NASA की ऐतिहासिक खोज! ब्रह्मांड के पहले तारे हुए कैप्चर, 13 अरब साल पुराना रहस्य आया सामने
NASA के James Webb Space Telescope (JWST) ने ब्रह्मांड की शुरुआत से जुड़े एक बड़े रहस्य की परतें खोलनी शुरू कर दी हैं। हालिया स्टडी के मुताबिक, JWST ने LAP1-B नाम की एक दूरस्थ गैलेक्सी में ऐसे प्राचीन तारों के संकेत पाए हैं, जो बिग बैंग के तुरंत बाद बने हो सकते हैं। इन्हें Population III stars कहा जाता है और अब तक इन्हें कभी सीधे तौर पर नहीं देखा गया था। वैज्ञानिकों का कहना है कि इन तारों से निकली बेहद तेज अल्ट्रावॉयलेट रोशनी और खास परिस्थितियां इस बात की ओर इशारा करती हैं कि ये ब्रह्मांड की पहली पीढ़ी के तारे हो सकते हैं।