Elon Musk ने Tesla के स्टाफ को दी स्टाक मार्केट पर ध्यान न देने की सलाह

इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके पीछे डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने जैसे कारण हैं

Elon Musk ने Tesla के स्टाफ को दी स्टाक मार्केट पर ध्यान न देने की सलाह

कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन में अपने व्हीकल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है

ख़ास बातें
  • इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है
  • इससे मस्क को बड़ा झटका लगा है
  • बुधवार को टेस्ला के शेयर प्राइस में कुछ रिकवरी हुई थी
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक कार मेकर्स में शामिल Tesla के चीफ एग्जिक्यूटिव Elon Musk ने कंपनी के स्टाफ को स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित नहीं होने का सलाह दी है। इस वर्ष टेस्ला के शेयर प्राइस में लगभग 70 प्रतिशत की गिरावट आई है। इसके पीछे कंपनी के लिए डिमांड में कमी और मस्क का माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter को खरीदने जैसे कारण हैं।  

मस्क ने टेस्ला के वर्कर्स को एक ईमेल में कहा है कि वह मानते हैं कि टेस्ला लंबी अवधि में सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। उनका कहना है, "हमने लगातार बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मार्केट इसे स्वीकार करेगी। मेरा मानना है कि लंबी अवधि में टेस्ला सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी होगी। स्टाक मार्केट के उतार-चढ़ाव से चिंतित न हों।" इसके साथ ही मस्क ने स्टाफ से इलेक्ट्रिक कार की कस्टमर्स को डिलीवरी में तेजी लाने को भी कहा है। कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए अमेरिका और चीन में अपने व्हीकल्स पर डिस्काउंट की घोषणा की है। एनालिस्ट्स का अनुमान है कि टेस्ला मौजूदा वर्ष की चौथी तिमाही में लगभग 4,42,450 यूनिट्स की डिलीवरी कर सकती है। 

Tesla के शेयर प्राइस में मंगलवार को 11 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई थी। इससे मस्क को बड़ा झटका लगा है। डिमांड घटने के कारण टेस्ला के चीन में शंघाई के अपने प्लांट में प्रोडक्शन में कटौती करने की रिपोर्ट आने के बाद कंपनी के शेयर्स में भारी बिकवाली हुई थी। इससे टेस्ला का शेयर दो वर्ष से अधिक में अपने सबसे निचले स्तर पर चला गया था। यह आठ महीनों में इस शेयर में एक दिन की सबसे अधिक गिरावट थी। हालांकि, बुधवार को टेस्ला के शेयर प्राइस में कुछ रिकवरी हुई थी। 

Twitter को मस्क के टेकओवर करने के बाद से इनवेस्टर्स को यह आशंका है कि वह टेस्ला को अनदेखा कर रहे हैं। मस्क ने ट्वि्टर को लगभग 44 अरब डॉलर में खरीदा है। इस डील के लिए उन्होंने भारी कर्ज लेने के साथ ही टेस्ला में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा भी बेचा है। इससे भी कंपनी के शेयर प्राइस पर प्रेशर बढ़ा है। चीन में कोरोना के मामले बढ़ने से भी टेस्ला की बिक्री पर असर हो सकता है। कंपनी के लिए चीन बड़े मार्केट्स में से एक है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »