Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?

Samsung Galaxy A56 5G Amazon पर 31,999 रुपये और Motorola Edge 70 Fusion Flipkart पर 30,999 रुपये में लिस्टेड है। जानें दोनों फोन की डील, बैंक ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन्स में क्या अंतर है।

Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?

Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion की डील और फीचर्स की तुलना

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A56 5G Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है
  • Motorola Edge 70 Fusion Flipkart पर 30,999 रुपये में उपलब्ध है
  • दोनों फोन के डिस्प्ले, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर में अंतर है
विज्ञापन

अगर आप 30 हजार रुपये के आसपास नया स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो Samsung Galaxy A56 5G और Motorola Edge 70 Fusion पर मिल रही डील देख सकते हैं। Samsung का यह फोन Amazon पर 31,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि Motorola Edge 70 Fusion Flipkart पर 30,999 रुपये में मिल रहा है। दोनों फोन के 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत में सिर्फ 1,000 रुपये का अंतर है। हालांकि, दोनों स्मार्टफोन के डिस्प्ले, प्रोसेसर, कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से जुड़े स्पेसिफिकेशन्स अलग हैं। यहां जानें दोनों फोन की डील और फीचर्स की पूरी जानकारी।

Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G की डील

Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 31,999 रुपये में लिस्टेड है। इसकी MRP 49,999 रुपये है। इस तरह लिस्टिंग में फोन पर 36 फीसदी की छूट दिखाई गई है। हालांकि, खरीदारी के समय कीमत और उपलब्ध ऑफर में बदलाव हो सकता है। फोन 8GB + 256GB स्टोरेज कॉ्न्फिगरेशन में भी उपलब्ध है। Amazon पर इस फोन के साथ Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड से 1,599 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दिखाई दे रहा है। इसके अलावा चुनिंदा क्रेडिट कार्ड पर No Cost EMI का ऑप्शन उपलब्ध है।

Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील

Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 30,999 रुपये में लिस्टेड है। इसका MRP 49,999 रुपये है। इस हिसाब से फोन पर 38 फीसदी की छूट दर्ज है। इस कीमत में बेस 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट मिल रहा है। फोन दो अन्य वेरिएंट्स - 12GB + 256GB और 12GB + 512GB में भी आता है।

Flipkart की लिस्टिंग में बैंक ऑफर और No Cost EMI के ऑप्शन भी दिखाए गए हैं। इसके अलावा पात्र पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त छूट मिल सकती है। ICICI बैंक के कार्ड पर 1,750 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट या Flipkart को-ब्रांडेड SBI व Axis बैंक क्रेडिट कार्ड पर 2,737 रुपये का फ्लैट कैशबैक हासिल किया जा सकता है, जो कीमत को और नीचे ले आता है।

Samsung Galaxy A56 5G Vs Motorola Edge 70 Fusion: Comparison

डिस्प्ले

Samsung Galaxy A56 5G में 6.7 इंच का FHD+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इसमें Vision Booster के साथ 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस मिलती है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus+ दिया गया है। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 6.8 इंच का Extreme AMOLED क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले है। इसका रिजॉल्यूशन 2772×1272 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz तक है। कंपनी के मुताबिक, इसकी पीक ब्राइटनेस 5,200 निट्स तक पहुंच सकती है। इसमें HDR10+, 10-बिट कलर और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी मिलता है। इस तरह दोनों फोन में डिस्प्ले का आकार, रिजॉल्यूशन, रिफ्रेश रेट और स्क्रीन डिजाइन अलग हैं।

परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

Samsung Galaxy A56 5G में Exynos 1580 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ 8GB RAM और 128GB स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 पर आधारित One UI 7 के साथ आया था। कंपनी इस डिवाइस के लिए 6 जनरेशन तक OS अपग्रेड और 6 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा करती है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर मिलता है। इसमें भी 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला वेरिएंट उपलब्ध है। यह Android 16 पर आधारित Hello UI पर चलता है। Motorola ने फोन के लिए 3 OS अपग्रेड और 5 साल के सिक्योरिटी अपडेट देने की बात कही है। इसमें Moto AI के साथ Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity जैसे AI टूल्स का इंटीग्रेशन भी मिलता है। दोनों फोन के प्रोसेसर अलग हैं, जबकि सॉफ्टवेयर अपडेट की अवधि में भी अंतर है।

कैमरा

Samsung Galaxy A56 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50MP का मुख्य कैमरा OIS सपोर्ट के साथ दिया गया है। इसके अलावा f/2.2 अपर्चर वाला 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.4 अपर्चर वाला 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दूसरी ओर, Motorola Edge 70 Fusion में 50MP का Sony LYTIA 710 मुख्य सेंसर है, जो OIS और All Pixel Focus सपोर्ट करता है। इसके साथ 13MP का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है, जिसमें 120 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और Macro Vision का सपोर्ट है। सेल्फी के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। दोनों फोन के मुख्य कैमरे 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं। इस तरह Samsung में अलग 5MP मैक्रो कैमरा मिलता है, जबकि Motorola में अल्ट्रावाइड कैमरे के साथ Macro Vision की सुविधा दी गई है।

बैटरी और चार्जिंग

Samsung Galaxy A56 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक, फोन में एक बार चार्ज करने पर 29 घंटे तक वीडियो प्लेबैक मिल सकता है, हालांकि वास्तविक बैकअप इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। इसके बॉक्स में चार्जिंग ब्रिक नहीं मिलती है। Motorola Edge 70 Fusion में 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है, जो 68W TurboPower चार्जिंग सपोर्ट करती है। कंपनी इसके लिए 52 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा करती है। इसके बॉक्स में 68W चार्जर भी दिया जाता है। दोनों फोन की बैटरी क्षमता में 2,000mAh का अंतर है, जबकि चार्जिंग क्षमता भी अलग है।

डिजाइन, मजबूती और कनेक्टिविटी

Samsung Galaxy A56 5G का वजन 198 ग्राम और मोटाई 7.4mm है। इसमें मेटल फ्रेम, Gorilla Glass Victus+ और IP67 रेटिंग मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए Wi-Fi 6, Bluetooth 5.3, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट दिया गया है। वहीं, Motorola Edge 70 Fusion का वजन 193 ग्राम और मोटाई 7.99mm है। इसमें फैब्रिक जैसी फिनिश वाला बैक पैनल, Gorilla Glass 7i और IP68/IP69 रेटिंग मिलती है। इसके अलावा फोन को MIL-STD-810H से जुड़ी मजबूती की टेस्टिंग के साथ पेश किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 6E, Bluetooth 6.0, NFC, GPS और USB Type-C पोर्ट मिलता है। दोनों फोन में स्टीरियो स्पीकर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिए गए हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »