• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • Dating in 2024: Bumble का डेटिंग सर्वे, 78% ने माना फिजिकल के साथ फीलिंग्स भी हैं जरूरी!

Dating in 2024: Bumble का डेटिंग सर्वे, 78% ने माना फिजिकल के साथ फीलिंग्स भी हैं जरूरी!

बम्बल का ये सर्वे कहता है कि 55 प्रतिशत यूजर्स खुद को लगातार बेहतर बनाने के दबाव में रहते हैं।

Dating in 2024: Bumble का डेटिंग सर्वे, 78% ने माना फिजिकल के साथ फीलिंग्स भी हैं जरूरी!

Bumble ऐप एक ऐसा ऐप है जिसमें महिलाओं के लिए खास फीचर हैं।

ख़ास बातें
  • Bumble ने नए साल 2024 में डेटिंग ट्रेंड्स के बारे में बताया है।
  • 25000 से ज्यादा लोगों से बात करके यह डेटा तैयार किया है।
  • 2024 में डेटिंग के लिए यूजर सेल्फ (Self) सेंट्रिक रहेगा।
विज्ञापन
Dating in 2024: डिजिटल जमाने में डेटिंग डिजिटल हो रही है। डेटिंग ऐप्स पर करोड़ों यूजर्स मौजूद हैं जो अपने लिए सही पार्टनर की तलाश करते हैं। इसी को देखते हुए पॉपुलर डेटिंग ऐप Bumble ने नए साल 2024 में डेटिंग ट्रेंड्स के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारी शेयर की है। कंपनी का कहना है कि उसने 25000 से ज्यादा लोगों से बात करके यह डेटा तैयार किया है। जिसमें निकल कर आता है कि 2024 में लोग कैसे डेटिंग करना पसंद करेंगे। 

वूमेन फर्स्ट डेटिंग ऐप Bumble ने एनुअल डेटिंग ट्रेंड्स 2024 जारी किए हैं। डेटिंग प्लेटफॉर्म के मुताबिक 2024 में डेटिंग के लिए (Via) यूजर सेल्फ (Self) सेंट्रिक रहेगा। यानी लोग इस बात पर ज्यादा जोर देंगे कि वो क्या चाहते हैं, और उनकी जिंदगी में क्या चीजें मायने रखती हैं। बम्बल की ओर से कहा गया है कि सिंगल यूजर अब भावनाओं, खुद को स्वीकार करने, और साझा प्राथमिकताओं पर ज्यादा जोर देंगे। आइए जानते हैं विस्तार से। 

वालकोर डेटिंग (Val-core dating): यह ऐसी डेटिंग है जिसमें लोग ऐसे विषयों में भाग लेना पसंद करते हैं जो उनकी जिंदगी में मायने रखते हैं। यानी कि यूजर अब चाहेगा कि उसका पार्टनर पॉलिटिक्स, सामाजिक विषयों आदि में रुचि रखता हो। बम्बल रिसर्च कहती है कि 33% महिलाओं के लिए यह जरूरी है कि उनका पार्टनर सामाजिक विषयों, मुद्दों की जानकारी रखता हो, उनमें रुचि लेता हो। 41% भारतीयों का कहना है कि उनके पार्टनर को पॉलिटिक्स और वोटिंग जैसी चीजों में रुचि होनी चाहिए। 64 प्रतिशत भारतीय चाहते हैं कि उनका पार्टनर मानवाधिकारों में भी रुचि रखे। 

खुद को बेहतर बनाने पर जोर: बम्बल का ये सर्वे कहता है कि 55 प्रतिशत यूजर्स खुद को लगातार बेहतर बनाने के दबाव में रहते हैं। जिसके कारण 24 प्रतिशत लोग खुद को पार्टनर लायक नहीं समझ पा रहे हैं। लोग खुद को सुधारने पर लगातार काम कर रहे हैं। 68 प्रतिशत महिलाएं अपने आप को पार्टनर के साथ खुश रखने के लिए आगे बढ़कर खुद पर काम करने के लिए कदम उठा रही हैं। 56% महिलाओं ने कहा है कि वे सिर्फ ऐसे व्यक्ति को डेट करना चाहती हैं जो उनको बदलने के लिए नहीं कहेगा। 

भावनाएं हैं जरूरी: सर्वे कहता है कि सिंगल लोग अब सिक्योरिटी, सेफ्टी, और समझदारी के साथ भावनाओं के कद्रदान भी ढूंढ रहे हैं। 35 प्रतिशत भारतीयों का मानना है कि सेक्स से ज्यादा जरूरी व्यक्ति का भावनात्मक रूप से जुड़ा होना है। 78 प्रतिशत लोगों का कहना है कि सेक्स के साथ फिलिंग्स भी हैं उतनी ही जरूरी। इसके अलावा 35 प्रतिशत लोग स्पोर्ट्स में रुचि होना भी जरूरी मानते हैं। 73 प्रतिशत प्रोफाइल्स पर स्पोर्ट्स बैज पाया गया है। 58 प्रतिशत लोग अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में अब ज्यादा खुलकर बात करते हैं। 42 प्रतिशत महिलाओं का कहना है कि वे ऐसे पार्टनर ढूंढ रही हैं जो समय और सेल्फ केयर का ध्यान रखता हो। 

Bumble ऐप एक ऐसा ऐप है जिसमें महिलाओं के लिए खास फीचर हैं। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी इस डेटिंग ऐप की एक इन्वेस्टर हैं। ऐप 140 देशों में मौजूद है जिसके 4.5 करोड़ से ज्यादा यूजर हैं। डेटिंग ऐप पर अगर पुरुष और महिला एक दूसरे को लाइक करते हैं, तो बातचीत शुरू करने का पहला अधिकार महिला यूजर्स को दिया जाता है। इसलिए यह महिला प्रधान ऐप है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Bumble, Bumble App, Bumble survey, Bumble dating trends
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  2. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  4. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  7. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  9. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »