Samsung W27 को चीन में लॉन्च किया गया है। इस प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन में 8 इंच की इनर स्क्रीन, 200MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर और 5000mAh बैटरी मिलती है। जानें कीमत और फीचर्स।
Photo Credit: Samsung
Samsung W27 में 8 इंच की फोल्डेबल स्क्रीन और 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है
Samsung W27 को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी का यह प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन खास डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आया है। फोन में 8 इंच की फोल्डेबल Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दी गई है, जबकि बाहर की तरफ 6.5 इंच की स्क्रीन मिलती है। इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 5000mAh की बैटरी दी गई है। Samsung W27 को दो स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया गया है।
Samsung W27 में 8 इंच की QXGA+ (2504×2256 पिक्सल) 2X Dynamic AMOLED फोल्डेबल डिस्प्ले दिया गया है। यह स्क्रीन 120Hz तक के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। वहीं, फोन की बाहरी स्क्रीन 6.5 इंच की है, जिसका रेजोल्यूशन 1080×2520 पिक्सल है। यह डिस्प्ले भी 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन Android 17 पर बेस्ड One UI 9 पर काम करता है। इसमें Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 for Galaxy प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ 16GB तक RAM और 1TB तक स्टोरेज मिलती है।
फोटोग्राफी के लिए Samsung W27 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 200MP का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन की बाहरी और अंदरूनी स्क्रीन पर 10MP के अलग-अलग कैमरे मिलते हैं।
बैटरी की बात करें तो Samsung W27 में 5000mAh की बैटरी दी गई है। यह 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन का डिजाइन भी इसे दूसरे फोल्डेबल स्मार्टफोन से अलग बनाता है। इसमें गोल्ड फिनिश वाला मिड-फ्रेम दिया गया है, जो इसके प्रीमियम लुक को बढ़ाता है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी भारत में लॉन्च डेट और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।
Samsung W27 के 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में 18,999 युआन (करीब 2.72 लाख रुपये) रखी गई है। वहीं, 16GB RAM और 1TB स्टोरेज वाले टॉप वेरिएंट की कीमत 21,999 युआन (करीब 3.15 लाख रुपये) है। यह स्मार्टफोन Jihu Blue और Jixia Hong कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। चीन में इसकी बिक्री 13 नवंबर से Samsung के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू होगी।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट