ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Donald Trump की सोशल मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) 'Truth API' नाम की एक नई सर्विस पर काम कर रही है। यह सर्विस ट्रेडर्स और निवेशकों को Truth Social पर ट्रंप की पोस्ट सामान्य यूजर्स से कुछ मिलीसेकंड पहले दिखाएगी। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इसके लिए कंपनी हर महीने 1 लाख डॉलर (करीब ₹85 लाख) तक चार्ज कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। माना जा रहा है कि इस तरह की तेज डेटा फीड हाई-फ्रीक्वेंसी ट्रेडिंग करने वाली कंपनियों के लिए उपयोगी हो सकती है।