Smartphone की सफाई इस तरह करें, तो नहीं होगी कोई दिक्कत ...
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक जरूरी डिवाइस बन चुका है। हम दिन-रात फोन का बार-बार इस्तेमाल करते हैं। न केवल घर में बल्कि घर से बाहर, ट्रेवल करते समय, बसों में, ट्रेनों में, पब्लिक प्लेस में और ऐसी ही न जानें कितनी जगहें।
ऐसे में हमारे हाथ सब जगह लगते हैं, और यही हाथ स्मार्टफोन की स्क्रीन पर भी बार-बार लगते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि स्मार्टफोन की स्क्रीन के साथ-साथ इसकी पूरी सफाई हो।