Huawei Band 10 को मॉडल नंबर 'NOR-B29' और 'NOR-B19' के साथ मलेशिया के SIRIM प्लेटफॉर्म का सर्टिफिकेशन प्राप्त हुआ है। 26 जनवरी, 2030 तक वैध सर्टिफिकेशन, मलेशियाई मार्केट में इस बैंड के जल्द लॉन्च का संकेत देता है। दोनों मॉडल 'Watch' कैटेगरी में लिस्टेड हैं, जबकि डेटाबेस में Huawei Band 10 नाम भी स्पष्ट रूप से उल्लिखित है।
Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर नजर आया है। 15 Ultra में 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2 पर काम करेगा। 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिलने उम्मीद है। वहीं इस फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।
Xiaomi ने पिछले महीने चीन में नए टैबलेट लॉन्च किए थे। Xiaomi Pad 7 सीरीज को अब ग्लोबल मार्केट्स में लाने की तैयारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नए टैब्स को इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन वेबसाइट SDPPI सर्टिफिकेशन पर देखा गया है। लिस्टिंग से दो मॉडलों 2410CRP4CG और 24091RPADG का पता चला है।चीनी मॉडल नंबरों से तुलना करने पर Xiaomi Pad 7 और Xiaomi Pad 7 Pro का अनुमान लगता है।
itel जल्द ही स्मार्ट रिंग लॉन्च कर सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक स्मार्ट वियरेबल के लिए ऐसी किसी प्लानिंग की पुष्टि नहीं की है, एक कथित itel Smart Ring को इंडोनेशियाई सर्टिफिकिकेशन साइट पर देखा गया है। itel स्मार्ट रिंग के लॉन्च की खबर इस बात से भी पुख्ता होती है कि itel Ring एप्लिकेशन के प्ले स्टोर पर भी लिस्टेड देखा गया है।
POCO M7 Pro 5G को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। इसे 2409FPCC4G मॉडल नंबर के साथ देखा गया, जिसमें G ग्लोबल वर्जन का इशारा करता है। नाम से पता चला है कि यह POCO M6 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन है जो कि 2023 में लॉन्च हुआ था। POCO M7 Pro 5G को हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर देखा गया था और SDPPI लिस्टिंग इसके जल्द ग्लोबल रिलीज का संकेत देती है।