Smart Gadgets

Smart Gadgets - ख़बरें

  • ₹2,099 में स्पीकर, वायरलेस चार्जर और अलार्म क्लॉक एक साथ, Portronics का 4-in-1 गैजेट लॉन्च
    Portronics ने भारतीय बाजार में Sound Flow 2 नाम से नया 4-in-1 गैजेट लॉन्च किया है। इसमें 16W ब्लूटूथ स्पीकर, 15W वायरलेस चार्जिंग, डिजिटल अलार्म क्लॉक और व्हाइट नॉइज फीचर दिया गया है। डिवाइस में 360 डिग्री RGB LED लाइट रिंग और डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें Bluetooth 5.3 और TWS सपोर्ट दिया गया है। इसकी MRP ₹3,499 है, जबकि लॉन्च प्राइस ₹2,099 रुपये रखा गया है। इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा Amazon और Flipkart से भी खरीदा जा सकता है।
  • पुराने पर्दों को स्मार्ट बनाएगा Xiaomi का नया डिवाइस, फोन से कर सकेंगे कंट्रोल
    Xiaomi ने चीन में Smart Blind Motor पेश की है, जिसकी मदद से सामान्य रोलर ब्लाइंड्स को स्मार्ट बनाया जा सकता है। इसके लिए मौजूदा ब्लाइंड्स या उनकी चेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। यह मोटर 4,600mAh बैटरी के साथ आती है और 4 किलोग्राम तक वजन वाले ब्लाइंड्स को चला सकती है। इसे Xiaomi Home ऐप, वॉयस कमांड और टाइमर से कंट्रोल किया जा सकेगा। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 259 युआन (करीब 3,600 रुपये) रखी गई है। इसकी बिक्री 7 दिसंबर से शुरू होगी।
  • Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia All-Effect Air Purifier 2 Ultra लॉन्च किया है। इसकी खासियत हर मिनट 23,750 लीटर साफ हवा देने की क्षमता है। इसमें 5-लेयर फिल्ट्रेशन सिस्टम, UVC Sterilization और 10 तरह के एयर क्वालिटी सेंसर मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि यह 147 तरह के Air Pollutants और 108 तरह की बदबू से निपट सकता है। इसमें डुअल फैन, ऑटोमैटिक लिफ्ट होने वाला एयर आउटलेट और Millimeter Wave Radar Sensors भी दिए गए हैं। इसकी कीमत 7,499 युआन (करीब 1 लाख रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है।
  • 7,000mAh बैटरी वाला Lava Smart 4 Pro लॉन्च, कीमत ₹10,999; जानें कहां से खरीदें
    Lava ने भारत में नया Smart 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च किया है। इसकी कीमत 10,999 रुपये रखी गई है। फोन में 7,000mAh की बैटरी दी गई है, जो Lava के स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, यह 950 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम और 748 मिनट तक YouTube प्लेबैक दे सकती है। इसमें 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले, 90Hz रिफ्रेश रेट और UNISOC T610 प्रोसेसर मिलता है। फोन Android 16 पर चलता है और इसमें 13MP रियर कैमरा दिया गया है।
  • Lava Smart 4 Pro vs Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G: 15 हजार से कम में कौन सा रहेगा बेस्ट?
    Lava ने भारत में Lava Smart 4 Pro लॉन्च किया, जिसका मुकाबला Karbonn Rebel Pro और MIVI One 5G से हो रहा है। Lava Smart 4 Pro के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹10,999 है। जबकि Karbonn Rebel Pro का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹11,499 में लॉन्च किया गया है। वहीं MIVI One 5G का 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹13,699 में लिस्टेड है।
  • Xiaomi स्मार्ट शेवर लॉन्च, दाढ़ी के हिसाब से खुद बदलेगा स्पीड, 60 दिन चलेगी बैटरी
    Xiaomi ने चीन में Mijia Portable Electric Shaver Pro Straight Handle Multi-Effect Edition पेश किया है। इस शेवर में 8,500RPM का मोटर और स्मार्ट चिप दी गई है, जो दाढ़ी के घनेपन के हिसाब से मोटर की स्पीड और पावर एडजस्ट करती है। इसमें Wet और Dry दोनों तरह की शेविंग का सपोर्ट मिलता है। शेवर को IPX8 वॉटर रेसिस्टेंस रेटिंग मिली है। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी 60 दिनों तक चल सकती है और USB Type-C से करीब दो घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। चीन में इसकी क्राउडफंडिंग कीमत 329 युआन है।
  • Xiaomi का नया इलेक्ट्रिक टूथब्रश लॉन्च, खुद बताएगा कहां करनी है सफाई, 6 महीने चलेगी बैटरी!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Sonic Sweep Electric Toothbrush 2 लॉन्च किया है। इसकी खासियत LED इंडिकेटर रिंग है, जो ब्रश करते समय बताती है कि दांतों के किन हिस्सों की सफाई हो चुकी है और कहां ध्यान देना बाकी है। इसमें तीन-एक्सिस सेंसर, 24,000 वाइब्रेशन प्रति मिनट वाला मोटर और तीन ब्रशिंग मोड मिलते हैं। टूथब्रश के साथ दो तरह के ब्रश हेड दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, इसकी बैटरी Gentle मोड में 180 दिन और Cleaning मोड में 100 दिन तक चल सकती है।
  • घर को सिनेमा हॉल बना देगा XElectron का नया 4K प्रोजेक्टर, मिलेगी 300 इंच स्क्रीन और HDR सपोर्ट
    XElectron ने भारत में CineLux 4K स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च किया है, जिसकी कीमत ₹49,990 रखी गई है। यह प्रोजेक्टर Native 4K Ultra HD रिजॉल्यूशन, HDR सपोर्ट और 4,000 ANSI Lumens ब्राइटनेस के साथ आता है। इसकी मदद से 300 इंच तक की स्क्रीन पर कंटेंट देखा जा सकता है। इसमें Android 13, 2GB RAM और 32GB स्टोरेज मिलती है। इसके अलावा Auto Focus, Auto Keystone Correction, 20W Dolby Audio स्पीकर्स, Wi-Fi 6 और Bluetooth 5.0 जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।
  • Havells लाया भारत का पहला एजेंटिक AI सीलिंग फैन, बातों को समझेगा और फिर देगा हवा
    Havells भारत का पहला एजेंटिक AI फैन Havells Epic Signia Smart Fan लेकर आया है। यह फैन बिजली की 65% तक बचत करता है। इसके अलावा एनर्जी सेविंग के लिए 5 स्टार एनर्जी रेटिंग दी गई है। इस फैन में रिवर्स रोटेशन और स्लीप मोड शामिल है। Epic Signia Smart Fan की कीमत ₹4399 है, जबकि एमआरपी ₹7,200 है।
  • Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
    Xiaomi Smart Band 11 को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टबैंड 1.72 इंच के AMOLED डिस्प्ले से लैस होकर आता है। स्मार्टबैंड में एक चमचमाता डिस्प्ले कंपनी ने लगाया है। यह 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस से लैस होकर आता है। ऑटो ब्राइटनेस 1500 निट्स की बताई गई है। कंपनी के अनुसार यह एक बार चार्ज करने के बाद 21 दिन तक चल सकता है।
  • Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
    Huawei ने हेल्थ मॉनिटरिंग वियरेबल्स में अपना पहला और अनोखा ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1 लॉन्च किया है। यह एक ऐसा डिवाइस है जो लगातार ग्लूकोस मॉनिटरिंग (Continuous Glucose Monitoring) कर सकता है। इसलिए इसे CGM डिवाइस भी कहा गया है। यह हाथ पर चिपक जाता है और लगातार ग्लूकोस लेवल को माप सकता है।
  • Vu Masterpiece AEye TV हुए 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले में लॉन्च, AI से कंट्रोल होगी ब्राइटनेस, जानें कीमत
    Vu Masterpiece AEye TV सीरीज आज भारतीय बाजार में लॉन्च हो गई है, जिसमें 55 इंच से लेकर 115 इंच डिस्प्ले का विकल्प मिलता है। Vu Masterpiece AEye TV 55 इंच मॉडल की कीमत ₹75,000 है। ये टीवी Gemini AI के साथ Google TV पर काम करते हैं। इनमें एडवांस एआई प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi का नया स्मार्ट फ्लोर लैंप लॉन्च, 16 मिलियन कलर्स और 18 लाइटिंग इफेक्ट्स के साथ इतनी है कीमत
    Xiaomi ने चीन में नया Mijia Floor Lamp लॉन्च किया है। इस स्मार्ट फ्लोर लैंप में RGB और WRGB के दो अलग-अलग लाइटिंग सिस्टम दिए गए हैं। यह 16 मिलियन कलर्स और 18 बिल्ट-इन लाइटिंग इफेक्ट्स सपोर्ट करता है। इसमें 1 से 100 प्रतिशत तक ब्राइटनेस और 1800K से 6500K तक कलर टेम्परेचर एडजस्ट करने का ऑप्शन मिलता है। यूजर्स इसे Mi Home App, XiaoAI Voice Commands और टच रिंग से कंट्रोल कर सकते हैं। इसकी रेगुलर कीमत 999 युआन और क्राउडफंडिंग कीमत 719 युआन है। फिलहाल भारत में इसकी लॉन्चिंग की जानकारी नहीं है।
  • बिना ब्लेड वाला Dyson का नया फैन भारत में लॉन्च, हर सेकंड देगा 500 लीटर हवा, जानें कीमत
    Dyson ने भारत में अपना नया Cool Tower Fan लॉन्च किया है। इसमें कंपनी की Air Multiplier Technology दी गई है, जो आसपास की हवा को खींचकर तेज और लगातार एयरफ्लो देने में मदद करती है। कंपनी का दावा है कि यह हर सेकंड 500 लीटर तक हवा प्रोजेक्ट कर सकता है। इसमें 10 एयरफ्लो सेटिंग्स, 70 डिग्री ऑस्किलेशन, रिमोट कंट्रोल और 15 मिनट से 9 घंटे तक का Sleep Timer मिलता है। इसका ब्लेडलेस डिजाइन इसे साफ करना आसान बनाता है। Dyson Cool Tower Fan की भारत में कीमत 27,900 रुपये रखी गई है।
  • सर्दियों में हीटर और गर्मियों में AC जैसा काम करेगा Dyson का नया HF1 फैन, भारत में हुआ लॉन्च
    Dyson ने भारत में अपना नया Hot+Cool HF1 Fan Heater लॉन्च किया है। यह 2-in-1 डिवाइस सर्दियों में कमरे को गर्म करने और गर्मियों में ठंडी हवा देने का काम करता है। इसमें Air Multiplier Technology, सिरामिक हीटिंग प्लेट्स और 10 एयरफ्लो स्पीड मिलती हैं। कंपनी का दावा है कि यह कमरे का तापमान 100 सेकंड में 1 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ा सकता है। इसमें MyDyson App सपोर्ट, Sleep Mode, Child Lock और 70 डिग्री ऑस्किलेशन जैसे फीचर्स भी हैं। भारत में इसकी कीमत 38,900 रुपये रखी गई है।

Smart Gadgets - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »