Census 2027 के पहले फेज में पूछे जाने वाले 33 सवाल सामने आ गए हैं, साथ ही स्कैम को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।
Census 2027 में पूछे जाने वाले सवाल और स्कैम से बचने के उपाय
Cencus 2027 को लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं और अब इसके पहले फेज में पूछे जाने वाले सवालों की लिस्ट भी सामने आ गई है। Registrar General and Census Commissioner of India ने साफ किया है कि इस बार जनगणना दो चरणों में होगी, जिसमें पहले फेज में हाउस लिस्टिंग और सेल्फ-एन्यूमरेशन शामिल रहेगा। खास बात ये है कि लोग खुद भी ऑनलाइन अपने घर की जानकारी भर सकेंगे, जिसके लिए पोर्टल 16 भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
लेकिन जैसे ही किसी बड़े सरकारी सर्वे या डेटा कलेक्शन की प्रक्रिया शुरू होती है, वैसे ही इसके नाम पर फ्रॉड का डर भी मंडराने लगा। Census 2027 के दौरान भी इसी तरह के स्कैम का खतरा रहेगा, जहां ठग फर्जी ऑफिसर्स बनकर फाइनेशियल जानकारी निकलवाने की कोशिश कर सकते हैं या कॉल, SMS या लिंक के जरिए लोगों से जानकारी निकलवा सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि पहले आप समझ लें कि असली जनगणना में क्या सवाल पूछे जाएंगे, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को आसानी से पहचाना जा सके।
जनगणना के पहले चरण में घर, सुविधाओं और परिवार से जुड़ी बेसिक जानकारी ली जाएगी। इसमें शामिल सवाल इस तरह हैं:
ये सभी सवाल केवल घरेलू स्थिति और सुविधाओं को समझने के लिए हैं, ताकि देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर और जीवन स्तर का सही डेटा जुटाया जा सके।
जनगणना के दौरान सबसे बड़ा जोखिम फर्जी कॉल और ऑनलाइन स्कैम का होता है। ठग खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर लोगों से जानकारी मांग सकते हैं या “ऑनलाइन फॉर्म” के नाम पर लिंक भेज सकते हैं। कई मामलों में फर्जी ऐप डाउनलोड करवाने की कोशिश भी की जाती है, जिससे आपका डेटा चोरी हो सकता है।
ऐसे में ध्यान रखने वाली बात ये है कि असली जनगणना में कभी भी आपसे बैंक डिटेल, OTP या किसी तरह की फाइनेंशियल जानकारी नहीं मांगी जाती। अगर कोई व्यक्ति या कॉल इन चीजों की मांग करता है, तो वो साफ तौर पर संदिग्ध है।
Self-enumeration इस जनगणना का सबसे बड़ा नया फीचर है। इसमें नागरिक खुद सरकारी पोर्टल पर जाकर अपनी डिटेल्स भर सकते हैं। यह पूरी तरह ऑप्शनल है, लेकिन इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है क्योंकि इससे समय की बचत होती है और डेटा ज्यादा सही तरीके से रिकॉर्ड होता है।
यूजर्स को आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना राज्य चुनना होगा, फिर मोबाइल नंबर और OTP के जरिए वेरिफिकेशन करना होगा। इसके बाद वे अपनी भाषा चुनकर सभी जरूरी जानकारी भर सकते हैं। सबमिट करने के बाद एक 11-digit ID मिलेगी, जिसे बाद में एन्यूमरेटर को दिखाना होगा। खास बात यह है कि यूजर अपनी एंट्री को ड्राफ्ट में सेव कर सकता है और तय समय तक उसमें बदलाव भी कर सकता है।
किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और WhatsApp या SMS के जरिए आए फॉर्म या ऐप को डाउनलोड न करें। अगर कोई व्यक्ति खुद को अधिकारी बताता है, तो उसकी पहचान जरूर जांचें। बिना वेरिफिकेशन के कोई भी निजी जानकारी शेयर न करें।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lenovo Legion R9000P हुआ लॉन्च, IJP OLED डिस्प्ले वाला दुनिया पहला गेमिंग लैपटॉप, जानें क्या है इसमें खास
Motorola Edge 70 Max vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60 हजार में कौन सा है बेस्ट
Kia ने पेश की Syros EV, जानें रेंज, फीचर्स
Apple Back to School Sale: भारत में स्टूडेंट्स, टीचर्स के लिए Apple की खास सेल, iPad, MacBook मॉडल्स पर भारी छूट!