Smartphone Addiction in Children: 91% बच्चों ने माना- स्मार्टफोन से दूर जाने पर होती है घबराहट!

60 प्रतिशत बच्चों ने माना कि स्मार्टफोन देश-दुनिया की जानकारी उन तक पहुंचाता है।

Smartphone Addiction in Children: 91% बच्चों ने माना- स्मार्टफोन से दूर जाने पर होती है घबराहट!

माता-पिता बच्चों में बढ़ती स्मार्टफोन की लत से बहुत ज्यादा चिंतित भी हैं।

ख़ास बातें
  • बच्चे स्मार्टफोन पर औसत रूप से से रोजाना 6.5 घंटे बिताने लगे हैं।
  • बच्चे की मानसिक और सामाजिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है।
  • स्टडी में 1500 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। स्मार्टफोन के बिना एक दिन रहना भी अब इंसानों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। ऐसा ही कुछ असर बच्चों पर भी देखा जा रहा है। एक सर्वे में चौंकाने वाली बात सामने आई है। स्मार्टफोन मेकर दिग्गज कंपनी Vivo ने एक सर्वे करवाया है। इसमें बताया गया है कि कैसे स्मार्टफोन का बहुत ज्यादा इस्तेमाल मां-बाप और बच्चों के बीच के संबंध को भी कमजोर करता जा रहा है। 

Vivo की ओर से एक सर्वे करवाया गया है जो कि साइबर मीडिया रिसर्च (Cybermedia Research (CMR) द्वारा कंडक्ट किया गया है। स्टडी को इम्पेक्ट ऑफ स्मार्टफोन ऑन पेरेंट-चाइल्ड रिलेशनशिप का शीर्षक दिया गया है। साफतौर पर यह बताती है कि स्मार्टफोन का बहुत अधिक इस्तेमाल मां-बाप और बच्चों के बीच संबंधों को कैसे प्रभावित कर रहा है। स्टडी में 1500 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया है। जो कि दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, बैंगलोर, अहमदाबाद और पुणे से थे। सर्वे में सामने आया है कि 70 प्रतिशत माता-पिता मानते हैं कि स्मार्टफोन दुनिया के बारे में नई जानकारी देने में मदद करता है। 

60 प्रतिशत माता-पिता ने माना कि स्मार्टफोन उनको उनके दोस्तों, परिवार आदि से जोड़े रखने के लिए जरूरी है। वहीं 60 प्रतिशत माता-पिता का कहना है कि स्मार्टफोन की मदद से अब शॉपिंग करना बहुत आसान हो गया है। 

जहां बात बच्चों की आती है, तो 60 प्रतिशत बच्चों ने माना कि स्मार्टफोन देश-दुनिया की जानकारी उन तक पहुंचाता है। वहीं 58 प्रतिशत बच्चों ने कहा कि स्मार्टफोन के कारण वे अपने दोस्तों और करीबियों से जुड़े रहते हैं। स्टडी में चौंकाने वाली बात ये है कि 12 साल तक के बच्चे स्मार्टफोन पर औसत रूप से से रोजाना 6.5 घंटे बिताने लगे हैं। जिसमें ज्यादातर फोकस गेम खेलने पर होता है। इनमें 91% ने माना कि स्मार्टफोन से दूर जाने पर उनको घबराहट, और परेशानी होने लगती है। 

स्टडी से पता चलता है कि घर में रहते हुए भी बच्चे दिन का ज्यादातर समय स्मार्टफोन पर बिता रहे हैं। इससे बच्चे की मानसिक और सामाजिक स्थिति पर बुरा असर पड़ रहा है। यह लत से कम नहीं बताया गया है। स्टडी में ये भी कहा गया है कि माता-पिता बच्चों में बढ़ती स्मार्टफोन की लत से बहुत ज्यादा चिंतित भी हैं। अब इसके लिए कदम उठान की बहुत जरूरत है। इसी कड़ी में Vivo 20 दिसंबर को स्विच ऑफ डे मनाने जा रहा है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »