Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है।
Photo Credit: Infinix
Infinix NOTE Edge में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Infinix ने आज भारतीय बाजार में अपना मिड रेंज स्मार्टफोन Infinix NOTE Edge लॉन्च कर दिया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और फ्रंट में 13 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है। यहां हम आपको Infinix NOTE Edge के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Infinix NOTE Edge 5G के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन 25 फरवरी से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और इनफिनिक्स इंडिया की आधिकारिक साइट पर उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर के तहत ICICI बैंक और SBI कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये तक इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं एक्सचेंज में अतिरिक्त 2000 रुपये की छूट मिल सकती है।
Infinix NOTE Edge में 6.78 इंच 1.5K 3D कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2644×1208 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 4500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग से लैस है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7100 6nm प्रोसेसर के साथ माली-G610 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR5X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड XOS 16 पर काम करता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो NOTE Edge के रियर में f/1.8 अपर्चर और एलईडी फ्लैश के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए इस फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IR सेंसर मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 163.1 मिमी, चौड़ाई 77.4 मिमी, मोटाई 7.2 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एनएफसी पोर्ट दिया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ