Vivo V20 SE का लॉन्च अब दूर नहीं, कंपनी ने किया टीज़

फेसबुक पर Vivo के मलेशियाई अकाउंट में से एक ने Vivo V20 SE के लिए एक टीज़र पोस्टर साझा करते हुए कहा कि यह जल्द आ रहा है।

Vivo V20 SE का लॉन्च अब दूर नहीं, कंपनी ने किया टीज़

Vivo V20 सीरीज़ में तीन फोन शामिल होने की उम्मीद है

ख़ास बातें
  • Vivo V20 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च होने की उम्मीद है
  • कंपनी के टीज़र से Vivo V20 SE के जल्द लॉन्च होने की मिली जानकारी
  • पहले भी कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है नया वीवो फोन
विज्ञापन
Vivo V20 SE को जल्द ही लॉन्च किया जाएगा, कंपनी की मलेशियाई यूनिट ने टीज़ किया है। फोन वीवो वी20 सीरीज़ का हिस्सा होगा, जिसमें Vivo V20, Vivo V20 Pro और Vivo V20 SE शामिल होंगे। टीज़र से ऐसा लगता है कि वीवो वी20 एसई इस सीरीज़ में लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। ट्विटर पर एक ज्ञात टिपस्टर ने साझा किया है कि फोन इस महीने लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, न तो Vivo और न ही टिपस्टर ने लॉन्च की तारीख की जानकारी दी है।

फेसबुक पर Vivo के मलेशियाई अकाउंट में से एक ने Vivo V20 SE के लिए एक टीज़र पोस्टर साझा करते हुए कहा कि यह जल्द आ रहा है। फोन पर कोई अन्य जानकारी प्रदान नहीं की गई है और टीज़र में लॉन्च की तारीख भी नहीं बताई गई है। ज्ञात टिपस्टर अभिषेक यादव ने ट्विटर पर साझा किया है कि वीवो वी20 एसई को इसी महीने वीवो वी20 के साथ लॉन्च किया जाएगा। जबकि कंपनी ने Vivo V20 SE के किसी भी स्पेसिफिकेशन का खुलासा नहीं किया है।

इस महीने की शुरुआत में, टिप्स्टर ने साझा किया था कि वीवो वी20 एसई को NBTC, TKDN और SDPPI सर्टिफिकेशन मिल गए हैं। ये लिस्टिंग फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की ओर इशारा करती है और टिपस्टर बताता है कि फोन स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट और 8 जीबी रैम के साथ आएगा, साथ ही इसमें एंड्रॉयड 10 मिलेगा।

इसके अलावा, मॉडल नंबर Vivo V2022, जिसे Vivo V20 SE माना जा रहा था, इस महीने की शुरुआत में गीकबेंच लिस्टिंग में देखा गया था। इसमें ऑक्टा-कोर सीपीयू शामिल होने की जानकारी मिली थी।

Gizmochina की एक पिछली रिपोर्ट के अनुसार, Vivo V20 SE को चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन (CQC) लिस्टिंग में देखा गया था, जो फोन में 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट शामिल होने की जानकारी देती है।

अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि वीवो वी20 सीरीज़ भारतीय बाजार में अपनी जगह कब बनाएगी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vivo V20, Vivo V20 SE, Vivo V20 SE specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »