Samsung Smartphone Price India

Samsung Smartphone Price India - ख़बरें

  • Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
    Samsung Galaxy S26 FE को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। कंपनी की फ्लैगशिप Galaxy S26 सीरीज का यह फैन एडिशन है। फोन में Exynos 2000 सीरीज का चिपसेट लगा है। इसमें रियर में कंपनी ने तीन कैमरा का सेटअप दिया है जिसमें मुख्य लेंस 50 मेगापिक्सल का है। फोन में टेलीफोटो शूटर भी मिल जाता है। लगभग 5000mAh की बैटरी इसमें पैक की गई है
  • Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
    Samsung Galaxy Quantum 7 को कंपनी ने लेटेस्ट स्मार्टफोन के तौर पर मार्केट में पेश किया है। Samsung Galaxy Quantum 7 फोन में 6.7 इंच बड़ा Super AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। यह फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। यह फोन One UI 8.5 पर रन करता है।
  • 200MP कैमरा वाले 11 टॉप स्मार्टफोन्स, 2026 में लॉन्च हुए ये मॉडल कैमरा लवर्स को आएंगे पसंद
    2026 में Samsung, Oppo, Vivo, Xiaomi और Realme समेत कई कंपनियों ने 200MP कैमरा वाले स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। इस लिस्ट में Samsung Galaxy S26 Ultra, Oppo Find X9 Ultra, Vivo X300 Ultra और Xiaomi 17 Ultra जैसे प्रीमियम मॉडल शामिल हैं। वहीं Oppo Reno 15 Pro, Reno 15 Pro Mini, Realme 16 Pro+, Realme 16 Pro, Redmi Note 15 Pro और Vivo V70 FE जैसे विकल्प भी मौजूद हैं। इन स्मार्टफोन में 200MP कैमरे के साथ हाई रिफ्रेश रेट AMOLED डिस्प्ले, दमदार प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कुछ मॉडल में 200MP टेलीफोटो कैमरा भी मिलता है।
  • Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
    भारत में Lava Bold N4 Lite को 27 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए गोल्ड कलर का एक विकल्प होगा। कंपनी ने बताया है कि Lava Bold N4 Lite को ड्रॉप और शॉक प्रोटेक्शन के लिए MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड रेटिंग मिली है। इस स्मार्टफोन में फ्लैट रियर पैनल दिया जाएगा। Lava Bold N4 Lite के रियर में ऊपर बाएं कोने पर स्क्वेयर-शेप वाला कैमरा आइलैंड होगा।
  • Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
    भारत में Realme P4s 5G को 26 अगस्त को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन और बीज-ब्राउन कलर्स के विकल्प हो सकते हैं। Realme P4s 5G की बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन में Samsung M14 डिस्पले 1,272 × 2,772 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन और 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा।
  • Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
    इस स्मार्टफोन में 7,900 mAh की बैटरी होगी। Poco का दावा है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी फुल चार्ज में तीन दिनों तक चलेगी। इसके अलावा यह स्मार्टफोन फुल चार्ज में लगभग 35 घंटे की सोशल मीडिया स्क्रॉलिंग या लगभग 64 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक उपलब्ध कराएगा। Poco M8x 5G में 22.5 W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इस स्मार्टफोन के लिए ग्रीन कलर का विकल्प मिलेगा।
  • स्मार्टफोन खरीदने का सही समय कब? फेस्टिव सेल से पहले समझ लें कीमतों का नया खेल
    भारत में स्मार्टफोन खरीदने वाले यूजर्स अक्सर फेस्टिव सेल का इंतजार करते हैं, लेकिन 2026 में बाजार का गणित बदलता दिख रहा है। IDC के मुताबिक, दूसरी तिमाही में भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट 11.1 प्रतिशत घटी, जबकि औसत बिक्री कीमत 14.4 प्रतिशत बढ़कर 315 डॉलर पहुंच गई। AI डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण मेमोरी चिप की लागत भी बढ़ रही है। इसका असर खास तौर पर प्रीमियम और फोल्डेबल फोन पर पड़ सकता है, जिनमें महंगे कंपोनेंट इस्तेमाल होते हैं। ऐसे में Galaxy Z Fold, Galaxy Z Flip और दूसरे फोल्डेबल फोन खरीदने की योजना बना रहे यूजर्स के लिए मौजूदा कीमत पर खरीदना विचार करने लायक हो सकता है।
  • Vivo V80 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh से ज्यादा हो सकती है बैटरी
    Google Play Supported Devices पर Vivo V80 Lite 5G की मॉडल नंबर्स - V2576, V2643 और V2644 के साथ लिस्टिंग हुई है। इन मॉडल नंबर्स में से Vivo S2 से V2576 भी जुड़ा है। इससे इंटरनेशनल मार्केट में Vivo S2 को Vivo V80 Lite 5G के तौर पर पेश करने का संकेत मिल रहा है। अगर ऐसा होता है तो आगामी स्मार्टफोन के अधिकतर स्पेसिफिकेशंस Vivo S2 के समान हो सकते हैं।
  • Vivo Y31T 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी
    डुअल SIM वाले Vivo Y31T 5G में 6.75 इंच HD+ (720 x 1,608 पिक्सल्स) LCD टचस्क्रीन 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 83 प्रतिशत NTSC गैमुट और 1,250 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगी। इस स्मार्टफोन में Qualcomm का ऑक्टाकोर Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड Vivo के OriginOS 6 पर चलेगा।
  • 21 हजार सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! एमआरपी पर सबसे बड़ा डिस्काउंट
    Oppo Find X9 को इस वक्त बेहद सस्ते में खरीदने का मौका है। फोन का 12GB रैम, 256GB स्टोरेज वेरिएंट कंपनी ने MRP 79,999 रुपये में लॉन्च किया था। लेकिन Flipkart ने फोन को भारी डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है। Oppo Find X9 फोन MRP से 22% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया गया है
  • OnePlus N6x के भारत में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन
    OnePlus N6x में फ्लैट रियर पैनल होगा। इस स्मार्टफोन के सेंटर में OnePlus की ब्रांडिंग है। OnePlus N6x के ऊपर बाएं कोने पर पिल-शेप वाला रियर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसके साथ एक LED फ्लैश है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर पावर बटन और वॉल्यूम कंट्रोल हैं। OnePlus N6x का डिजाइन हाल ही में पेश किए गए OnePlus Nord CE 6 Lite के समान है।
  • मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
    केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 62,500 करोड़ रुपये के खर्च वाली मोबाइल फोन मैन्युफैक्चरिंग स्कीम को अप्रूवल दिया है। इस स्कीम का लक्ष्य देश में मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग और वैल्यू एडिशन को बढ़ाना और सप्लाई चेन को मजबूत करना है। इस स्कीम में देश के ब्रांड्स की नई टेक्नोलॉजी हासिल करने और मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने में मदद की जाएगी।
  • महंगे हो रहे स्मार्टफोन्स के बीच ₹6,000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy A56 5G, यहां मिलेगी डील
    Samsung Galaxy A56 5G को भारत में 41,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब यह Amazon और Samsung की आधिकारिक वेबसाइट पर 34,999 रुपये में उपलब्ध है, यानी लॉन्च प्राइस से 7,000 रुपये कम में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5% तक कैशबैक भी मिल सकता है। फोन में 6.7 इंच 120Hz Super AMOLED डिस्प्ले, Exynos 1580 प्रोसेसर, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा और 5,000mAh बैटरी के साथ 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।
  • मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
    Samsung Galaxy M47 5G की भारत में कीमत 8 हजार रुपये बढ़ गई है। फोन का 6GB+128GB वेरिएंट जहां लॉन्च के समय 25,999 रुपये में मिल रहा था, अब इसे 32,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है। फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 7 हजार रुपये बढ़ चुकी है।
  • Vivo X Fold 6 के भारत में लॉन्च में हो सकती है देरी, लीक हुई प्राइसिंग
    Vivo X Fold 6 में 8.02 इंच (2,504 x 2,312 पिक्सल्स) इनर फोल्डेबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 300 Hz के टच सैंपलिंग रेट और Hz कंटेंट सपोर्ट के साथ है। इसमें आउटर पर 6.51 इंच (1,120 x 2,528 पिक्सल्स) AMOLED स्क्रीन है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 9500 Super है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »