• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • 5 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाला स्टॉक लोगों ने धड़ल्ले से खरीदा Rs. 15 हजार में...

5 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाला स्टॉक लोगों ने धड़ल्ले से खरीदा Rs. 15 हजार में...

यह स्पष्ट नहीं है कि डेढ़ घंटे के इस ग्लिच के दौरान कितने लोगों ने Class A स्टॉक खरीदा होगा, लेकिन बाद में एक्सचेंज ने यह साफ कर दिया कि उस दौरान खरीदे गए सभी ट्रेड्स गलत थें।

5 करोड़ से ज्यादा की कीमत वाला स्टॉक लोगों ने धड़ल्ले से खरीदा Rs. 15 हजार में...

Photo Credit: Unsplash/ Anne Nygård

ख़ास बातें
  • सॉफ्टवेयर में एक गड़बड़ी के कारण न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में मचा हड़कंप
  • Berkshire Hathaway सहित 40 कंपनियों के लिए ट्रेडिंग को रोका गया
  • एरर फिक्स किए जाने के बाद करोड़ों के ट्रेड्स को गलत बताकर किया गया खारिज
विज्ञापन
सोमवार सुबह सॉफ्टवेयर अपडेट के दौरान एक गड़बड़ी के कारण न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) को लगभग 40 शेयरों पर ट्रेडिंग को रोकना पड़ा। इस ग्लिच के कारण वॉरेन बफेट (Warren Buffett) की बर्कशायर हैथवे (Berkshire Hathaway) सहित इन कंपनियों के स्टॉक की कीमतों में 99.9% तक की गिरावट दिखाई देने लगी। इससे पहले ट्रेडिंग को रोका जाता, कई ट्रेडर्स ने Berkshire के स्टॉक को इस भारी गिरावट में खरीद लिया। इसके बाद न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने सिस्टम में आई सभी समस्याओं को फिक्स करने की घोषणा की और मार्केट सामान्य रूप से चलने लगी। हालांकि, आखिर में NYSE ने उन लोगों के उम्मीदों पर पानी फेर दिया, जिन्होंने बर्कशायर हैथवे के शेयर को 99.9% गिरावट में खरीदा था।

बीते मंगलवार को रात 9 बजे NYSE ने बयान जारी करते हुए कहा कि वह गड़बड़ी के समय हुए बर्कशायर हैथवे के सभी ट्रेड्स को खारिज कर रहा है। एक्सचेंज ने इन ट्रेड्स को 'erroneous' करार दिया, जिसका मतलब यह 'गलत' ट्रेड्स थे। एक्सचेंज ने अपने पोस्ट में लिखा, "वह बर्कशायर हैथवे स्टॉक के $603,718.30 प्रति शेयर या उससे नीचे के सभी "गलत" ट्रेडों को "बस्ट" कर देगा।"

जैसा कि हमने बताया, 3 जून को एक डेटा ग्लिच के कारण बर्कशायर ग्रुप के शेयर की कीमत गिरकर 185 डॉलर प्रति शेयर (लगभग 15,000 रुपये) हो गई, जो इसके पिछले ट्रेडिंग डे पर 620,000 डॉलर (करीब 5.18 करोड़ रुपये) पर बंद हुआ था। ये 99.97% की गिरावट है। ट्रेड बंद होने से पहले कई लोगों ने इस गिरावट का फायदा उठाया और ट्रेड्स बुक किए।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डेढ़ घंटे के इस ग्लिच के दौरान कितने लोगों ने Class A स्टॉक खरीदा होगा, लेकिन बाद में एक्सचेंज ने यह साफ कर दिया कि उस दौरान खरीदे गए सभी ट्रेड्स गलत थें। इस दौरान न केवल बर्कशायर, बल्कि ग्लिच से प्रभावित हुई सभी कंपनियों के भारी गिरावट वाले ट्रेड्स को खारिज किया गया है। इतना ही नहीं, इस फैसले के खिलाफ अपील भी नहीं की जा सकती है।

Fortune की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज ने बताया कि यह समस्या कंसोलिडेटेड टेप एसोसिएशन (CTA) में एक समस्या के कारण हुई थी। सीटीए स्टॉक कोट्स और ट्रेड्स के बारे में रियलटाइम जानकारी देता है। यह सिक्योरिटीज इंफॉर्मेशन प्रोसेसर (SIP) नाम के सिस्टम के एक हिस्से को मैनेज करता है, जो सभी स्टॉक कोट्स और ट्रेड्स को एक डेटा स्ट्रीम में जोड़ता है। इसे फिक्स करने के लिए CTA ने कथित तौर पर सॉफ्टवेयर के पिछले वर्जन पर वापस स्विच किया था।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: NYSE, New York Stock Exchange, Warren Buffett
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »