल हैं। ग्राफिक्स के लिए माली-G57 MC4 GPU दिया गया है। इस टैबलेट में 6GB LPDDR4X रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। यह टैबलेट इंटीग्रेटेड 5G फुल मोड बेसबैंड का सपोर्ट करता है, जो टैबलेट के 5G eSIM के साथ पेयर होता है और जिसे ऑनलाइन एक्टिवेट किया जा सकता है। इसमें AI फीचर्स के लिए 8 TOPS रेटिंग वाला बिल्ट-इन एनपीयू भी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो इस टैबलेट के रियर में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह टैबलेट ड्यूल ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। हालांकि,ट डिफॉल्ट तौर पर एंड्रॉयड पर बूट होता है। हालांकि, कीबोर्ड एक्सेसरी पर F9 बटन दबाकर आप क्लाउड में विंडोज एनवायरनमेंट पर स्विच कर सकते हैं,जिसके चलते इसका नाम क्लाउड एआई पैड हुआ है। यह असल में एक ही डिवाइस में दो सिस्टम हैं, जिन्हें क्लाउड कंप्यूटिंग के जरिए जोड़ा गया है। कीबोर्ड में एक डेडिकेटेड एआई की भी है, जिससे यूनिकॉम के युआनजिंग लार्ज मॉडल पर बेस्ड AI एसिस्टेंट को एक्टिवेट किया जा सकता है। क्लाउड AI पैड में 8000mAh बैटरी दी गई है जो कि 18W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह 10 घंटे तक लगातार वीडियो प्लेबैक दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »