POCO M7 Pro 5G ग्लोबल स्तर पर देगा दस्तक, सर्टिफिकेशन पर आया नजर

Poco इस वक्त अपनी M सीरीज में एक नए मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।

POCO M7 Pro 5G ग्लोबल स्तर पर देगा दस्तक, सर्टिफिकेशन पर आया नजर

Photo Credit: POCO

Poco M6 Pro 5G में 6.79 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Poco इस वक्त अपनी M सीरीज में एक नए मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है।
  • POCO M7 Pro 5G है, जो हाल ही में एक सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।
  • POCO M7 Pro 5G को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन पर देखा गया था।
विज्ञापन
Poco इस वक्त अपनी M सीरीज में एक नए मिड रेंज स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कथित स्मार्टफोन POCO M7 Pro 5G है, जो हाल ही में एक सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। इससे जल्द लॉन्च होने का संकेत मिलता है। आइए POCO M7 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।


POCO M7 Pro 5G आया इंडोनेशिया SDPPI पर नजर


चीनी स्मार्टफोन निर्माता के POCO M7 Pro 5G को इंडोनेशिया के SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। इसे 2409FPCC4G मॉडल नंबर के साथ देखा गया, जिसमें G ग्लोबल वर्जन का इशारा करता है। नाम से पता चला है कि यह POCO M6 Pro 5G का अपग्रेड वर्जन है जो कि 2023 में लॉन्च हुआ था। POCO M7 Pro 5G को हाल ही में कई प्लेटफॉर्म पर देखा गया था और SDPPI लिस्टिंग इसके जल्द ग्लोबल रिलीज का संकेत देती है।

हालांकि, इंडोनेशियाई सर्टिफिकेशन पर इसके स्पेसिफिकेशंस या फीचर्स जैसे किसी भी जानकारी का खुलासा नहीं करता है। हालांकि, यह इसके POCO M7 Pro 5G नाम की पुष्टि करता है। सितंबर 2024 में POCO M7 Pro 5G का डिजाइन और कुछ खास जानकारी FCC के जरिए सामने आए थे। स्मार्टफोन को ग्रीन मार्बल जैसी फिनिश के साथ ड्यूल टोन रियर पैनल के साथ देखा जा सकता है। आगामी बजट फोन को रेकटेंगुलर मॉड्यूल में रखे गए ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ भी देखा जा सकता है। उस लिस्टिंग में एनएफसी, ब्लूटूथ, वाईफाई और 5G एनआर बैंड जैसी कनेक्टिविटी ऑप्शन मिलने की पुष्टि हुई थी।

यह स्मार्टफोन Redmi Note 14 5G का कटडाउन वेरिएंट हो सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। इस फोन में 1.5K AMOLED डिस्प्ले है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंशिटी 6100+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। यह स्मार्टफोन कंपनी के एंड्रॉइड पर बेस्ड हाइपरओएस कस्टम स्किन पर काम करता है। इसमें 128GB बेस इंटरनल स्टोरेज दी जाएगी। आपको बता दें कि POCO ने अभी तक POCO M7 Pro 5G के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  3. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  4. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  5. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  7. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  8. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  9. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  10. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »