Xiaomi ने नया स्मार्ट डोर लॉक Xiaomi Self-Install Smart Lock ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है।
Photo Credit: Xiaomi
Xiaomi Self-Install Smart Lock फिंगरप्रिंट स्कैनिंग से खोला जा सकता है।
Xiaomi ने नया स्मार्ट डोर लॉक Xiaomi Self-Install Smart Lock ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है। Xiaomi का सेल्फ-इंस्टॉल स्मार्ट लॉक आसान इंस्टॉलेशन और मॉडर्न स्मार्ट फीचर्स प्रदान करता है। पहले यह स्मार्ट होम सिक्योरिटी प्रोडक्ट जापान और यूएई जैसे चुनिंदा बाजारों में उपलब्ध हुआ था और अब यूरोपीय बाजार में भी लॉन्च हो रहा है। यहां हम आपको Xiaomi Self-Install Smart Lock के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
कीमत की बात करें तो Xiaomi Self-Install Smart Lock की कीमत 145-153 यूरो (15,668 से 16,533 रुपये) है। वहीं एक एक्सटर्नल कीपैड के साथ सेकेंडरी किट 179-189 यूरो (19,342-20,422 रुपये) में मिल रही है। यह स्मार्ट लॉक यूरोपीय बाजार में फ्रांस और जर्मनी जैसे रीजन में गैलेक्सस जैसे रिटेलर्स पर उपलब्ध है।
Xiaomi Self-Install Smart Lock बिना ड्रिलिंग या प्रोफेशनल मदद के DIY इंस्टॉलेशन प्रक्रिया प्रदान करता है। Xiaomi का नया लॉक मौजूदा की या नॉब सेटअप पर आसानी से फिट हो जाता है, जबकि अन्य स्मार्ट लॉक में डोर के हार्डवेयर को बदलना पड़ता है। इसमें कोई स्थायी बदलाव करने की जरूरत नहीं है। सेल्फ-इंस्टॉल स्मार्ट लॉक कई तरीकों से अनलॉकिंग प्रदान करता है।
इस लॉक को क्विक एक्सेस के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनिंग से खोला जा सकता है। यूजर्स स्थायी और अस्थायी पासवर्ड के जरिए लॉक/अनलॉक कर सकते हैं। वहीं ब्लूटूथ या वाई-फाई से कनेक्टेड ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। स्मार्ट एसिस्टेंट के जरिए वॉइस कमांड दी जा सकती है। लॉक में फिजिकल चाबी के बैकअप के लिए भी जगह है। यह स्मार्ट लॉक मैटर स्मार्ट होम स्टैंडर्ड के साथ काम करता है, जिससे यह किसी एक ब्रांड तक सीमित रखने की जगह कई इकोसिस्टम के साथ इंटीग्रेट हो सकता है। मल्टी-डिवाइस स्मार्ट होम बनाने वालों के लिए यह काफी फायदेमंद है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत