Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!

यह मौजूदा Vivo V80 सीरीज का ही स्टैंडर्ड मॉडल हो सकता है। फोन में 90W फास्ट चार्जिंग का खुलासा हुआ है।

Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!

Photo Credit: Vivo

Vivo की Vivo V80 सीरीज का नया फोन हाल ही में कई मार्केट्स में लॉन्च किया गया है।

ख़ास बातें
  • फोन का मॉडल नम्बर V2648 बताया गया है।
  • फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है।
  • Vivo X500 Pro Max भी यहां स्पॉट हुआ है जो कि अपकमिंग स्मार्टफोन है।
विज्ञापन

Vivo V80 कंपनी का अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे लेटेस्ट लीक में स्पॉट किया गया है। अपकमिंग फोन को एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है। यहां से फोन का मॉडल नम्बर और चार्जिंग कैपिसिटी के बारे में पता चलता है। Vivo V80 सीरीज में कंपनी इससे पहले Vivo V80 Lite 5G को ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर चुकी है। Vivo V80 Lite 5G लॉन्च आज मलेशिया में देखने को मिला है। अब सीरीज का स्टैंडर्ड वर्जन लाने की तैयारी कंपनी कर रही है। आइए जानते हैं अपकमिंग वीवो स्मार्टफोन (Upcoming Vivo Smartphone) Vivo V80 के बारे में अभी तक सामने आईं सभी खास बातें। 

Vivo V80 कंपनी का अपकमिंग फोन होगा जिसे एक महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन में स्पॉट किया गया है। दि टेकआउटलुक की रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V80 SDPPI डेटाबेस में देखा गया है। फोन का मॉडल नम्बर V2648 बताया गया है। जबकि इसका सर्टिफिकेट नम्बर 126079/DJID/2026 मेंशन किया गया है। फोन को यह सर्टिफिकेशन एक दिन पहले, यानी 2 सितंबर 2026 को ही प्राप्त हुआ है। सर्टिफिकेशन से फोन के बारे में एक अहम जानकारी मिलती है। 

Vivo V80 सर्टिफिकेशन से यहां कंफर्म हो जाता है कि यह एक मोबाइल टेलीफोन है। PT Vivo Mobile Indonesia के तहत इसे वर्गीकृत किया गया है। इतना ही नहीं, सर्टिफिकेशन से फोन का नाम भी कंफर्म हो जाता है। यानी मार्केट में फोन Vivo V80 नाम से ही आने वाला है। जाहिर तौर पर यह मौजूदा Vivo V80 सीरीज का ही स्टैंडर्ड मॉडल है। रोचक बात यह है कि इसी मॉडल नम्बर के साथ एक फोन TÜV सर्टिफिकेशन में भी देखा जा चुका है। यहां पर इसका सर्टिफिकेशन नम्बर SG PSB-IV-17428 बताया गया है। लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है। 

Vivo X500 Pro Max भी यहां स्पॉट हुआ है जो कि कंपनी का चर्चित अपकमिंग स्मार्टफोन है। फोन को SDPPI डेटाबेस में देखा गया है जहां पर इसका मॉडल नम्बर V2610 है। फोन का सर्टिफिकेशन नम्बर 126078/DJID/2026 बताया गया है। यह Vivo का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन होने वाला है। फोन में MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट आने की बातें पहले ही सामने आ चुकी हैं। यह 12GB रैम से लैस होगा और इसमें आउट ऑफ द बॉक्स Android 17 देखने को मिल सकता है। यानी आने वाले दिनों में वीवो की ओर से एक के बाद एक कई धमाके स्मार्टफोन मार्केट में देखने को मिलने वाले हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिनभर Reels देखते हैं? Doomscrolling के जाल में फंस रहे हैं आप, एक्सपर्ट्स की चेतावनी
  2. Xiaomi का सबसे पावरफुल एयर प्यूरीफायर लॉन्च, 147 तरह के प्रदूषण से निपटने का दावा, जानें कीमत
  3. माचिस जितना छोटा, लेकिन 40W चार्जिंग स्पीड, करीब ₹1 हजार में लॉन्च हुआ Belkin का नया चार्जर
  4. Motorola Edge 70 Neo कल होगा भारत में लॉन्च, 144Hz डिस्प्ले, 7000mAh बैटरी जैसे फीचर्स!
  5. Flipkart Black Friday Sale 2026: ₹2975 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  6. ₹3150 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला फोन! जानें ऑफर
  7. भारत में Apple के खिलाफ दायर हुआ मुकदमा, 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की डिमांड
  8. Flipkart Black Friday Sale 2026: iPhone 17 खरीदें ₹14,800 तक सस्ता!
  9. ₹185 से शुरू होने वाले ये Airtel प्लान सस्ते में देते हैं कमाल के फायदे!
  10. iQOO 16R लॉन्च होगा 12GB रैम, Snapdragon 8s Gen 4 चिप के साथ! Geekbench पर हुआ लिस्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »