Sony Smartphones

Sony Smartphones - ख़बरें

  • Oppo Reno 16 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
    इस सीरीज के बेस मॉडल में 6.32 इंच 1.5K OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 8500 दिया जा सकता है। Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच 1.5K LTPO OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Samsung Galaxy A27 के लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
    सैमसंग की ब्राजील में वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई है। इससे Samsung Galaxy A27 के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट दी जा सकती है। Samsung Galaxy A27 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है।
  • Itel Power 80 में हो सकता है Unisoc T7250 चिपसेट, Geekbench पर लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर Itel के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - P685L के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Itel Power 80 हो सकता है। इस स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर Spreadtrum UMS9230E चिपसेट दिया गया है, जो Unisoc T7250 होने का संकेत मिल रहा है। इस स्मार्टफोन में 4 GB का RAM हो सकता है। यह Android 16 पर चल सकता है।
  • Xiaomi Civi 6, Civi 6 Pro में हो सकता है 1.5K डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप कैमरा
    Xiaomi Civi 6 Pro में 6.83 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट दिया जा सकता है। Xiaomi Civi 6 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। Xiaomi की Civi सीरीज को सिर्फ चीन के मार्केट में लाया गया है। हालांकि, इस सीरीज में स्टैंडर्ड मॉडल शामिल नहीं था। कंपनी की आगामी Civi सीरीज भी चाइनीज मार्केट में ही पेश हो सकती है।
  • iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट में मिल सकता है Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
    बेंचमार्किंग साइट Geekbench पर iQOO Z11 के इंटरनेशनल वेरिएंट की मॉडल नंबर - Vivo I2512 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस स्मार्टफोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 1,214 प्वाइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 3,091 प्वाइंट्स का स्कोर मिला है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 है। यह चीन में पेश किए गए iQOO Z11 के वर्जन से अलग है, जिसमें MediaTek Dimensity 8500 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है।
  • Moto G37 और Moto G37 Power इंटरनेशनल मार्केट में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
    Moto G37 के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 249 यूरो (लगभग 27,700 रुपये) का है। Moto G37 Power के 4 GB + 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 279 यूरो (लगभग 31,000 रुपये) का है। Moto G37 के लिए Pantone Nautical Blue, Pantone Fuchsia Red और Pantone Impenetrable और Moto G37 Power के लिए Pantone Nautical Blue, Pantone Impenetrable और Pantone Capri कलर्स के विकल्प हैं।
  • OnePlus Nord CE 6, Nord CE 6 Lite अगले सप्ताह होंगे भारत में लॉन्च, 8,000mAh तक की बैटरी
    देश में इन स्मार्टफोन्स को 7 मई को लॉन्च किया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon और रिटेल आउटलेट्स के जरिए की जाएगी। OnePlus Nord CE 6 को Fresh Blue, Lunar Pearl और Pitch Black और OnePlus Nord CE 6 Lite को Vivid Mint और Hyper Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा।
  • HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    देश में HMD Vibe 2 5G को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में फ्लैट डिस्प्ले हो सकता है। देश में पिछले वर्ष सितंबर में पेश किए गए HMD Vibe 5G में 6.67 इंच HD+ पंच होल IPS 2.5D कर्व्ड डिस्प्ले (720 x 1,604 पिक्सल्स) 90 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इस स्मार्टफोन में Unisoc T760 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
  • Vivo Y600 Pro में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, 4 कलर्स के ऑप्शन
    चाइना टेलीकॉम की वेबसाइट पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - V2561A के साथ लिस्टिंग हुई है। Vivo Y600 Pro में 6.83 इंच (1,260 x 2,800 पिक्सल्स) डिस्प्ले दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट हो सकता है। इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है।
  • Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है स्क्वेयर कैमरा आइलैंड, जल्द लॉन्च की तैयारी
    आगामी स्मार्टफोन में स्क्वेयर शेप वाला कैमरा आइलैंड हो सकता है। इसमें तीन कैमरा और फ्लैश दिया जा सकता है। यह अन्य हैंडसेट कंपनियों के स्मार्टफोन्स के समान है। इससे पहले Sony के स्मार्टफोन्स में एक पतली वर्टिकल स्ट्रिप दी जाती रही है। Sony Xperia 1 VIII में 48 मेगापिक्सल की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है।
  • Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
    Vivo X300 Ultra में कंपनी के एक्सटर्नल टेलीफोटो कन्वर्टर किट के लिए सपोर्ट होगा। इन स्मार्टफोन्स में Zeiss-ट्यून्ड रियर कैमरा यूनिट दी जाएगी। Vivo X300 Ultra में राउंड कैमरा मॉड्यूल और Vivo X300 FE में हॉरिजॉन्टल पिल शेप वाला कैमरा मॉड्यूल है। इन स्मार्टफोन्स में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट होगी। पिछले महीने Vivo X300 Ultra को चीन में पेश किया गया था।
  • Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
    डुअल सिम वाले Motorola Razr Fold में 8.1 इंच इनर डिस्प्ले LTPO pOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 5 और Adreno A829 GPU दिया गया है। Motorola Razr Fold की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYTIA प्राइमरी कैमरा है।
  • Xiaomi 17 Max में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी, SRRC के डेटाबेस पर लिस्टिंग
    चीन में स्टेट रेडियो रेगुलेशन ऑफ चाइना (SRRC) की वेबसाइट पर शाओमी के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2605EPN8EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Xiaomi 17 Max हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन में Leica ब्रांडेड ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकती है। इसमें 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL HPE प्राइमरी कैमरा हो सकता है।
  • Sony Xperia 1 VIII में मिल सकता है हेडफोन जैक, वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट
    US फेडरल कम्युनिकेशंस कमीशन (FCC) की वेबसाइट पर Sony के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - PY7-30515Z के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Sony Xperia 1 VIII हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 5G और Wi-Fi कनेक्टिविटी है। इसमें 3.5 mm ऑडियो जैक और वायरलेस चार्जिंग के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट हो सकता है।
  • Motorola Edge 70 Pro अगले सप्ताह होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
    इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल Sony LYT-710 प्राइमरी कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए ऑटोफोकस के साथ 50 मेगापिक्सल का कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन के कैमरा 60 fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेंगे।

Sony Smartphones - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »