• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले यहां आया नजर, एंड्रॉयड 15 के साथ मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले यहां आया नजर, एंड्रॉयड 15 के साथ मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Xiaomi फरवरी में या मार्च में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगा।

Xiaomi 15 Ultra लॉन्च से पहले यहां आया नजर, एंड्रॉयड 15 के साथ मिलेंगे ऐसे फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 14 Ultra में 16GB रैम दी गई है।

ख़ास बातें
  • Xiaomi फरवरी में या मार्च में MWC में Xiaomi 15 Ultra लॉन्च करेगा।
  • Xiaomi 15 Ultra एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2.0 पर काम करेगा।
  • शाओमी 15 अल्ट्रा SDPPI, EEC, 3C, MIIT, BIS और IMEI पर नजर आया है।
विज्ञापन
Xiaomi फरवरी में या मार्च में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Xiaomi 15 Ultra स्मार्टफोन लॉन्च करेगा। लॉन्च से पहले फोन रेगुलेटरी अप्रूवल पा रहा है। हाल ही में फोन अब EMVCo सर्टिफिकेशन पा चुका है। फोन ने अप्रूवल नंबर MTA_LOA_XICC_05291 के साथ सर्टिफिकेशन हासिल किया है, जिससे पुष्टि हुई कि ग्लोबल वर्जन (मॉडल नंबर 25010PN30G) नियर फील्ड कम्युनिकेशन (NFC) टेक्नोलॉजी का सपोर्ट करेगा। यहां हम आपको Xiaomi 15 Ultra के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

EMVCo लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि स्मार्टफोन एंड्रॉइड 15 पर बेस्ड Xiaomi के नए ऑपरेटिंग सिस्टम हाइपरओएस 2.0 पर काम करेगा। पिछली अफवाहों में भी फ्लैगशिप फोन के बारे में यही पता चला था। हाल ही में पता चला है कि शाओमी 15 अल्ट्रा SDPPI, EEC, 3C, MIIT, BIS और IMEI समेत कई सर्टिफिकेशन प्लेटफार्म्स पर नजर आया है। इन सर्टिफिकेशन से संकेत मिलता है कि डिवाइस अपने ऑफिशियल लॉन्च के करीब है, जो अगले महीने चीन में दस्तक देने की उम्मीद है, जिसके बाद ग्लोबल स्तर पर रोलआउट होगा।


Xiaomi 15 Ultra Specifications


रिपोर्ट्स के अनुसार, Xiaomi 15 Ultra में माइक्रो-क्वाड-कर्व्ड डिजाइन के साथ 6.73 इंच की AMOLED डिस्प्ले होगी, जिसका 2K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें एक अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपरओएस 2 पर काम करेगा। 15 Ultra में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिप मिलने उम्मीद है। वहीं इस फोन में 16 जीबी तक LPDDR5x रैम और 1 टीबी तक UFS 4.0 स्टोरेज मिलने की उम्मीद है।

कैमरा सेटअप में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल सोनी LYT 900 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल सैमसंग JN5 अल्ट्रा वाइड स्नैपर, 50 मेगापिक्सल Sony IMX858 टेलीफोटो कैमरा और 100x AI बेस्ड हाइब्रिड जूम सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल Samsung HP9  पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। वहीं सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा होने की उम्मीद है। यह फोन 100W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  2. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  3. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  4. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  5. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  6. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  7. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  8. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  9. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  10. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »