• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • फोन कॉल नहींं उठाना चाहते 18 से 34 साल के युवा, टेक्‍स्‍ट पर ज्‍यादा भरोसा! सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

फोन कॉल नहींं उठाना चाहते 18 से 34 साल के युवा, टेक्‍स्‍ट पर ज्‍यादा भरोसा! सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

70 फीसदी यंग अडल्‍ट्स टेक्स्टिंग को टॉप पोजिशन पर रखते हैं। वॉइस नोट्स भी पॉपुलर हो रहे हैं। 40 फीसदी ने उसे अपनी पसंद बताया।

फोन कॉल नहींं उठाना चाहते 18 से 34 साल के युवा, टेक्‍स्‍ट पर ज्‍यादा भरोसा! सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े

हालांकि यंग अडल्‍ट्स के मुकाबले फोन इस्‍तेमाल करने वाले 35 से 54 साल के उम्र के लोगों के बीच कॉलिंग आज भी पहली चॉइस है।

ख़ास बातें
  • ब्रिटेन में हुआ कम्‍युनिकेशन से जुड़ा एक सर्वे
  • यंंग अडल्‍ट्स के बीच टेक्‍स्‍ट मैसेज पॉपुलर
  • वॉइस नोट्स भी बटोर रहे हैं सुर्खियां
विज्ञापन
जब मोबाइल फोन नए-नए आए, तो लोगों का एक-दूसरे से कनेक्‍ट होना आसान हो गया। ढाई रुपये प्रति मिनट कॉलिंग के जमाने में भी लोग अपनों की कुशलक्षेम पूछ लेते थे, पर अब प्राथमिकताएं बदल रही हैं। सस्‍ते फोन कॉल्‍स के जमाने में लोग कॉल से ज्‍यादा टेक्‍स्‍ट यानी मैसेज भेजना पसंद कर रहे हैं। मेट्रोयूके की एक रिपोर्ट के अनुसार, आज के युवा वयस्क (18 से 34 उम्र के) फोन कॉल को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। एक चौथाई अडल्‍ट्स ने यह माना है कि उन्‍होंने कभी फोन कॉल्‍स का जवाब नहीं दिया। 

यह आंकड़े एक लेटेस्‍ट सर्वे का हिस्‍सा हैं। जो बताते हैं कि लोगों की कम्‍युनिकेशन प्रिफरेंस यानी प्राथमिकताएं बदल गई हैं। 70 फीसदी यंग अडल्‍ट्स टेक्स्टिंग को टॉप पोजिशन पर रखते हैं। वॉइस नोट्स भी पॉपुलर हो रहे हैं। 40 फीसदी ने उसे अपनी पसंद बताया। कॉल को आमतौर पर लोगों ने किसी बुरी खबर से जोड़ा। 

सर्वे में यह निकलकर आया कि यंग अडल्‍ट्स के मुकाबले फोन इस्‍तेमाल करने वाले 35 से 54 साल के उम्र के लोगों के बीच कॉलिंग आज भी पहली चॉइस है। उस आयु वर्ग के सिर्फ 1 फीसदी लोग ही कॉल की तुलना में टेक्‍स्‍ट को प्राथमिकता देते हैं। 

यह सर्वे लोगों के कम्‍युनिकेशन स्‍टाइल में हो रहे बदलावों पर बात करता है। एक जमाना था जब फोन कॉल्‍स किसी से भी जुड़ने का प्रमुख जरिया होती थीं, लेकिन अब टेक्स्टिंग और वॉयस नोट्स युवा अडल्‍ट्स की पसंद बन रहे हैं। यह सर्वे ब्रिटेन पर बेस्‍ड है। वहां साल 2012 से 2022 तक 1.3 ट्रिलियन ऑनलाइन मैसेजेस और 36 अरब टेक्स्ट मैसेज एक्‍सचेंज हुए। 

आखिर क्‍यों लोग फोन कॉल्‍स रिसीव नहीं करना चाहते? सर्वे में ज्‍यादातर ने कॉल पर महसूस होने वाले प्रेशर को इससे जोड़ा। आधे से ज्‍यादा लोगों ने माना कि फोन कॉल से नेगेटिव न्‍यूज की आहट होती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »