Samsung Galaxy M17, Galaxy M17e और Galaxy F70e की कीमतों में ₹2,000 तक बढ़ोतरी की खबर है। जानें अब कितनी हो सकती है इनकी नई कीमत।
Samsung Galaxy M17, M17e and F70e की भारत में कीमत बढ़ी!
Samsung के तीन बजट 5G स्मार्टफोन खरीदना अब महंगा हो सकता है। कंपनी के Galaxy M17, Galaxy M17e और Galaxy F70e की कीमतों में ₹2,000 तक की बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। एक टिपस्टर के मुताबिक, इन तीनों स्मार्टफोन के चुनिंदा RAM और स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें बढ़ाई गई हैं। इस बदलाव के बाद Galaxy M17 के बेस वेरिएंट की कीमत ₹21,999 बताई जा रही है, जबकि Galaxy M17e और Galaxy F70e के बेस वेरिएंट अब ₹20,499 से शुरू हो सकते हैं। हालांकि, यह जानकारी फिलहाल टिपस्टर के हवाले से सामने आई है।
टिप्सटर संजू चौधरी ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए Samsung के तीन स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। Samsung Galaxy M17 के 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत अब ₹21,999 बताई गई है। इससे पहले इसकी कीमत ₹19,999 थी। यानी इस वेरिएंट पर ₹2,000 की बढ़ोतरी हुई है। टिपस्टर के अनुसार, फोन के दूसरे RAM और स्टोरेज कॉन्फिगरेशन की कीमतों में भी बदलाव किया गया है।
Samsung Galaxy M17e और Galaxy F70e की कीमतों में भी बढ़ोतरी की जानकारी सामने आई है। X पोस्ट में इन दोनों स्मार्टफोन के बेस वेरिएंट की नई कीमत ₹20,499 बताई गई है। यानी अब इन दोनों फोन को खरीदने के लिए ग्राहकों को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। टिपस्टर का दावा है कि इन दोनों मॉडल के चुनिंदा वेरिएंट पर भी ₹2,000 तक की बढ़ोतरी हुई है।
Price hike alert 🚨 Samsung increases the price of their smartphones by upto ₹2k: M17: • 4/128GB: ₹19,999 → ₹21,999 • 6/128GB: ₹22,999 → ₹24,999 • 8/128GB: ₹25,999 → ₹27,999 M17e: • 4/128GB: ₹18,499 → ₹20,499 • 6/128GB: ₹21,499 → ₹23,499 F70e: • 4/128GB: ₹18,499 → ₹20,499 • 6/128GB: ₹21,499 → ₹23,499 More price hike news incoming very soon. 4/64GB will launch under 25k 💀
— Sanju Choudhary (@saaaanjjjuuu) November 15, 2026
Samsung Galaxy M17e में 6.70 इंच का डिस्प्ले मिलता है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 50MP और 2MP का डुअल रियर कैमरा सेटअप और 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में 6,000mAh की बैटरी मिलती है। वहीं, Galaxy F70e में भी 6.70 इंच का डिस्प्ले और 6,000mAh की बैटरी दी गई है। इसमें 50MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। दोनों फोन Android 16 पर काम करते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy S26 vs Samsung Galaxy S25 vs Samsung Galaxy S24: कौन सा फोन रहेगा फिट?
₹51 में 28 दिन तक 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SIM भी! जानें कैसे मिलेगा ये BSNL ऑफर
URBN के 20,000mAh पावर बैंक से 240W केबल तक 6 नए प्रोडक्ट्स हुए लॉन्च, कीमत ₹999 से शुरू
Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी