• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!

Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!

एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone यूजर्स की लॉयल्टी बढ़ी है और Android यूजर्स तेजी से iPhone पर स्विच कर रहे हैं।

Android यूजर्स को बुरी लग सकती है ये रिपोर्ट, वफादारी में आगे निकले iPhone यूजर्स!
ख़ास बातें
  • iPhone यूजर्स की लॉयल्टी 96.4 प्रतिशत तक पहुंच गई
  • Android यूजर्स iPhone पर स्विच करने की संभावना ज्यादा रखते हैं
  • Apple इकोसिस्टम और iOS एक्सपीरियंस मुख्य वजह बने
विज्ञापन

Apple ने 2007 में iPhone लॉन्च किया था और तब से कंपनी ने अपने यूजर बेस को लगातार मजबूत किया है। अब 2026 की एक नई रिपोर्ट में सामने आया है कि iPhone यूजर्स की ब्रांड लॉयल्टी पिछले कुछ सालों में काफी बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone इस्तेमाल करने वाले ज्यादातर लोग अगली बार भी iPhone ही खरीदना पसंद करते हैं, जबकि Android यूजर्स के प्लेटफॉर्म बदलने की संभावना ज्यादा रहती है। यह ट्रेंड दिखाता है कि Apple का इकोसिस्टम और यूजर एक्सपीरियंस अभी भी यूजर्स को अपने साथ बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है।

रिपोर्ट SellCell की है, जिसमें अमेरिका के करीब 5,000 स्मार्टफोन यूजर्स को शामिल किया गया। जब iPhone यूजर्स से पूछा गया कि अगली बार फोन अपग्रेड करते समय वे क्या करेंगे, तो 96.4 प्रतिशत ने कहा कि वे फिर से iPhone ही खरीदेंगे। सिर्फ 3.6 प्रतिशत यूजर्स ने Android पर स्विच करने की बात कही। यह आंकड़ा 2021 में 91.9 प्रतिशत और 2019 में 90.5 प्रतिशत था, यानी समय के साथ iPhone की लॉयल्टी बढ़ी है।

दूसरी तरफ Android यूजर्स की लॉयल्टी 86.4 प्रतिशत दर्ज की गई। इसका मतलब है कि Android यूजर्स iPhone यूजर्स के मुकाबले ज्यादा आसानी से प्लेटफॉर्म बदलते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, Android यूजर्स iPhone पर स्विच करने की संभावना करीब 3.7 गुना ज्यादा रखते हैं, जबकि iPhone यूजर्स के Android पर जाने की संभावना काफी कम है।

iPhone यूजर्स के लॉयल रहने के पीछे कई वजहें सामने आई हैं। करीब 60.8 प्रतिशत यूजर्स ने iOS को पसंद करने को सबसे बड़ा कारण बताया, जबकि 17.4 प्रतिशत यूजर्स ने Apple के इकोसिस्टम में अपने निवेश को वजह माना। इसमें iMessage, FaceTime, iCloud और AirPods या Apple Watch जैसे डिवाइसेस के साथ आसान इंटीग्रेशन शामिल है।

रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि कुछ यूजर्स iPhone छोड़ने पर विचार करते हैं, और इसकी एक बड़ी वजह कीमत है। iPhone की ऊंची कीमत कुछ यूजर्स को Android की तरफ जाने के लिए प्रेरित करती है।

इसके अलावा Samsung के यूजर्स की लॉयल्टी में भी बढ़ोतरी देखी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, Samsung की लॉयल्टी 2021 के 74 प्रतिशत से बढ़कर 2026 में 90.1 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Electric Car Sales: Tata का दबदबा कायम, टॉप 5 में Mahindra-MG के साथ VinFast भी, जानें Maruti का हाल
  2. Samsung फोन चलाने के लिए अब देने होंगे पैसे? Galaxy AI पर लगने जा रहा चार्ज, इतनी होगी कीमत
  3. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Redmi 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में ₹4,000 सस्ता
  4. TVS M1-S: 120km रेंज, 7-इंच डिस्प्ले और क्रूज कंट्रोल के साथ लॉन्च हुआ TVS का इलेक्ट्रिक मैक्सी स्कूटर
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाले स्मार्टफोन, 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट
  6. Nvidia CEO Jensen Huang ने कबूला अफेयर, चीनी जासूस से जुड़ा नाम, Trump ने दिया रिएक्शन
  7. 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme 5G फोन खरीदें फ्लिपकार्ट पर सस्ता, जानें क्या है ऑफर
  8. Delhi Air Pollution: N95, N99 या KN95: प्रदूषण के लिए कौन-सा मास्क बेहतर? खरीदने से पहले जान लें
  9. iPhone 18, iPhone 18e की बैटरी, कैमरा फीचर्स हुए लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »