इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है
Photo Credit: Vivo
इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Vivo ने पिछले महीने नया फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Vivo X Fold 6 को चीन में पेश किया गया है। इस बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 Super दिया गया है। इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Anvin ने बताया है कि Vivo X Fold 6 की इंडोनेशिया के सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म SDPPI पर मॉडल नंबर - V2559 के साथ लिस्टिंग हुई है। हालांकि, इस लिस्टिंग में Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानकारी नहीं दी गई है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के जल्द लॉन्च का संकेत मिल रहा है। इससे पहले यूरोप के EEC सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी इस स्मार्टफोन की लिस्टिंग हुई थी। इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च होने वाले Vivo X Fold 6 के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के समान हो सकते हैं।
पिछले महीने चीन में पेश किए गए Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। Vivo X Fold 6 में MediaTek Dimensity 9500 Super चिपसेट दिया गया है। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। इसमें दोनों डिस्प्ले पर सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल के कैमरा हैं। यह स्मार्टफोन 8K तक पर वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर गायरोस्कोप, ई-कम्पास, एंबिएंट लाइट सेंसर और ग्रेविटी सेंसर दिए गए हैं। Vivo X Fold 6 की 7,000 mAh में बैटरी 80 W वायर्ड और 40 W वायरलेस फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ